Year: 2025

मॉक ड्रिल से दिया सुरक्षा का संदेश, जिला प्रशासन है पूरी तरह मुस्तैद

मॉक ड्रिल से दिया सुरक्षा का संदेश, जिला प्रशासन है पूरी तरह मुस्तैद

साकरोदा स्थित भारत पेट्रोलियम गैस प्लांट परिसर में एयर स्ट्राइक मॉक ड्रिल के माध्यम से परखी तैयारियां उदयपुर, 7 मई। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देषानुसार बुधवार को उदयपुर जिले के साकरोदा स्थित बीपीसीएल प्लांट परिसर में एक विस्तृत सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देष्य आपदा की स्थिति में जिला प्रषासन, सुरक्षा एजेंसियों और आपातकालीन सेवाओं की तत्परता और समन्वय की जांच करना था। ड्रिल की शुरुआत बीपीसीएल परिसर में अलर्ट सायरन बजने के साथ हुई, जिसके बाद तत्काल सूचना नियंत्रण कक्ष को दी गई जिस पर एक्षन लेते हुए सबसे पहले फायर ब्रिगेड,…
Read More
प्रजापत आत्महत्या कांड का खुलासा: अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर रहा था प्रेमी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रजापत आत्महत्या कांड का खुलासा: अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर रहा था प्रेमी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

डूंगरपुर, 7 मई(पंजाब केसरी)सरोदा थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में युवती नेहा प्रजापत की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उसके पूर्व प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और उसके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया। सरोदा थानाधिकारी भुवनेश चौहान ने बताया कि 19 अप्रैल को नारायण प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री स्नेहा उर्फ नेहा, जिसकी शादी अगले ही दिन तय थी, की लाश गांव के एक कुएं…
Read More
डूंगरपुर में ब्लास्ट की मॉकड्रिल: युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का रियल टाइम अभ्यास

डूंगरपुर में ब्लास्ट की मॉकड्रिल: युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का रियल टाइम अभ्यास

डूंगरपुर, 07मई(पंजाब केसरी) भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद संभावित युद्ध जैसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को डूंगरपुर जिला प्रशासन द्वारा एक बड़ी मॉकड्रिल आयोजित की गई। इस मॉक अभ्यास का उद्देश्य आपदा की घड़ी में विभिन्न विभागों की तत्परता, तालमेल और कार्यप्रणाली की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था। मॉकड्रिल की शुरुआत शहर के सबसे व्यस्त इलाके—नया रोडवेज बस स्टैंड—से हुई, जहां एक विस्फोट की सूचना देकर सिविल डिफेंस की टीम ने अचानक आग और घायलों की नाटकीय स्थिति तैयार की। कंट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद तत्काल फायर ब्रिगेड,…
Read More
डूंगरपुर बना हेल्थ मॉडल: निःशुल्क दवा योजना में प्रदेश में नंबर दो

डूंगरपुर बना हेल्थ मॉडल: निःशुल्क दवा योजना में प्रदेश में नंबर दो

- एक साल में बड़ी छलांग, रैंकिंग में 9 से 2 पर पहुंचा -अब नजर नंबर 1 पर  डूंगरपुर, 7 मई । मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के अंतर्गत डूंगरपुर जिले ने राजस्थान में दूसरा स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन की ओर से हाल ही में जारी रैंकिंग में डूंगरपुर को 5815 अंक मिले हैं। एक साल पहले जिला नंबर 9 पर था,  लेकिन अब यह सीधे प्रदेश में दूसरे स्थान पर आ पहुंचा है। जिले की इस उपलब्धि के पीछे जिला स्तरीय अधिकारियों की नियमित मॉनिटरिंग और योजनाबद्ध सुधार प्रयासों की अहम भूमिका…
Read More
जैन सोश्यल ग्रुप सिद्धम शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

जैन सोश्यल ग्रुप सिद्धम शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

उदयपुर, 7 मई। जैन सोश्यल ग्रुप सिद्धम की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। सचिव सुनील दलाल ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि नगर निगम के पूर्व उप महापौर पारस सिंघवी एवं अध्यक्षता जे एस जी इंटरनेशनल फेडरेशन मेवाड़ रीजन के अध्यक्ष अरुण मांडोत ने की। ग्रुप से नए जुड़े 12 सदस्यों को जे एस जी इंटरनेशनल फेडरेशन के उपाध्यक्ष आर.सी. मेहता ने शपथ दिलाई। ग्रुप के अध्यक्ष अर्जुन लाल खोखावत, उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार मेहता, सचिव सुनील दलाल सह सचिव अशोक जैन एवं कोषाध्यक्ष पंकज नागौरी को जे एस जी मेवाड़ रीजन के…
Read More
जज्बा वीरा द्वारा पोषाहार का वितरण

