Year: 2025

कृषि विभाग अंतर्गत विभिन्न समितियों की समीक्षा बैठक , त्रैमासिक प्रगति पर हुई चर्चा

कृषि विभाग अंतर्गत विभिन्न समितियों की समीक्षा बैठक , त्रैमासिक प्रगति पर हुई चर्चा

उदयपुर, 20 अगस्त। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रिया डाबी के सानिध्य में जिला स्तरीय कृषि समिति (डीएलएसी),आत्मा, उद्यान विभाग एवं अन्य कृषि योजनाओं की विभिन्न समितियों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में अब तक हुई वर्षा, बुवाई की प्रगति तथा विभिन्न कृषि योजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। संयुक्त निदेशक कृषि (वि.) सुधीर कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि जिले में अब तक 433.88 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। निर्धारित लक्ष्य 1.75 लाख हेक्टेयर के विरुद्ध किसानों द्वारा 1.77…
Read More
प्रतापगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 71 लाख का डोडाचुरा जब्त, फरार तस्कर की तलाश के लिए टीम गठित

प्रतापगढ़ पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 71 लाख का डोडाचुरा जब्त, फरार तस्कर की तलाश के लिए टीम गठित

देवगढ़ थाना और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, 475 किलो से अधिक अवैध मादक पदार्थ पकड़ा गया प्रतापगढ़ 20 अगस्त। राजस्थान में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। देवगढ़ थाना और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने एक संयुक्त कार्रवाई में 475 किलो 81 ग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत 71 लाख 27 हजार रुपये बताई जा रही है। इस ऑपरेशन में तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा लोडिंग टैम्पो भी जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। यह…
Read More
प्रतापगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन पंजा’: जानलेवा स्टंट और ग्रुप बनाकर दहशत फैलाने वालों पर नकेल

प्रतापगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन पंजा’: जानलेवा स्टंट और ग्रुप बनाकर दहशत फैलाने वालों पर नकेल

44 स्पोर्ट्स बाइक जब्त, 24 गैरसायलों को किया गिरफ्तार प्रतापगढ़  20 अगस्त। प्रतापगढ़ पुलिस ने जिले में बढ़ते हुए जानलेवा स्टंट, तेज गति से बाइक चलाने और अलग-अलग नामों से ग्रुप बनाकर आम जनता में दहशत फैलाने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया है। 'ऑपरेशन पंजा' नाम के इस अभियान में अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 44 स्पोर्ट्स व पावर बाइक जब्त की गई हैं। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस को लंबे समय से ऐसे बाइकर्स की…
Read More
भिवाड़ी पुलिस का 24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पत्नी ही निकली हत्या की मास्टरमाइंड

भिवाड़ी पुलिस का 24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पत्नी ही निकली हत्या की मास्टरमाइंड

पूरी योजना के साथ किया गया था पति का कत्ल, पुलिस ने 24 घंटों में सुलझाया जटिल केस, पत्नी और जीजा गिरफ्तार जयपुर 20 अगस्त। अक्सर फिल्मों में देखने को मिलता है कि पुलिस किसी जटिल केस को 24 घंटे में सुलझा लेती है, लेकिन हकीकत में ऐसा कर पाना एक बड़ी चुनौती है। भिवाड़ी पुलिस ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए एक ब्लाइंड मर्डर केस को महज एक दिन के अंदर सुलझाकर बड़ी मिसाल पेश की है। संतरा कॉलोनी, सांथलका में हुई इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने मृतक की पत्नी बॉबी राय और उसके जीजा अनुज चौधरी…
Read More
राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण कार्यशाला में गूंजा संदेश – “Lets Print it Green”

राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण कार्यशाला में गूंजा संदेश – “Lets Print it Green”

बड़गांव महाविद्यालय में वृक्षारोपण और रैली के साथ विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प उदयपुर, 20 अगस्त। राजकीय महाविद्यालय बड़गांव में राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रोफेसर संध्या पटनायक ने छात्रों को जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न हो रहे खतरों पर विस्तार से जानकारी दी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारियों एवं प्रतिबद्धताओं को स्पष्ट किया। कार्यशाला के दौरान एक जागरूकता रैली और वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अंजना गौतम ने संबोधन में कहा कि पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और इसके प्रति सजग रहकर…
Read More
भीलवाड़ा : पदयात्रा 28 अगस्त को पवित्र ध्वज के साथ प्रांरभ होगी पदयात्रा

