रोटरी क्लब अशोका द्वारा “नारी सशक्तिकरण अवार्ड समारोह” का आयोजन 2 अगस्त (शनिवार) को अशोका ग्रीन में
पोस्टर विमोचन संपन्न हुआ सहायक प्रांतपाल दीपक शर्मा द्वारा आज उदयपुर, 31 जुलाई। रोटरी क्लब अशोका की ओर से महिलाओं के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम “ नारी सशक्तिकरण अवार्ड” का आयोजन 2 अगस्त को शाम 6 बजे अशोका ग्रीन, 100 फीट रोड, शोभागपुरा पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उन प्रेरणास्पद महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर उदयपुर शहर का नाम रोशन किया है। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन राहुल माखीजा ने बताया ‘यह कार्यक्रम सिर्फ सम्मान का अवसर नहीं है, बल्कि समाज को यह संदेश देने का प्रयास…
