बाठरड़ा खुर्द में आबादी में घुसा लेपर्ड, कार के सामने आया तो युवकों ने बनाया वीडियो
ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने लगाया पिंजरा उदयपुर, 24 जुलाई : जिले के वल्लभनगर क्षेत्र के बाठरड़ा खुर्द गांव में एक बार फिर से दो लेपर्ड की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार रात करीब 9:22 बजे गांव लौट रहे युवकों ने अपनी कार के सामने अचानक एक लेपर्ड को देखा। मेनारिया ब्राह्मण समाज के नोहरे के पास कार की हेडलाइट पड़ते ही लेपर्ड तेजी से छलांग मारकर तालाब की ओर भाग गया। कार में सवार युवकों ने उस पल का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब वायरल हो चुका है। इस घटना के…
