Year: 2025

शराब के लिए युवक का अपहरण कर की मारपीट

शराब के लिए युवक का अपहरण कर की मारपीट

उदयपुर, 16 अप्रैल : जिले के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में शराब के लिए युवक का अपहरण कर मारपीट और पैसों की जबरन वसूली का मामला सामने आया है। पीड़ित गणेश गमेती पुत्र भारताराम गमेती निवासी वागड़ा गोगुन्दा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 14 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे वह कुएं से स्नान कर घर लौट रहा था, तभी बंशीलाल गमेती पुत्र नाना गमेती और प्रकाश गमेती निवासी बरवाड़ा अपने 8-10 साथियों के साथ बाइक पर आए और उससे शराब के लिए पैसे मांगने लगे। इंकार करने पर उन्होंने लाठियों और मुक्कों से मारपीट की और जबरन बाइक…
Read More
फर्जी हस्ताक्षर से डिक्री हासिल करने की कोशिश, केस दर्ज

फर्जी हस्ताक्षर से डिक्री हासिल करने की कोशिश, केस दर्ज

उदयपुर, 16 अप्रैल : शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत फर्जी हस्ताक्षर कर एसडीएम कोर्ट से डिक्री हासिल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परताराम गमेती ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसकी कृषि भूमि को हड़पने के लिए फर्जी रजिस्ट्री करवाई और उस पर डिक्री हासिल करने के लिए उसके नाम से दस्तावेज तैयार किए। इस घटना में शामिल आरोपियों के नाम डालचंद गमेती, रामलाल गमेती, रमेश सिंह राठौड़, प्रकाश नागदा और सुनील शर्मा बताए जा रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2020 में उसकी भूमि को हड़पने के लिए आरोपियों…
Read More
पत्नी की हत्या के बाद दबाव में किया अंतिम संस्कार, पिता समेत पांच परिजन गिरफ्तार

पत्नी की हत्या के बाद दबाव में किया अंतिम संस्कार, पिता समेत पांच परिजन गिरफ्तार

उदयपुर, 16 अप्रैल : जिले के ओगणा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला की हत्या के मामले में उसके परिजनों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने पुलिस को सूचित किए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस के अनुसार पुनम चंद गोरणा गमेती ने 16 मई को अपने पत्नी फूलकी बाई गमेती को आपसी विवाद के चलते गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका के ससुराल पक्ष ने मामले को दबाने के लिए पीहर पक्ष पर दबाव डाला और हत्या की सूचना देने के बजाय शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद…
Read More
युवक के सिर पर लठ्ठ से हमला, गंभीर घायल

युवक के सिर पर लठ्ठ से हमला, गंभीर घायल

उदयपुर, 16 अप्रैल : जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में एक युवक को आपसी विवाद के चलते सिर पर लठ्ठ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रभुलाल पुत्र वेसाराम भील ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 अप्रैल को हीरालाल पुत्र मोहनलाल धांगी ने गाली-गलौज करते हुए उसे पीछे से लठ्ठ मारा, जिससे उसे सिर में गंभीर चोट आई। घायल युवक की पत्नी ने उसे घर पहुंचाया। आरोपी ने धमकी दी कि अगली बार वह नहीं बचेगा। झाडोल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमीन विवाद पर युवक से मारपीट,…
Read More
कैंप में 157 मरीजो की नेत्र जांच और निशुल्क उपचार किया गया

कैंप में 157 मरीजो की नेत्र जांच और निशुल्क उपचार किया गया

पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के दुष्प्रभावों के दौर में होम्योपैथी के प्रति बढ़ रही जागरूकता - प्रो सारंगदेवोत उदयपुर। राजस्थान विद्यापीठ होम्योपैथिक चिकित्सालय डबोक और सर्वोदय मानव  सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में विश्व होम्योपैथी दिवस पर आयोजित होम्योपैथी सप्ताह के अंतर्गत आज दिनांक 15 अप्रैल 2025 को जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय डबोक में निशुल्क आंखों की जांच एवं उपचार के कैंप के साथ होम्योपैथी सप्ताह का हुआ समापन।  राजस्थान विद्यापीठ होम्योपैथिक महाविद्यालय की चिकित्सालय अधीक्षक डॉ निवेदिता पटनायक ने बताया कि इस कैंप में आसपास के क्षेत्र से  157 मरीजो की नेत्र जांच और सफलतापूर्वक…
Read More
राष्ट्रीय बाल गीत लेखन प्रतियोगिता के पुरस्कारों की घोषणा

