उदयपुर। कलाकेन्द्र उदयपुर द्वारा हिरणमगरी से. 4 स्थित महावीर जैन विद्यालय संस्थान में आज से 15 जून तक चलने वाले 42 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारम्भ हुआ। महावीर जैन विद्यालय संस्थान के निदेशक डॉ. हिम्मत लाल वया द्वारा दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया गया। डॉ. वया ने बताया कि शिविर में बालक-बालिकाओं को शिक्षा के साथ अपने शारिरीक विकास के लिये ऐसे शिविरों में बालक-बालिकाओं को अथवा बड़ों को भी भाग लेकर समय के सदुपयोग के साथ शारिरीक स्वच्छता व मानसिकता विकास से जुड़ना चाहिये। इसमें बालकों में संस्कार, अनुशासन, ज्ञान समन्वय विकास होता है। प्रशिक्षका अरूणा चौहान व प्रशिक्षक…
उदयपुर। सांसद मन्नालाल रावत ने स्थानीय पेसिफिक मेडिकल कॉलेज, भीलों का बेदला में अध्ययनरत एमबीबीएस के विद्यार्थी अतुल कुमार सिंह के साथ कुछ सीनियर विद्यार्थियों द्वारा रेगिंग के नाम पर की गई गंभीर मारपीट को लेकर चिंता जताई है। डॉ रावत ने इस मामले में एसपी को पत्र लिखकर आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर पीडित की ओर से सांसद को परिवाद दिया गया जिसमें रैगिंग के दौरान मारपीट से उसके शरीर पर आई चोटों का वीडियो व फोटो भी दिए हैं। सांसद डॉ…
उदयपुर, 2 मई : कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री डॉ. गिरिजा व्यास की अंतिम यात्रा गुरुवार को उनके दैत्यमगरी स्थित आवास से अश्रुपूरित वातावरण में निकली। अंतिम यात्रा के दौरान “गिरिजा व्यास अमर रहें” और “गिरिजा व्यास ज़िंदाबाद” के गगनभेदी नारों से समूचा माहौल गूंज उठा। मानो पूरा उदयपुर शहर उन्हें अंतिम विदाई देने उमड़ पड़ा हो। सायं 4 बजे प्रारंभ हुई अंतिम यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और आमजन भारी संख्या में शामिल हुए। इससे पूर्व उनके निवास पर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष कचरूलाल चौधरी, शहर जिलाध्यक्ष फतहसिंह राठौड़, प्रदेश महासचिव पंकज कुमार शर्मा सहित कई…
उदयपुर, 2 मई : शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र में भूमाफियाओं ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तीन जमीनों पर कब्जा कर लिया। पुलिस के अनुसार प्रतापनगर निवासी उमेश पुत्र बंशीलाल जोशी ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी माता गीता जोशी ने 2014 में गजेन्द्र कुमार पुत्र भगवतीलाल जैन से हाथीधरा स्थित ब्रह्मपुत्र कॉम्प्लेक्स के कृषि भूखंड संख्या 144, 145, 146 खरीदे थे। 2021 में इमरान नामक व्यक्ति व साथियों ने भूखंडों पर कब्जे की कोशिश की थी, जिस पर अम्बामाता थाने में मामला दर्ज हुआ था। हाल ही में भूखंड संख्या 146 पर विजय वाल्मीकि ने बाउंड्रीवाल व कमरा…
उदयपुर, 2 मई : जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में पिता-पुत्र ने एक युवक पर पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित विनोद पुत्र मसरू गमार निवासी बुडिया कोटड़ा ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि मनुरा पुत्र रूपाराम गमार और उसका बेटा विकू गमार ने पहले पत्थर से सिर पर वार किया। बाद में अरविंद कुमार पुत्र रणछा व रणछा पुत्र सकाराम गमार ने रास्ता रोककर वाहन पर पत्थर मारे और घर पहुंचने पर फिर हमला किया। सिर पर गंभीर चोट आई। कोटड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर…
राजस्थान टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण जीत लहरायापरचम उदयपुर, 2 मई। लैक्रोज फेडरेशन ऑफ़ इंडिया एवं उत्तर प्रदेश लैक्रोज संघ की संयुक्त मेजबानी में आगरा में 29 अप्रेल से 1 मई तक संपन्न हुई तीसरी राष्ट्रीय सीनियर महिला व पुरुष, जूनियर व सब जूनियर बालक व बालिका लैक्रोज प्रतियोगिता में राजस्थान ने सभी वर्गों में पदक जीत अपना दबदबा कायम किया। राजस्थान लैक्रोज संघ के अध्यक्ष अशोक परनामी के अनुसार प्रशिक्षक नीरज बत्रा द्वारा प्रशिक्षित राजस्थान की सभी टीमों ने बेहतर तालमेल पूर्ण आक्रमण, गोल पर सटीक निशानेबाजी, मजबूत रक्षण के बूते अंतरराष्ट्रीय खिलाडि़यों से सुसज्जित सीनियर महिला…
भाजपा नेताओं ने सुश्री गिरिजा व्यास की पार्थिव देह पर की पुष्पांजलि दी श्रद्धांजलि उदयपुर 2 मई। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिरोही में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होने उदयपुर पहुंची जहां एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर प्रदेश कार्य समिति सदस्य भंवर सिंह पवार पूर्व उप महापौर पारस सिंघवी पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर पूर्व जिला अध्यक्ष मांगीलाल जोशी आदि ने उनकी अगवानी की। तत्पश्चात पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिवंगत डॉ गिरिजा…
