जिला कलक्टर ने किया महाराणा भूपाल अस्पताल का औचक निरीक्षण
लू प्रबंधन, पेयजल एवं सफाई व्यवस्था का लिया जायजा मरीजों व परिजनों के लिए पेयजल के पुख्ता प्रबंधकरने के निर्देश उदयपुर, 3 मई। जिला कलक्टर नमित मेहता ने शनिवार को संभाग के सबसे बड़े महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था के साथ लू प्रबंधन के तहत की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। जिला कलक्टर नमित मेहता तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ शनिवार दोपहर एमबी अस्पताल पहुंचे। जिला कलक्टर ने अस्पताल के मेडिसिन, अस्थि रोग विभाग वार्ड, आपातकालीन इकाइ, ओपीडी आदि का दौरा कर मरीजों और परिजनों से संवाद…
