दृष्टिबाधित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता बुधवार से
पंजाब के राज्यपाल माननीय कटारिया करेंगे तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ उदयपुर, 03 जून। समिधा दृष्टि-दिव्यांग मिशन, उदयपुर की ओर से दृष्टिबाधित बालकों व युवाओं के लिए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता बुधवार से प्रारम्भ होगी। मिशन के प्रवर्तक डॉ चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया कि स्थानीय कृषि उपज मंडी के रेती स्टेंड स्थित किसान भवन में पंजाब के राज्यपाल माननीय गुलाब चंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में अपरान्ह साढे तीन बजे प्रतियोगिता का शुभारम्भ होगा। 4 से 6 जून तक चलने वाली उदयपुर में इस तरह की यह पहली प्रतियोगिता होगी। इसमें विशेष प्रकार की चौसर व मोहरे होंगे जिन्हें छूकर दृष्टिबाधित बालक…
