जनहित के मुद्दों पर व्यापक चर्चा, विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश
उदयपुर जिला परिषद की साधारण सभा बैठक उदयपुर, 4 जुलाई। उदयपुर जिला परिषद की साधारण सभा बैठक शुक्रवार को जिला प्रमुख श्रीमती ममता कुंवर पंवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में टीएडी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी, चित्तौड़गढ़ सांसद श्री सीपी जोशी, उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री फूलसिंह मीणा, वल्लभनगर विधायक श्री उदयलाल डांगी, मावली विधायक श्री पुष्करलाल डांगी, धरियावद विधायक श्री थावरचंद मीणा, जिला कलक्टर श्री नमित मेहता, उप जिला प्रमुख श्री पुष्कर तेली सहित जिला परिषद के सदस्यगण और विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक का प्रारंभ चिकित्सा विभाग पर चर्चा के साथ हुआ। वल्लभनगर में सीएचसी निर्माण सामग्री गुणवत्तापूर्ण…
