उदयपुर जिला अग्रवाल महिला महासभा की कार्यकारिणी की घोषणा
उदयपुर। पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में उदयपुर जिला अग्रवाल महिला महासभा की नयी कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल द्वारा उदयपुर जिला अग्रवाल महिला महासभा के जिला अध्यक्ष पर श्रीमती पुष्पलता तायल, महामंत्री रेखा अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रकांता अग्रवाल एवं अनीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लीलावती मित्तल सहित 21 महिलाओ की घोषणा की गई। इस अवसर पर उदयपुर जिला अग्रवाल महासभा के संरक्षक सतनारायण अग्रवाल एवं प्रवासी अग्रवाल समाज की पूर्व अध्यक्ष खेमचंद अग्रवाल का भी मार्गदर्शन मिला। महासभा के जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री…