राष्ट्रीय बाल गीत लेखन प्रतियोगिता के पुरस्कारों की घोषणा

उदयपुर, 16 अप्रेल। सलिला संस्था की ओर से आयोजित अखिल भारतीय बाल गीत लेखन प्रतियोगिता-2024 के विजेताओं की घोषणा की गई। संस्था अध्यक्ष डॉ. विमला भंडारी ने 10 शीर्षस्थ रचनाकारों की सूची जारी करते हुए बताया कि सभी विजेता रचनाकारों को राशि एक-एक हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। विजेता एवं चयनित बाल गीतों का संकलन, "गीत सुहाने बचपन के" आगामी पुस्तक में प्रकाशित किया जाएगा। भंडारी ने बताया कि हिंदी बाल साहित्य की विभिन्न विधाओं के लेखन को प्रोत्साहन देने और श्रेष्ठ प्रविष्टियों को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने हेतु विगत सात वर्षों से विभिन्न विधाओं में अखिल…
Read More
प्राचीन समय के विभिन्न कालों की मुद्रा और मुद्रिका की प्रदर्शनी का आयोजन

प्राचीन समय के विभिन्न कालों की मुद्रा और मुद्रिका की प्रदर्शनी का आयोजन

भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय में मुद्राशास्त्र और मुद्रिका विषयक संगोष्ठी में मुद्रा प्रदर्शनी का आयोजन उदयपुर, 16 जनवरी, 2025। भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय और अकेडमी ऑफ न्यूमिस्टिक्स एंड सिगोलोग्राफी, इन्दौर के साझे में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन मुद्रा और मुद्रिका की प्रदर्शनी के साथ दो तकनीकी सत्रों में मुद्रा विषयक 25 से अधिक शोधपत्रों का वाचन हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन अखिलेश जोशी, स्वतंत्र महानिदेशक हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के कर कमलों से हुआ। उन्होंने कहा कि उदयपुर में इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन एक महत्वपूर्ण आयोजन है जिसके माध्यम से हम विभिन्न कालों में प्रचलित मुद्राओं और मुद्रिकाओं…
Read More
वीरचन्द मेहता छात्रवृति परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित

वीरचन्द मेहता छात्रवृति परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित

उदयपुर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय , फतहनगर द्वारा आयोजित वीरचन्द मेहता छात्रवृति परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया है परीक्षा का आयोजन दिनांक 12-04-2025 को किया गया था, जिसमें 150 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया महाविद्यालय प्रचार्य डाॅ. ललित कुमावत ने परीक्षा परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि कला संकाय में प्रथम स्थान पर गुंजन सेन रा.उ.मा.वि. गवारड़ी, द्वितीय अंजली जोशी रा.उ.मा.वि. साकरोदा, तृतीय चंचल गाडरी रा.उ.मा.वि. आमली रही। विज्ञान संकाय में प्रथम कनिष्क सोलंकी रा.उ.मा.वि.,फतहनगर द्वितीय राहुल सालवी रा.उ.मा.वि. राजपुरा, तृतीय ध्रुवराज सालवी रा.उ.मा.वि., राजपुरा रहे। वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान पर मयंक भाणावत डी.ए.वी.…
Read More
डॉ शिल्पा पामेचा राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार मंत्री बनी

डॉ शिल्पा पामेचा राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार मंत्री बनी

उदयपुर, 16 अप्रैल ।  श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल जैन के निर्देशन में जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष जैन एवं महामंत्री रिचा जैन एवं राजस्थान प्रांतीय अध्यक्ष पुष्पा खोखावत के सानिध्य में उदयपुर की सुश्राविका पूर्व पार्षद एडवोकेट डॉ. शिल्पा पामेचा को वर्ष 2025-2027 के लिए राष्ट्रीय कानून सलाहकार मंत्री बनाया गया।
Read More
हर वर्ग को साथ लेकर काम कर रहा मेवाड़ जनशक्ति दल – के.के. गुप्ता

हर वर्ग को साथ लेकर काम कर रहा मेवाड़ जनशक्ति दल – के.के. गुप्ता

उदयपुर, 16 अप्रैल। मेवाड़ जनशक्ति दल और ज्ञान ज्योति सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उदयपुर न्याय मित्र के.के. गुप्ता उपस्थित थे। विशिष्ट वक्ता गिरीश जोशी ने बाबा साहब अंबेडकर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जिससे सभी श्रोता भावुक हो गए। कार्यक्रम में 350 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जिसमें न्याय मित्र के.के. गुप्ता ने जीवन की गहराइयों पर प्रकाश डाला। इंजीनियर राहुल कुमार ने डॉ. अंबेडकर की जीवनी और संघर्षों पर चर्चा की, जिससे छात्रों को संघर्ष से सीखने का अवसर मिला। मेवाड़ जनशक्ति…
Read More
error: Content is protected !!