Year: 2025

बेटी आंगन की फुलवारी के तहत कंप्यूटर एवं सिलाई मशीन राजकीय विद्यालय में भेंट

बेटी आंगन की फुलवारी के तहत कंप्यूटर एवं सिलाई मशीन राजकीय विद्यालय में भेंट

उदयपुर। बेटी आंगन की फुलवारी के तहत सामाजिक जन सेवा कार्यक्रम में सुश्री तारिणी सिंह सुपोत्री टीकम सिंह श्रीमती चंदा कंवर तथा सुपुत्री सूरज प्रताप सिंह श्रीमती नीलम सिंह सागवाड़िया के 3 मई जन्मोत्सव पर साप्ताहिक जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संयोजक राव संजय सिंह ने बताया कि आयोजक परिवार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की भावनाओं को लेकर कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिकलवास में बालिकाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए पांच कंप्यूटर एवं चार सिलाई मशीन विद्यालय में भेट की गई। कार्यक्रम में सूरज प्रताप सिंह, नीलम सिंह, कर्नल गुमान सिंह, भुपाल सिंह…
Read More
सिंधी समाज करेगा सास-बहू का सम्मान पूज्य जैकबाबाद सिंधी पंचायत और पूज्य सिंधी साहिती पंचायत की अनूठी पहल

सिंधी समाज करेगा सास-बहू का सम्मान पूज्य जैकबाबाद सिंधी पंचायत और पूज्य सिंधी साहिती पंचायत की अनूठी पहल

उदयपुर।  सिंधी समाज के पूज्य जेकबआबाद सिन्धी पंचायत व सिंधी साहिती पंचायत की शक्ति नगर स्थित झूलेलाल भवन में कार्यक्रम की तैयारी के लिए बैठक रखी गई।              पूज्य जैकबआबाद सिंधी पंचायत के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी ने बताया कि सिंधी समाज के पूज्य जैकबआबाद सिंधी पंचायत और पूज्य सिंधी साहिती पंचायत द्वारा एक अनूठी पहल करते हुए उन परिवारों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जो संयुक्त परिवार की परंपरा को बनाए रखते हुए सास-बहू के रिश्ते को मजबूती प्रदान कर रहे हैं, यह 18 मई शक्तिनगर स्थित श्री झूलेलाल भवन…
Read More
अरविन्द जारोली हिमालय परिवार के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

अरविन्द जारोली हिमालय परिवार के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

उदयपुर 3 मई (वि) हिमालय परिवार के राष्ट्रीय संयोजक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य माननीय इंद्रेश कुमार जी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय महामंत्री दिलबाग सिंह व भूपेंद्र कंसल ने अरविन्द जारोली उदयपुर को हिमालय परिवार का राजस्थान प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया है। राष्ट्रीय महामंत्री दिलबाग सिंह जसरोटिया ने बताया हिमालय परिवार देश की समर्पित क्षेत्र की यात्राओं के माध्यम से एक दूसरे की संस्कृति का आदान-प्रदान करना हिमालय की संस्कृति और जीवन शैली को समझना व देश के अन्य क्षेत्रों की संस्कृति और जीवन को वहां तक पहुंचाना साथ ही हिमालय परिवार की कल्पना थी कि सिंधु…
Read More
साइबर सिक्योरिटी में भी सर्वश्रेष्ठ बनेगा राजस्थान— आईटी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

साइबर सिक्योरिटी में भी सर्वश्रेष्ठ बनेगा राजस्थान— आईटी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

जयपुर, 3 मई। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की अध्यक्षता में योजना भवन में शनिवार को आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में साइबर सिक्योरिटी को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में तकनीकी उन्नति, मानव संसाधन और प्रक्रियाओं के विकास पर चर्चा की गई। पीपल, प्रोसेस, टेक्नोलॉजी का त्रि-आयामी दृष्टिकोण : आईटी मंत्री कर्नल राठौड़ ने बैठक में साइबर सिक्योरिटी के लिए समग्र दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि साइबर सिक्योरिटी केवल सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर तैयार करने तक सीमित नहीं है। इसके लिए तीन प्रमुख तत्वों—पीपल (लोग), प्रोसेस (प्रक्रियाएं)…
Read More
साहित्यिक लेखन मानवता हितार्थ हो, न कि व्यक्तिगत हितार्थ – मनोज कुमार

साहित्यिक लेखन मानवता हितार्थ हो, न कि व्यक्तिगत हितार्थ – मनोज कुमार

जयपुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की साहित्यिक संवाद पहल का आयोजन जयपुर के शिक्षा संकुल परिसर में स्थित समसा सभा भवन में हुआ। जिसमें दो पुस्तकों (महासंग्राम तक यात्रा एवं कौतुक ताना) का विमोचन एवं उन पर परिचर्चा की गयी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मनोज कुमार रहे। साथ ही व्यंग्य चित्रकार धर्मेंद्र कुमार 'धकु' एवं कवि याजवेंद्र यादव द्वारा क्रमशः अपनी पुस्तकों (कौतुक ताना एवं महासंग्राम तक यात्रा) के परिचय एवं प्रस्तावना पर प्रकाश डाला गया। मुख्य वक्ता मनोज कुमार ने कहा अखिल भारतीय साहित्य परिषद का राष्ट्र…
Read More
कार से जब्त हुए 1.34 करोड़ के पुराने नोट, महाराष्ट्र के दो और सलूंबर का एक व्यक्ति गिरफ्तार

