Year: 2025

सूने मकान से नकदी-जेवरात चोरी

सूने मकान से नकदी-जेवरात चोरी

उदयपुर, 15 अप्रैल : उदयपुर के मनीष विहार स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर चोर डेढ़ लाख नकद व लाखों के जेवर ले गए। अब्दुल अजीज 13 अप्रैल को परिवार सहित शादी में गया था। लौटने पर घर टूटा और सामान अस्त-व्यस्त मिला। अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी हुई। सुखेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सड़क हादसे में घायल युवक की मौत उदयपुर, 15 अप्रैल : डूंगरपुर के वरदा थाना क्षेत्र में क्रूजर जीप से गिरकर घायल युवक रविन्द्र रोत की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार के…
Read More
प्लॉट विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, चार पर केस दर्ज

प्लॉट विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, चार पर केस दर्ज

उदयपुर, 15 अप्रैल : शहर में एक प्लॉट विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि उसने 10 वर्ष पूर्व नावघाट निवासी से एक प्लॉट खरीदा था, जिस पर विजयलक्ष्मी आमेटा और उसके परिवारजन कम दाम में वापस खरीदने का दबाव बना रहे थे। 12 अप्रैल को निर्माण कार्य शुरू करने पर पीड़ित पर लाठी, सरिया और झाड़ू से हमला किया गया। हमले में सिर फटने से खून बहा और बाइक भी क्षतिग्रस्त की गई। बीच-बचाव में आए आमीन खान पर भी वार किया गया। हमला घर…
Read More
डीजीपी से मिला राजस्थान आबकारी संघ व अन्य प्रशासनिक सेवा संघ का प्रतिनिधि मंडल

डीजीपी से मिला राजस्थान आबकारी संघ व अन्य प्रशासनिक सेवा संघ का प्रतिनिधि मंडल

हनुमानगढ़ मामले की जांच दूसरे जिले के निष्पक्ष पुलिस अधिकारी से करवाने के लिए सौंपा ज्ञापन जयपुर 15 अप्रैल। राजस्थान आबकारी संघ व राजस्थान राज्य अन्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय आकर महानिदेशक पुलिस श्री यूआर साहू को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमे हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में दर्ज मामले की जांच दूसरे जिले के निष्पक्ष पुलिस अधिकारी से करवाने के लिये निवेदन किया गया। आबकारी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ने बताया कि हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में दर्ज मामले में प्रहराधिकारी आबकारी निरोधक दल हनुमानगढ़ के तीन कार्मिकों कांस्टेबल दयाराम व धर्मवीर एवं जमादार प्यारेलाल…
Read More
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह की राज्य भर में धूम शुरू

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह की राज्य भर में धूम शुरू

राज्य भर में हुई विशेष क्विज प्रतियोगिता में 6000 से अधिक स्कूली विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा • नवीन आपराधिक कानूनों की जानकारी एवं पुलिस-जागरूकता के लिए आयोजित की गई प्रतियोगिता • आज के विजेता विद्यार्थी 17 को सम्भाग पर आयोजित प्रतियोगिता में लेंगे भाग जयपुर 15 अप्रैल। राजस्थान पुलिस दिवस 2025 के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में आयोजित सप्ताहव्यापी आयोजनों की श्रृंखला में मंगलवार को राज्य के समस्त जिलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन को माध्यमिक शिक्षा विभाग के समन्वय व जिला शिक्षा अधिकारियों की…
Read More
संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प का बीजारोपण होगा स्थापना दिवस समारोह

संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प का बीजारोपण होगा स्थापना दिवस समारोह

लघु उद्योग भारती 24 से 26 अप्रैल तक मनाएगा स्थापना दिवस  25 अप्रैल को प्रताप गौरव केंद्र पर होगा स्थापना दिवस समारोह उदयपुर, 15 अप्रैल। लघु उद्योग भारती, उदयपुर संगठन का स्थापना दिवस संगठन को नई ऊंचाइयों के संकल्प के बीजारोपण के रूप में मनाएगा। इसके लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर ली गई है और तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तैयारी के तहत लघु उद्योग भारतीय उदयपुर की समस्त इकाइयों की कार्यकारिणी बैठक यहां होटल बाबूजी पैलेस, सेक्टर 14 में हुई। बैठक में स्थापना दिवस सप्ताह 24 से 26 अप्रैल तक की व्यापक रूपरेखा, सदस्यता अभियान, सेवाकार्य तथा…
Read More
पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी, समन्वय से करें कार्य – जिला कलक्टर

पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी, समन्वय से करें कार्य – जिला कलक्टर

जिला पर्यावरण समिति की बैठक पहाड़ों की कटाई रोकने नियमित मोनिटरिंग के निर्देश उदयपुर, 15 अप्रेल। जिला पर्यावरण समिति की बैठक मंगलवार शाम जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिला कलक्टर श्री मेहता ने कहा कि उदयपुर को प्रकृति ने बहुत कुछ दिया है। इस प्राकृतिक संपदा का संरक्षण और संवर्धन सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी संबंधित विभाग समन्वय से कार्य करते हुए पर्यावरण को संरक्षित रखने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि पहाड़ों कटाई को लेकर कई षिकायतें आती रहती हैं। फिलहाल नई हिल पॉलिसी प्रक्रियाधीन है। लेकिन, राजस्थान उच्च न्यायालय ने पूर्व…
Read More
वित्तीय वर्ष 2025-26 में विकास कार्यों हेतु 669.42 करोड़ रुपयों का बजट प्रावधान

वित्तीय वर्ष 2025-26 में विकास कार्यों हेतु 669.42 करोड़ रुपयों का बजट प्रावधान

उदयपुर विकास प्राधिकरण की साधारण सभा बैठक उदयपुर, 15 अप्रेल। उदयपुर विकास प्राधिकरण की साधारण सभा का आयोजन मंगलवार को संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी की अध्यक्षता एवं जिला कलेक्टर नमित मेहता व यूडीए आयुक्त राहुल जैन की उपस्थिति में यूडीए सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान साधारण सभा में प्राधिकरण के वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट का अनुमोदन किया गया तथा विभिन्न एजेंडों पर चर्चा लेते हुए निर्णय लिए गए। इस अवसर पर यूडीए सचिव हेमेंद्र नागर, ओएसडी जितेंद्र ओझा सहित यूडीए एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26…
Read More
नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज गर्ग को बधाई देने वालों का लगा तांता

नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज गर्ग को बधाई देने वालों का लगा तांता

ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों ने की मन की बात भीलवाड़ा. राजस्थान जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जार) की भीलवाड़ा इकाई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज गर्ग को दूसरे दिन भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पत्रकारों सहित गर्ग के इष्ट मित्रों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए मिठाई खिला व माला पहना कर हर्ष जताया। रविवार को जार कार्यकारिणी की बैठक में गर्ग को अध्यक्ष चुना गया था। इसके अलावा डिजिटल बधाई संदेशों का सिलसिला अनवरत जारी हैं। जिले एवं तहसील के कई प्रशासनिक अधिकारियों एवं राजनैताओं ने गर्ग को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी हैं। जार की सक्रियता से पत्रकारों…
Read More
फूड ड्राइव डोनेशन का  आयोजन

फूड ड्राइव डोनेशन का  आयोजन

उदयपुर। रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या और श्रीजी रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षा भवन चौराहे पर स्थित थियोसोफिकल सोसायटी में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए फूड डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भोजन सामग्री वितरित की गई। रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या के अध्यक्ष रोटरेक्टर शमील शेख ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है और ऐसे अभियानों से युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास होता हैद्य इस अवसर पर समाजसेवी और उद्योगपति श्रीजी रिसोर्सेस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुशील कुमार पानेरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा…
Read More
सुषमा कुमावत को बनाया उदयपुर संभाग प्रभारी

सुषमा कुमावत को बनाया उदयपुर संभाग प्रभारी

उदयपुर। वन नेशन वन इलेक्शन के लिए भाजपा की ओर से प्रदेश स्तर पर वूमन फॉर वन नेशन वन इलेक्शन टीम का गठन किया गया है साथ ही अलग—अलग संभागो के प्रभारी नियुक्त किए गए है। उदयपुर संभाग का प्रभारी सुषमा कुमावत को नियुक्त किया है। सुषमा कुमावत पूरे संभाग में महिलाओं में वन नेशन वन इलेक्शन के लिए जागरूकता लाने का कार्य करेगी।
Read More
error: Content is protected !!