भीलवाड़ा : पदयात्रा 28 अगस्त को पवित्र ध्वज के साथ प्रांरभ होगी पदयात्रा

भीलवाड़ा। श्रीचारभुजा गौ सेवा संघ भीलवाड़ा द्वारा 28 अगस्त 2025 गुरूवार को कन्या भ्रूण हत्या व गौ हत्या की रोकथाम एवं स्वघ्छ भारत अभियान के लिए जन जन में जनजाग्रती लाने के लिए भीलवाड़ा से श्रीचारभुजा नाथ गढ़बोर तक पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीचारभुजा गौ सेवा संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण लढ़ा ने बताया कि इस वर्ष की यात्रा विशेष रूप से राष्ट्र सेवा को समर्पित हाल ही में भारतीय सेना द्वारा सफलता पूर्वक सम्पन्न आॅपरेशन सिन्दूर जिसने समूचे राष्ट्र का मस्तक गर्व से ऊंचा किया है। इस पावन पदयात्रा के माध्यम से पदयात्री न केवल सामाजिक चेतना…
Read More
गोपाल सरपटा राजस्थान इंटक सेवादल प्रदेश महामंत्री नियुक्त

गोपाल सरपटा राजस्थान इंटक सेवादल प्रदेश महामंत्री नियुक्त

उदयपुर। 20 अगस्त। इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी. संजीव रेड्डी के निर्देशानुसार एवं राजस्थान प्रदेश इंटक अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली की अनुशंसा पर गोपाल सरपटा को राजस्थान इंटक सेवादल प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। गोपाल सरपटा राजस्थान इंटक सेवादल नेताओं से समन्वय कर प्रदेश कार्यकारिणी के गठन एवं प्रदेश स्तरीय राजस्थान इंटक सेवादल सम्मेलन करवा कर संगठन संबंधी जानकारी से श्रमिकों को अवगत कराएंगे।
Read More
आधुनिक भारत के शिल्पकार, संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी, देश के विकास, प्रगति, उन्नति में किया गया उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय – कचरू लाल चौधरी 

आधुनिक भारत के शिल्पकार, संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी, देश के विकास, प्रगति, उन्नति में किया गया उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय – कचरू लाल चौधरी 

राजनीति में 'मिस्टर क्लीन' की छवि के साथ देश को आगे बढ़ाने का काम राजीव गांधी ने किया - जगदीश राज श्रीमाली  देहात जिला कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री, "भारत-रत्न" स्वर्गीय राजीव गांधी जी को याद किया। उदयपुर। 20 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री एवं "भारत-रत्न" स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती आज सूरजपोल स्थित देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी रख मनाई गई। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संजीव राजपुरोहित ने बताया कि आज देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री, "भारत-रत्न" स्वर्गीय राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया एवं साथ ही एक विचार गोष्ठी रखी…
Read More
राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) ने सौपा ज्ञापन,आंदोलन की दी चेतावनी

राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) ने सौपा ज्ञापन,आंदोलन की दी चेतावनी

 उदयपुर 20 अगस्त । राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) जिला कार्यकारिणी उदयपुर द्वारा व्याख्याताओं की विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलक्टर नमित मेहता को ज्ञापन दिया गया गया । रेसला जिलाध्यक्ष गिरीश कुमार चौबीसा के अनुसार मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम प्रेषित ज्ञापन में प्रस्तावित वरिष्ठ व्याख्याता के पद को डाइंग किया जाने, नव क्रमोन्नत  विद्यालयों में व्याख्याताओ के पद सृजित किये जाने के साथ ही वर्ष 2023-24, 2024 -25  की बकाया उप प्राचार्य पदोन्नति डीपीसी शीघ्र किए जाने, वर्ष 2023-24, 2024-25 की  डीपीसी से चयनित प्राचार्यों की काउंसलिंग शीघ्र की जाने, वर्ष 2025- 26 की प्राचार्य डीपीसी करने…
Read More
राष्ट्रीय सेवा योजना सत्र 2025-26 का उद्घाटन

राष्ट्रीय सेवा योजना सत्र 2025-26 का उद्घाटन

उदयपुर। स्थानीय महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय, फतहनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना सत्र 2025-26 के उद्घाटन अवसर पर महाविद्यालय द्वारा मिशन हरियालो राजस्थान के तहत ट्री गार्ड एवं पौधा वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नगरवासियों एवं स्टाॅफ सदस्यों को अलग-अलग प्रजाति के पौधे एवं ट्री गार्ड का वितरण किया गया। समारोह की अध्यक्षता डाॅ. प्रतीक विजय आचार्य सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय महाविद्यालय, राजसमन्द ने की साथ ही कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में राजकीय महात्मा गाॅधी अंगे्रजी माध्यम विद्यालय फतहनगर की वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती अनीता यादव समाजसेवी रमेश चन्द्र पालीवाल , प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी…
Read More
error: Content is protected !!