व्यापारिक सहयोग और नेटवर्किंग को लेकर हुई गहन चर्चा : ऋतुराज खन्ना
बीसीआई उत्सव की ‘कॉफी मीट’ में जुटे उद्यमी उदयपुर, 31 जुलाई। भारत के उभरते बिजनेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म बिजनेस सर्कल इंडिया की यूनिट बीसीआई उत्सव द्वारा आयोजित ‘कॉफी मीट’ का आयोजन उदयपुर के प्रतिष्ठित मैरियट होटल में उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बीसीआई उत्सव परिवार के सदस्यों ने भाग लिया और संगठन की आगामी योजनाओं, कार्यक्रमों तथा व्यापारी एकता को मजबूत करने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया। बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष ऋतुराज खन्ना ने बताया कि यह बैठक सिर्फ एक सौहार्दपूर्ण मिलन नहीं, बल्कि भविष्य के कार्यक्रमों की दिशा तय करने का एक प्रेरक अवसर भी रहा।…
