खाटू श्याम के नगर भ्रमण के साथ आज निकलेगी निशान यात्रा, 10 मई को फतह स्कूल में सजेगा भव्य श्याम दरबार
तीन दिवसीय श्री श्याम महोत्सव का 8 मई को गुरुवार को होगा आगाज निशान यात्रा के लिए भक्त करवा सकते हैं पंजीयन पुनम के चांद की चटक चांदनी में प्रथम भोर की स्वर्णिम आभा में होगी महाआरती उदयपुर। श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट की ओर से 8 से 10 मई तक आयोजित होने वाले 9वें भव्य श्री श्याम महोत्सव का आगाज 8 मई गुरुवार को श्याम प्रभु के नगर भ्रमण और निशान यात्रा के साथ होगा। महीनों से इस महोत्सव का इंतजार कर रहे हजारों श्याम भक्त निशान यात्रा में शामिल होंगे। 10 मई को फतह स्कूल में विशाल…
