Year: 2025

द आर्ट झील स्टूडियों का हुआ शुभारंभ

द आर्ट झील स्टूडियों का हुआ शुभारंभ

उदयपुर 10 अगस्त / शहर में रचनात्मकता और फोटोग्राफी को नई दिशा देने के उद्देश्य से शौभागपुरा सौ फीट रोड़ स्थित ‘द आर्ट झील’ स्टूडियो का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत, भूपाल नोबल्स विवि की अधिष्ठाता प्रो. रेनू राठौड़, वरिष्ठ नागरिक संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सेठ, ने रिबन काटकर उद्घाटन किया। कनिष्क कोठारी द्वारा स्थापित यह स्टूडियो केवल फोटोशूट की जगह ही नहीं, बल्कि रचनात्मकता, जुनून और सपनों को साकार करने का केंद्र होगा। यहां बच्चों के जन्म से लेकर जीवन के हर विशेष पल को कैमरे में कैद कर उन्हें यादगार बनाने…
Read More
गलत तथ्यों को हटाने के लिए शीघ्र अधिसूचना जारी करे एनसीईआरटी – इतिहास संकलन समिति

गलत तथ्यों को हटाने के लिए शीघ्र अधिसूचना जारी करे एनसीईआरटी – इतिहास संकलन समिति

-भारतीय इतिहास संकलन समिति की बैठक में एनसीईआरटी को सही तथ्य की रिपोर्ट संदर्भों सहित तैयार कर एनसीईआरटी को भेजने का निर्णय उदयपुर, 10 अगस्त। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को हल्दीघाटी युद्ध में हारा हुआ बताने तथा मेवाड़ को मराठा साम्राज्य के अधीन बताने वाले नक्श के मामले में अब भारतीय इतिहास संकलन समिति ने भी परिणाम आने तक संघर्ष का ऐलान कर दिया है। इतिहास संकलन समिति की उदयपुर जिला इकाई की रविवार को यहां विश्व संवाद केन्द्र में हुई आपात बैठक में यह निर्णय किया गया। जिला महामंत्री चैनशंकर दशोरा ने बताया कि बैठक में मंगलायतन विश्वविद्यालय के…
Read More
राजलक्ष्मी यूनिफार्म पर नये ब्रान्ड में मिलेगी मेडिकल,कारपोरेट जगत,होटल कीयूनिफार्म

राजलक्ष्मी यूनिफार्म पर नये ब्रान्ड में मिलेगी मेडिकल,कारपोरेट जगत,होटल कीयूनिफार्म

उदयपुर। बापूबाजार स्थित राजलक्ष्मी यूनिफार्म पर अब स्कूली यूनिफार्म के साथ-साथ नये ब्रान्ड के रूप में मेडिकल, होटल एवं कोरपोरेट जगत की युनिफार्म भी उपलब्ध होगी। विजय वाधवानी ने बताया कि नये ब्रान्ड की जानकारी देने वाले ब्रोशर का मेवाड़ राजघराने के श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़़ ने विमोचन किया। नये ब्रान्ड में अब किसी को भी अन्यत्र स्थान पर भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की यूनिफार्म उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर रजत वाधवानी भी मौजूद थे।
Read More
7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव आज से,निकलेगी कलशयात्रा

7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव आज से,निकलेगी कलशयात्रा

उदयपुर। कन्हैयालाल धायभाई और पूलां की पूर्व पार्षद श्रीमती मंदाकिनी धायभाई की ओर से  वृंदावन के महाराज वैंकटेश भाई मुखारविंद से कथा स्थल श्री कृष्ण वाटिका, धायभाई जी की पुलां में 11 अगस्त से आयोजित होगी। नानूराम वैष्णव ने बताया कि 11 अगस्त को श्रीरुपनारायण जी मंदिर पुलां से प्रात साढ़े नौ बजे श्रीमद्भागवत यात्रा और कलश शोभायात्रा निकलेगी जो विभिन्न मार्गो से होती हुई कथा स्थल श्री कृष्ण वाटिका पुलां पहुंचेगी। उसके बाद प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा के दोरान प्रतिदिन उत्सवों के आयोजन होंगे जिसमें श्रीकृष्ण जन्म, श्रीद्वारिकाधीश रुक्मिणी विवाह,…
Read More
गुमनाम शहीदों व उनकी घटनाओं को कपड़े पर उतारी गयी गाथाओं की पट्टिका का आमजन कल कर सकेंगें अवलोकन

गुमनाम शहीदों व उनकी घटनाओं को कपड़े पर उतारी गयी गाथाओं की पट्टिका का आमजन कल कर सकेंगें अवलोकन

उदयपुर। वृक्षम अमृतम संस्थान और के टी एस फाउंडेशन और शायराना परिवार की ओर से सो़भागपुरा सर्किल के पास स्थित केटीएस फाउण्डेशन हॉल में गुमनाम शहीदों एवं शहीद की अनेक घटनाओं को 21 हजार फीट कपड़े पर उतारनें वाले शहर के जाने-मानें वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मनोज आंचलिया एवं डॉ.सीमा वैद द्वारा तैयार की गयी पट्टिका के आमजन के अवलोकन हेतु कार्यक्रम रखा गया है। अवलोकन कार्यक्रम प्रातः 11 से सांय 5 बजे तक चलेगा। वृक्षम अमृतम संस्थान के अध्यक्ष गोपेश शर्मा ने बताया कि वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मनोज आंचलिया एवं डॉ.सीमा वैद ने इस पट्टिका में 1857 के प्रथम क्रांति…
Read More
4 दिवसीय पावरग्रिड अंतर-क्षेत्रीय लॉन टेनिस टूर्नामेंट-2025 प्रारम्भ

