महिमा कुमारी मेवाड़ ने संसद में नियम 377 के तहत उठाया गंभीर मुद्दा
अस्पताल–बीमा कंपनियों के विवाद से मरीजों पर बढ़ रहा दोहरा आर्थिक बोझ नई दिल्ली / राजसमंद। राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने संसद में नियम 377 के तहत अस्पतालों और बीमा कंपनियों के बीच बढ़ते विवाद पर गंभीर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि इस खींचतान का सबसे बड़ा खामियाज़ा देश के आम मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कैशलेस इलाज, टैरिफ निर्धारण, बिलिंग और भुगतान में देरी जैसी स्थितियों के कारण बीमाधारक मरीज इलाज के दौरान अत्यधिक परेशानी झेल रहे हैं। मेवाड़ ने बताया कि बीमा कवरेज उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को स्वयं भुगतान करना…
