सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ के प्रयासों से अवैध कोयले की भट्टियों पर हुई ठोस कार्रवाई
पद्मश्री श्यामसुंदर पालीवाल ने जताया माननीय सांसद श्रीमती मेवाड़ का आभार राजसमंद। राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ के कुशल नेतृत्व, निर्देशों और अथक प्रयासों से जिला कलक्टर की अगुवाई में जिला प्रशासन की टीम ने जिलेभर में अवैध कोयले की भट्टियों पर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई है। पद्मश्री श्यामसुंदर पालीवाल ने माननीय सांसद को पत्र लिख कर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि राजसमन्द जिले में अवैध रूप से कोयला बनाने के अवैध काम पर रोक लगी है एवं लगभग 300 से ज्यादा कोयला भट्टी को तोड़ा गया है इसके लिए हम सब राजसमंद वासी…
