एक छत तले 7 से 70 साल के व्यक्ति को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व परामर्श
-रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा का सुकून हेल्थ मेला 5 से फील्ड क्लब में उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा की ओर से आगामी 5, 6 व 7 जुलाई को तीन दिवसीय सुकून हेल्थ मेला का आयोजन फील्ड क्लब, उदयपुर में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होने जा रहा है। जिसमें एक ही छत के नीचे एलोपैथी, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी और होम्योपैथी विशेषज्ञों द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व परामर्श दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी होगी। रोटरी क्लब उदयपुर मीरा की अध्यक्षा डॉ. रेखा सोनी ने बताया कि…