कार से जब्त हुए 1.34 करोड़ के पुराने नोट, महाराष्ट्र के दो और सलूंबर का एक व्यक्ति गिरफ्तार

सलूम्बर, 3 मई : जिले के सलूंबर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से पुराने 500 और 1000 रुपए के सवा करोड़ रुपए के नोट जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो आरोपी महाराष्ट्र के नांदेड जिले के और एक सलूंबर के बस्सी क्षेत्र का निवासी है। सलूंबर एसपी राजेश यादव के अनुसार थानाधिकारी मनीष खोईवाल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खेराड़ा टोल नाका के पास एक संदिग्ध कार खड़ी है। पुलिस ने घेराबंदी कर महाराष्ट्र नंबर की कार को रोका, जिसमें ड्राइवर सीट पर…
Read More
पाटोत्सव पर होगा शिव पुराण कथा का आयोजन 

पाटोत्सव पर होगा शिव पुराण कथा का आयोजन 

फतहनगर. श्री नर्वदेश्वर महादेव मंदिर तिरुपति नगर सनवाड- फतहनगर  में तृतीय पाटो उत्सव के उपलक्ष में 13 मई से आयोजित होने वाली सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के आयोजन की एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कथावाचक महंत मोहन शरण शास्त्री निंबार्क आश्रम भीलवाड़ा द्वारा कथा स्थल का चयन एवं निरीक्षण करते हुए कथा की रूपरेखा तैयार की गई. मीटिंग में उपस्थित महानुभावों ने अपने-अपने विचार रखते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया. इस मीटिंग में गोवर्धन सिंह, शंकर सेन, अशोक गर्ग, पुष्पेंद्र जैन, भगवान माली, हेमेंद्र सिंह राणावत,  नीलम समदानी, किशन लोहार, राजेश…
Read More
महज 5 मिनट में 8.35 लाख की एटीएम लूट, स्कॉर्पियो सवार नकाबपोश बदमाश फरार

महज 5 मिनट में 8.35 लाख की एटीएम लूट, स्कॉर्पियो सवार नकाबपोश बदमाश फरार

सलूम्बर, 3 मई : सलूंबर में शनिवार तड़के सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया, जहां नकाबपोश बदमाशों ने महज पांच मिनट में एटीएम काटकर 8.35 लाख रुपए लूट लिए। वारदात सलूंबर पंचायत समिति कार्यालय के सामने उदयपुर रोड स्थित एसबीआई एटीएम पर तड़के 3:15 बजे हुई। चार बदमाश एक सफेद स्कॉर्पियो में आए और अपने साथ गैस कटर, स्प्रे और अन्य उपकरण लेकर आए थे। सलूंबर थानाधिकारी मनीष खोईवाल ने बताया कि बदमाशों ने पहले एटीएम के अंदर जाकर सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे किया, फिर गैस कटर से मशीन को काटकर उसमें रखी नकदी निकाल ली। पूरी वारदात महज पांच…
Read More
डॉ. गिरिजा व्यास को बार एसोसिएशन उदयपुर ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. गिरिजा व्यास को बार एसोसिएशन उदयपुर ने दी श्रद्धांजलि

उदयपुर, 3 मई : बार एसोसिएशन उदयपुर की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। डॉ. व्यास को ‘मेवाड़ की दीदी’ के रूप में याद किया जाता है। उनके निधन से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है। बार एसोसिएशन के महासचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में भाग लेकर दिवंगत नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभा में अध्यक्ष चंद्रभान सिंह शक्तावत, उपाध्यक्ष देवीलाल जाट, सचिव अभिषेक कोठारी, वित्त…
Read More
ओगणा क्षेत्र में 3 बाल विवाह रूकवाए

ओगणा क्षेत्र में 3 बाल विवाह रूकवाए

उदयपुर, 3 मई। जिले में बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में प्रशासन पूर्ण मुस्तैदी से जुटा हुआ है। इसी क्रम में टीम ने ओगणा क्षेत्र में तीन बाल विवाह रूकवाए। बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक के.के.चंद्रवंशी ने बताया कि ओगणा थाना क्षेत्र से चाइल्ड हेल्पलाइन पर सूचना मिली। इसमें बताया कि ओगणा थाना क्षेत्र में एक परिवार अपने नाबालिग बालक और दो बालिका की शादी 06 मई 2025 को करने जा रहे है। सूचना पर त्वरित रूप से टीम गठित कर प्रशासन एवं पुलिस टीम के साथ मौके पर भेजा गया। मौके…
Read More
error: Content is protected !!