उदयपुर 02 मई। आलोक संस्थान सेक्टर 11 में आदि शंकराचार्य और सूरदास जयंति मनाई गई। इस अवसर पर डाॅ. प्रदीप कुमावत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आदि शंकराचार्य बाल्यकाल से ही बेहद मेधावी थे। कम उम्र में ही उन्हें वेद, पुराण, रामायण और महाभारत, उपनिषद जैसे कई ग्रंथ याद हो गए थे। मेधावी होने के साथ ही आदि शंकराचार्य माता-पिता के परम भक्त थे। माना जाता है कि मां की सेवा और सम्मान के लिए शंकराचार्य जी ने गांव के दूर से बहने वाली नदी का रुख तक बदल दिया था। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य ने धर्म की…
खान विभाग प्रतिमाह एक हजार करोड़ रु. के राजस्व संग्रहण के लक्ष्य के साथ आगे बढ़े-प्रमुख सचिव माइन्स श्री टी. रविकान्त - इस साल 12980 करोड़ के राजस्व संग्रहण का बड़ा लक्ष्य जयपुर, 2 मई। प्रमुख सचिव माइन्स, भूविज्ञान एवं पेट्रोलियम श्री टी. रविकान्त ने कहा है कि खान विभाग को प्रतिमाह कम से कम एक हजार करोड़ रु. के राजस्व संग्रहण के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने प्रदेश में माइनिंग सेक्टर में निवेश, रोजगार और राजस्व संग्रहण का मासिक एक्शन प्लान बनाने के भी निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार के स्तर पर एक्शन प्लान क्रियान्वयन की मासिक समीक्षा की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि राजस्व संग्रहण में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। प्रमुख सचिव माइन्स श्री टी. रविकान्त शुक्रवार को सचिवालय से हाईब्रीड मोड पर खान विभाग के मुख्यालय और फील्ड स्तर के अधिकारियों से रुबरु हो रहे थे। गत वित्तीय वर्ष में विभागीय अधिकारियों द्वारा 23.69 फीसदी की विकास दर के साथ राजस्व संग्रहण की सराहना करते हुए कहा कि इस साल 12980 करोड़ के राजस्व संग्रहण के और भी बड़े लक्ष्य को अर्जित करने के लिए अभी से योजनाबद्ध समन्वित प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि लक्ष्यों को पूरा करने के लिए वित्तीय वर्ष के आखिरी महिनों की ओर देखना गलत परंपरा हैं। श्री टी. रविकान्त ने जब्त खनिजों की तत्काल नीलामी के निर्देश दिए, इससे अवैध गतिविधि के खिलाफ सरकार की सख्ती का संदेश, जब्त खनिज के खुर्द बुर्द होने या कम होने की संभावना नहीं रहने और राजस्व प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कार्रवाई के दौरान लगाई जाने वाली शास्ती की वसूली के भी प्रयास धरातल पर दिखाई देने चाहिए। जब्त वाहनों को राजसात कराने की आवश्यक कार्रवाई की जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव कार्यालय सहित विभिन्न स्तरों से प्राप्त प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। निदेशक माइन्स श्री दीपक तंवर ने बताया कि अप्रेल माह में विभाग द्वारा गत वित्तीय वर्ष के 613 करोड़ 55 लाख के राजस्व संग्रहण की तुलना में अप्रेल, 25 में करीब 623 करोड रु. से अधिक की वसूली की है। विभाग द्वारा चालू राजस्व के साथ ही बकाया वसूली और राजस्व संग्रहण बढ़ाने के सभी संभावित क्षेत्रों में समन्वित व योजनाबद्ध प्रयास करते हुए राजस्व लक्ष्यों को पूरा किया जाएगा। संयुक्त सचिव श्रीमती आशु चौधरी ने कहा कि विधानसभा प्रश्नों, विशेष उल्लेख सहित विचाराधीन प्रकरणों के शीघ्र उत्तर भिजवाया जायें। बैठक में बताया गया कि जब्त खनिजों की नीलामी में एसएमई जयपुर श्री एनएस शक्तावत और एमई जयपुर श्री श्याम कापड़ी द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया गया है। इसी तरह से अप्रेल माह में राजस्व संग्रहण में जयपुर और कोटा एसएमई क्षेत्र में तुलनात्मक दृष्टि से बेहतर प्रयास हुए हैं। बैठक में मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, अतिरिक्त निदेशकों, अधीक्षण खनि अभियंताओं, खनि अभियंताओं, सहायक खनि अभियंताओं व ओएसडी श्री कृष्ण शर्मा, एसजी श्री सुनील वर्मा, जेएलआर श्री गजेन्द्र सिंह ने हिस्सा लिया।
बांसवाड़ा , 2 मई। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को गोविन्द गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय-बांसवाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में कहा कि भारतीय प्राचीन ज्ञान विश्व को आधुनिक दृष्टि प्रदान करने वाला है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ी नई शिक्षा नीति के जरिए विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता विकास के साथ उनमें रचनात्मक गुण विकसित किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति भारत को विकसित राष्ट्र ही बनाने में महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि इसके जरिए फिर से देश विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में शिक्षक और शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते…