205 गांवों का कलेक्ट्रेट पर हल्लाबोल जंगी प्रदर्शन
पट्टों की मांग को लेकर पेराफेरी क्षेत्र के ग्रामीण हुए एकजुट, दस दिन में समाधान नहीं तो चक्का जाम की चेतावनी 24 से अधिक संगठनों का मिला समर्थन, विधानसभा घेराव की दी चेतावनी उदयपुर: उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) की पेराफेरी में शामिल गांवों के ग्रामीणों ने पट्टों की लंबित मांग को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर को रणभूमि में बदल दिया। पेराफेरी पंचायत जिला संघर्ष समिति के आह्वान पर सुबह 11 बजे सैकड़ों ग्रामीण ढोल-नगाड़ों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन को चेतावनी दी। इस जंगी प्रदर्शन में 205 गांवों के ग्रामीण शामिल हुए और उन्होंने पट्टों के मामले में जल्द…
