Year: 2025

लोहे के पाइप से हमला करने वाले पांच युवक दबोचे

लोहे के पाइप से हमला करने वाले पांच युवक दबोचे

उदयपुर, 9 दिसंबर : डबोक थाना क्षेत्र में हुए हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया है। मामला 5 नवंबर की शाम का है, जब डबोक निवासी कासम शेख अपने पुत्र अयान शेख के साथ दुकान पर बैठे थे। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक—जिनमें रेहान, इरफान, इकरार, तनवीर, शाहरुख, आसिफ उर्फ चीकू, सिकंदर, फिरोज और शौकत शामिल थे—दुकान पर पहुंचे और लोहे के पाइप से हमला कर अयान को गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना अधिकारी हुकम सिंह व उनकी…
Read More
बार एसोसिएशन चुनाव 12 दिसंबर को, 21 उम्मीदवार मैदान में, जीत के लिए कसी कमर

बार एसोसिएशन चुनाव 12 दिसंबर को, 21 उम्मीदवार मैदान में, जीत के लिए कसी कमर

—महिला टॉयलेट से लेकर हाईकोर्ट बेंच तक—वकीलों के चुनाव में फिर वही मूल सवाल —महासचिव पद पर सबसे ज्यादा दावेदार उदयपुर, 9 दिसंबर : उदयपुर बार एसोसिएशन के आगामी चुनावों में उमड़ी हलचल अब पूरे जोर पर है। 12 दिसंबर को होने वाले मतदान से पहले अध्यक्ष से लेकर विभिन्न पदों के उम्मीदवार पूरी ताकत के साथ प्रचार में जुट गए हैं। कोर्ट परिसर, वकीलों के चेंबर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म—हर जगह चुनावी तापमान तेजी से चढ़ता दिख रहा है। कई उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ व्यक्तिगत मुलाकातें कर रहे हैं, वहीं समूहवार बैठकों का दौर भी लगातार जारी है।…
Read More
पिंक पखवाड़े के दौरान गर्भवती महिलाओं की जांच तेज, स्वास्थ्य विभाग सक्रिय

पिंक पखवाड़े के दौरान गर्भवती महिलाओं की जांच तेज, स्वास्थ्य विभाग सक्रिय

—मां वाउचर योजना के तहत 246 महिलाओं को मिला सोनोग्राफी का लाभ उदयपुर, 9 दिसंबर : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि अभियान के दौरान अलग-अलग चिकित्सा संस्थानों पर 2656 महिलाओं का निशुल्क परीक्षण किया गया। इनमें रक्त की कमी से पीड़ित महिलाओं को एससीएम इंजेक्शन लगाए गए, ताकि उनकी हीमोग्लोबिन मात्रा तेजी से बढ़ाई जा सके। साथ ही पिंक पखवाड़ा मनाते हुए ऐसे मामलों की विशेष पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों पर लाया गया, जहां आवश्यक उपचार उपलब्ध…
Read More
30 करोड़ की ठगी में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट दंपती 7 दिन के रिमांड पर

30 करोड़ की ठगी में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट दंपती 7 दिन के रिमांड पर

—मुंबई से पकड़े गए निर्देशक विक्रम भट्ट, हाईकोर्ट ने बेटी को दी अंतरिम सुरक्षा उदयपुर, 9 दिसंबर : बॉलीवुड निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को 30 करोड़ रुपये की कथित आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में उदयपुर पुलिस ने अदालत में पेश करने के बाद सात दिन की रिमांड पर ले लिया है। दोनों को पुलिस विशेष टीम सोमवार देर रात मुंबई से उदयपुर लेकर आई थी। मंगलवार को एसीजेएम कोर्ट में पेशी हुई, जहां अदालत ने विस्तृत पूछताछ के लिए दंपती को पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। गिरफ्तारी के बाद से दोनों को चित्रकूट नगर स्थित…
Read More
महारैली एवं विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए उदयपुर देहात जिला कांग्रेस ने लगाए प्रभारी

महारैली एवं विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए उदयपुर देहात जिला कांग्रेस ने लगाए प्रभारी

उदयपुर। 9 दिसंबर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नई दिल्ली में आयोजित होने वाली "वोट चोर गद्दी छोड़" महारैली में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस की अधिकतम एवं प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान हेतु उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में समन्वय स्थापित करने हेतु विधानसभा प्रभारी एवं सह प्रभारी की नियुक्ति की गई है। जिनमें वल्लभनगर विधानसभा में अर्जुन लाल मेनारिया प्रभारी एवं सौरभ शर्मा सह प्रभारी, मावली विधानसभा में जमनालाल शर्मा प्रभारी एवं ललित गुर्जर सह प्रभारी, खेरवाड़ा विधानसभा…
Read More
10 दिसंबर से 25 दिसंबर अटल जन्मजयंती तक विविध कार्यक्रमों की घोषणा : राठौड

