झुलेलाल प्रीमियर लीग-4 के लिए 12 टीमों का गठन, 132 खिलाड़ी लेंगे रोमांचक मुकाबलों में हिस्सा

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। सिन्धी सेन्ट्रल युवा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित झुलेलाल प्रीमियर लीग-4 का भव्य आयोजन आगामी 24 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक रात्रि कालीन मैच शिकारवाड़ी खेल मैदान में किया जाएगा। इस चार दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ को लेकर समाज के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
     समिति के अध्यक्ष विजय आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि अशोका ग्रीन में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान 132 खिलाड़ियों को चयनित कर 12 टीमों का गठन किया गया। इन टीमों को चार समूहों में विभाजित किया गया है, जिनके बीच लीग आधार पर मुकाबले खेले जाएंगे।
            महासचिव मुकेश खिलवानी ने बताया कि टूर्नामेंट के प्रत्येक मैच में उदयपुर शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ सिन्धी पंचायत एवं विभिन्न युवा संगठनों के पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। अशोक ग्रीन में प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले टीम प्रायोजकों का सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर मनीष डेम्बला ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक व खेल आयोजनों से समाज के युवाओं में आपसी भाईचारा, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं राजेश खत्री ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 16 मैच खेले जाएंगे तथा प्रतिदिन 4 टीमों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा तैयार करने एवं आयोजन को सफल बनाने में नीलू रगवानी, मुकेश गखरेजा, चन्द्रप्रकाश मंगवानी, मनीष गुरानी, राजेश तलदार, अमित चुग, कपिल नाचानी, नानक लुंज, राजेश लखयानी, कपिल मनवानी, हरीश भाटिया, विजय कस्तूरी, चंदन नागपाल, अभिषेक कालरा, मुकेश खिलवानी, राजेश खत्री सहित अनेक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समिति सदस्य व समाजजन उपस्थित रहे।
झुलेलाल प्रीमियर लीग-4 न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि सिन्धी समाज के युवाओं को एक मंच पर जोड़ते हुए सामाजिक समरसता का भी सशक्त संदेश देगा।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!