प्रजापत आत्महत्या कांड का खुलासा: अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर रहा था प्रेमी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

डूंगरपुर, 7 मई(पंजाब केसरी)सरोदा थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में युवती नेहा प्रजापत की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए उसके पूर्व प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और उसके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया। सरोदा थानाधिकारी भुवनेश चौहान ने बताया कि 19 अप्रैल को नारायण प्रजापत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री स्नेहा उर्फ नेहा, जिसकी शादी अगले ही दिन तय थी, की लाश गांव के एक कुएं में मिली थी। परिजन उसे तुरंत सागवाड़ा अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। मृतका के परिवारजनों, सहेलियों और मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर संदेह सागवाड़ा थाना क्षेत्र के सुरजागांव निवासी मनोज चौबीसा (उम्र 41 वर्ष) पर गया। मनोज को हिरासत में लेकर जब मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि उसका नेहा के साथ प्रेम संबंध था, लेकिन नेहा की शादी तय हो जाने के बाद उसने उससे संपर्क तोड़ लिया और उसे मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया। इसके बावजूद आरोपी मनोज ने नेहा को पुराने समय की अश्लील तस्वीरें और वीडियो दिखाकर धमकाना शुरू कर दिया। इस मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर नेहा ने 18 अप्रैल को कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल से सबूत भी बरामद किए हैं और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!