10 दिसंबर से 25 दिसंबर अटल जन्मजयंती तक विविध कार्यक्रमों की घोषणा : राठौड

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आगामी पखवाड़े में होंगे विविध कार्यक्रम उदयपुर। पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल पर भाजपा शहर जिला की बैठक जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आयोजित हुई जिसमें प्रदेश पदाधिकारी जिला पदाधिकारी सभी मोर्चा जिलाध्यक्ष महामंत्री मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री उपस्थित रहे तथा नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अलका मुंदडा प्रतापगढ़ जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक और चित्तौड़गढ़ सह प्रभारी जगदीश शर्मा का स्वागत अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि एस आई आर प्रक्रिया अंतिम चरण में है और हर कार्यकर्ता को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। राजस्थान सरकार के दो…
Read More
मेवाड़ पालीवाल समाज T20 लीग 2025 सीजन-1 का आगाज 21 दिसंबर से

मेवाड़ पालीवाल समाज T20 लीग 2025 सीजन-1 का आगाज 21 दिसंबर से

उदयपुर। पालीवाल ब्राह्मण समाज की ओर से इस वर्ष MPS T20 क्रिकेट लीग का आयोजन नए अंदाज में 21 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक रेलवे क्रिकेट ग्राउंड, ठोकर चौराहा उदयपुर पर किया जाएगा। समाज के वरिष्ठ एवं जिला क्रिकेट संघ उदयपुर के उपाध्यक्ष यशवंत जी पालीवाल की अध्यक्षता में सुपर स्पॉन्सर लक्ष्य एनर्जी के अभिषेक पालीवाल तथा 6 टीमों के स्पॉन्सरों व कप्तानों की उपस्थिति में सभी रजिस्टर्ड खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया लक्ष्य एनर्जी के कॉन्फ्रेंस हॉल में संपन्न हुई, जिसके तहत खिलाड़ियों को छह टीमों में शामिल किया गया। सुपर स्पॉन्सर: लक्ष्य एनर्जी – अभिषेक पालीवाल टीमें: मिताली…
Read More
बांसवाड़ा में छह दिवसीय पुस्तक मेला

बांसवाड़ा में छह दिवसीय पुस्तक मेला

मुख्य ज़िला शिक्षा अधिकारी ने किया अवलोकन,विभिन्न विषयों पर 50 हजार पुस्तकें प्रदर्शित बांसवाड़ा, 9 दिसम्बर/शहर के रातीतलाई स्थित राजकीय नूतन विद्यालय परिसर में चल रहे 6 दिवसीय बांसवाड़ा पुस्तक मेले का अवलोकन मुख्य ज़िला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र चौबीसा ने किया और किताबों का अवलोकन किया। इस पुस्तक मेले में राजकमल, प्रभात, लोकभारती, वाणी जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों की अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा के विभिन्न विषयों से जुड़ी लगभग पचास हजार किताबें उपलब्ध हैं। इनमें नाटक, कविता, कहानी, उपन्यास, आत्मकथा, यात्रा वृत्तांत, इतिहास, निबंध सहित कई लेखन विधाएं शामिल हैं। बच्चों की किताबों में इकतारा, प्रथम, एकलव्य जैसे प्रकाशनों की किताबें…
Read More
उदयपुर की संध्या एवं यश्वी राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता हेतु दिल्ली रवाना

उदयपुर की संध्या एवं यश्वी राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता हेतु दिल्ली रवाना

उदयपुर। बालाजी तरणताल की प्रतिभावान तैराक संध्या एवं यश्वी पटेल आज प्रतिष्ठित एसजीएफ़आई बालिका राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु नई दिल्ली के लिए प्रस्थान हुईं। इस प्रतियोगिता का आयोजन छत्रसाल स्टेडियम, दिल्ली में किया जाएगा। बालाजी तरणताल की डायरेक्टर ऋषिका सुखवाल के अनुसार दोनों खिलाड़ी केंद्रीय विद्यालय, एकलिंगगढ़ छावनी की छात्राएँ हैं तथा उनका चयन राष्ट्रीय स्तर चयन परीक्षण शिविर, सीकर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। प्रशिक्षक अनिल कुमावत, पीयूष सुखवाल एवं संदीप सोनी ने विश्वास व्यक्त किया कि संध्या और यश्वी अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से जिले एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाएँगी। अभिभावक श्रवण राम और…
Read More
भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने मुख्यमंत्री शर्मा से की मुलाकात

भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने मुख्यमंत्री शर्मा से की मुलाकात

शहर के सर्वांगीण विकास पर व्यापक चर्चा क्लीन ग्रीन इको सिटी का हो क्रियान्वयन अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले उद्योगों का हो समुचित विकास भीलवाड़ा 9 दिसंबर । भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी ने जयपुर में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की। विधायक कोठारी ने मुख्यमंत्री से मिलकर भीलवाड़ा के सर्वांगीण विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।  मुलाकात के दौरान विधायक कोठारी ने मुख्यमंत्री के सामने भीलवाड़ा शहर से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने नई विकास परि योजनाओं को शुरू…
Read More
error: Content is protected !!