4 दिवसीय पावरग्रिड अंतर-क्षेत्रीय लॉन टेनिस टूर्नामेंट-2025 प्रारम्भ

उदयपुर। चार दिवसीय पावरग्रिड अंतर-क्षेत्रीय लॉन टेनिस टूर्नामेंट का आज महाराणा प्रताप खेलगाँव सोसायटी, उदयपुर में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर टेनिस कोर्ट में अतिथियों द्वारा टेनिस बॉल खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन समारोह में पावरग्रिड के केन्द्रीय कार्यालय के कार्यपालक निदेशक विक्रम सिंह भल, उत्तरी क्षेत्र-1 के कार्यपालक निदेशक आलोक कुमार शर्मा, राजस्थान परियोजना के महाप्रबन्धक अभिनव वर्मा,सत्येंद्र कुमार शर्मा, सहित जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल उपस्थित थे। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विक्रम सिंह भल ने कर्मचारियों के बीच टीम भावना, अनुशासन और स्वस्थ कार्य-जीवन संतुलन बनाने में…
Read More
बेंगलुरु के हृदय विशेषज्ञ डॉ. कपिल कुमावत ने उदयपुर में दी परामर्श सेवाएँ

बेंगलुरु के हृदय विशेषज्ञ डॉ. कपिल कुमावत ने उदयपुर में दी परामर्श सेवाएँ

उदयपुर, 10 अगस्त . नारायणा हेल्थ सिटी, बेंगलुरु के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. कपिल कुमावत ने आज उदयपुर में विशेष परामर्श शिविर का आयोजन किया। यह शिविर सरगम हॉस्पिटल, आयड़ में शनिवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया। डॉ. कपिल कुमावत कार्डिएक इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी, दिल की धड़कन से संबंधित विकारों एवं हार्ट फेल्यर के विशेषज्ञ हैं। एम्स से एमडी और डीएम कार्डियोलॉजी करने के बाद, वे ईपी और पेसिंग में फेलोशिप प्राप्त कर चुके हैं। उन्हें आईबीएचआरई द्वारा सीसीडीएस और सीईपीएस सर्टिफिकेशन प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने मरीजों को हृदय ताल की गड़बड़ियों जैसे…
Read More
आवर लेडी ऑफ फातिमा चर्च का पहला रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

आवर लेडी ऑफ फातिमा चर्च का पहला रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने बढ़ाई शिविर की शान उदयपुर : सामाजिक पहल और रक्तदान के महत्व को ध्यान में रखते हुए, उदयपुर के अलीपुरा स्थित आवर लेडी ऑफ फातिमा चर्च ने रविवार को अपने प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्घाटन आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विपिन चंद्र माथुर ने किया और आरएनटी मेडिकल कॉलेज के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की एक समर्पित टीम ने समर्थन प्रदान किया। अपने उद्घाटन भाषण में, डॉ. माथुर ने रक्तदान की जीवन-रक्षक क्षमता पर जोर दिया और बताया कि एक रक्तदाता तीन लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने अंगदान…
Read More
तपस्वी केशुलालजी म. का 112 वां जन्म जयंती समारोह सम्पन्न

तपस्वी केशुलालजी म. का 112 वां जन्म जयंती समारोह सम्पन्न

उदयपुर। घोर तपस्वी केशुलाल जी म. की 112 वीं जन्म जयंती गुणानुवाद सभा के रूप में केशवधाम भूपालपूरा में मनाई गई। केशवधाम सेवा संस्थान अध्यक्ष महेश बम्ब ने बताया की इस अवसर पर श्रमण संघीय डॉ. श्री सुशील जी म.सा., श्री श्रद्धा जी म., पूज्या श्री मधु कंवर जी म., डॉ श्री चिन्तन श्री जी म., डॉ हर्ष प्रभा जी म. का मंगल आशीष प्राप्त हुआ। गुणानुवाद सभा में साध्वी डॉ श्री चिन्तन श्री जी म. ने फ़रमाया की परम पूज्य केशुलाल जी म. सा ने लोगो के मन पर तप की ऐसी अमिट छाप छोड़ी की आज भी उनकी…
Read More
विप्र फाउंडेशन द्वारा सामूहिक श्रावणी उपाकर्म संस्कार संपन्न

विप्र फाउंडेशन द्वारा सामूहिक श्रावणी उपाकर्म संस्कार संपन्न

उदयपुर। विप्र फाउंडेशन (जोन-1A) उदयपुर के तत्वाधान में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के जनेऊधारी ब्राह्मणों के लिए आवश्यक श्रावणी उपाकर्म संस्कार, दश विध स्नान एवं हिमाद्री संकल्प देव ऋषि पितृ तर्पण पूजन ( नई जनेऊ धारण करना) आदि कार्यक्रम मांजी के मंदिर घाट (चांदपोल) में विधि-विधान से संपन्न हुआ। सर्व ब्राह्मण समाज का यह सामुहिक श्रावणी उपाकर्म संस्कार आचार्य पं. सुरेंद्र द्विवेदी, पं. भगवती शंकर व्यास, पं. चंद्रकांत पुरोहित, पं. पीयूष सुखवाल, पं. रवि सुखवाल आदि के नेतृत्व में निःशुल्क संपन्न कराया गया। विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल ने बताया कि पूर्व में भी…
Read More
error: Content is protected !!