जज्बा वीरा द्वारा पोषाहार का वितरण

उदयपु, 7 मई। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत जज्बा वीरा द्वारा बुधवार को चिकित्सालय में पोषाहार का वितरण किया। केन्द्र अध्यक्ष डॉ. हंसा हिंगड़ ने बताया कि केन्द्र द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्प की कड़ी में केन्द्र की सदस्याएं बुधवार को अम्बामाता स्थित सेटेलाईट हॉस्पीटल पहुंची जहां चिकित्सालय में भर्ती सात गभर्वती  एवं नवप्रसूताओं को पोषाहार का वितरण किया। पोषाहार में घी, गुड़ एवं गोले का किट बनाकर दिया गया। इस अवसर पर डॉ. वंदना पाटीदार ने दुग्धपान की महत्ता बतलाते हुए सभी नवप्रसुताओं व गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मां का…
Read More
ऑपरेशन सिन्दूर हमारे गौरव का पल: सांसद मन्नालाल रावत

ऑपरेशन सिन्दूर हमारे गौरव का पल: सांसद मन्नालाल रावत

उदयपुर, 7 मई। सांसद मन्नालाल रावत ने भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर खुशी जताते हुए कहा कि यह हमारे गौरव के पल है। यह हमला हमारी सेना के जोश, जुनून और आत्मविश्वास का प्रतीक है। सेना का आरपार का संदेश है, अब शब्द नहीं शौर्य बोलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने देश के लोगों से जो वादा किया था वो पूरा किया। हमने फिर से दुश्मन के घर में घुसकर मारा है। सांसद श्री रावत ने कहा कि हमें भारतीय सेना पर गर्व है। अब नया भारत है। कोई छेडेगा तो छोडेंगे नहीं। भारत…
Read More
‘अपनों से अपनी बात’ आज से

‘अपनों से अपनी बात’ आज से

उदयपुर, 07 मई ।  नारायण सेवा संस्थान के हिरण मगरी सेक्टर -4 स्थित मानव मंदिर में तीन दिवसीय 'अपनों से अपनी बात' कार्यक्रम गुरुवार से आरंभ होगा। इसमें देश के विभिन्न भागों से निःशुल्क सर्जरी एवं कृत्रिम हाथ-पांव लगवाने के लिए आने वाले दिव्यांगों से संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल कौशल विकास और उनके प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम को ' आस्था ' चैनल से देशभर में प्रसारित किया जाएगा।
Read More
ओम पालीवाल बने उत्तर पश्चिम रेल्वे मंडल समिति के सदस्य

ओम पालीवाल बने उत्तर पश्चिम रेल्वे मंडल समिति के सदस्य

उदयपुर। भारत सरकार के रेल मंत्रालय के उत्तर पश्चिम रेल्वे में मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति का सदस्य ओम पालीवाल को नियुक्त किया गया है। पालीवाल की यह नियुक्ति सांसद मन्नालाल रावत की अनुशंसा पर की गई। पालीवाल की नियुक्ति से रेल्वे संबंधित कार्यों को सुगमता व तत्परता से कराने का प्रयास रहेगा। पालीवाल ने इस पर सांसद का आभार जताया तथा कहा कि रेल्वे के विकास कार्यों को तत्परता से पूरा कराने तथा रेल्वे के विकास को नई ऊंचाइ‌यों पर ले जाने का प्रयास करेंगे।
Read More
लविशा व कार्तिकेय ने मुक्केबाजी में जीता कांस्य पदक

लविशा व कार्तिकेय ने मुक्केबाजी में जीता कांस्य पदक

उदयपु, 7 मई। दिल्ली में चल रही 68वीं स्कूल नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उदयपुर के दो मुक्केबाजों ने कांस्य पदक पर कब्जा किया है। द वॉरियर बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष डॉ. दीपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि दिल्ली में चल रही 68वीं स्कूल नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में क्लब की मुक्केबाज लविशा स्वामी ने महिला वर्ग में कांस्य पदक एवं कार्तिकेय चौहान ने पुरूष वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया है। दोनों मुक्केबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों मुक्केबाज क्लब में कोच वर्धमान सिंह नरूका से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। क्लब सचिव हेमराज पटेल व सहायक प्रशिक्षक शुभम साहू ने…
Read More
error: Content is protected !!