स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप ने स्वर लहरियां बिखर कर दी किशोर दा को श्रद्धांजलि
उदयपुर। शहर के नए उभरते स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप ने आज सेक्टर 14 स्थित मंगल व्यू रिसोर्ट में अपना दूसरा धमाकेदार आयोजन कर सुर सम्राट किशोर दा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ग्रुप संस्थापक विकास सोनी ने बताया कि स्वरांजलि म्यूजिक ग्रुप के आज दूसरे आयोजन में स्वर्गीय किशोर दा की जन्म तिथि पर सुरसाधकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की, आज के इस आयोजन में सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश श्री पीएस चौहान साहब, सेवानिवृत्त तहसीलदार मोहन सोनी, सीआईडी सब इंस्पेक्टर श्री अरविंद सालवी सहित कई अधिकारी, उद्यमी, इंजीनियर और व्यवसायी शामिल थे। नूतन बेदी द्वारा सरस्वती वंदना के पश्चात वाटिका के ओनर श्री गजेंद्र सोनी…
