Year: 2025

  “नारायण सेवा संस्थान का 44वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह : 51 जोड़े बंधेंगे पवित्र बंधन में”

  “नारायण सेवा संस्थान का 44वां दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह : 51 जोड़े बंधेंगे पवित्र बंधन में”

 “परंपरा और संस्कारों के बीच दिव्यांग व निर्धन युवाओं का विवाह महोत्सव” उदयपुर, 21 अगस्त।  नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में आगामी 30-31 अगस्त को 44वां दिव्यांग एवं निर्धन युवक-युवती निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्पन्न होगा। जिसकी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं । संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि इस विवाह समारोह में विभिन्न राज्यों से आने वाले 51 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेगे। संस्थान के लियों का गुड़ा (उदयपुर) स्थित सेवा महातीर्थ परिसर में होने वाले इस दो दिवसीय विवाह समारोह की सफलता को पूर्व की ही भांति सुनिश्चित करने के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जिसके…
Read More
बछ बारस पर माताओं ने की गौमाता और बछड़े की पूजा, नहीं खाया चाकू से कटा हुआ

बछ बारस पर माताओं ने की गौमाता और बछड़े की पूजा, नहीं खाया चाकू से कटा हुआ

संतान की सुख-समृद्धि का व्रत-पूजन उदयपुर, 20 अगस्त: सन्तान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि का पर्व बछ बारस यानी वत्स द्वादशी बुधवार को उदयपुर अंचल में श्रद्धाभाव से मनाया गया। प्रातःकाल से ही गौमाता और बछड़े की पूजा का दौर शुरू हो गया। इसके बाद माताओं ने अपने पुत्रों को श्रीफल व नेग देकर आशीर्वाद प्रदान किया। गौशालाओं में भी रेलमपेल रही। महिलाओं ने विधि-विधान से व्रत-पूजन कर पारंपरिक गवलिया-जवलिया की कथा का श्रवण किया। कथा के अनुसार गवलिया-जवलिया बछड़े थे जिन्हें नासमझी में घर की बहू ने पका दिया, जबकि उसे ससुर ने गेहूं-जौ (गवलिया-जवलिया) पकाने को कहा था।…
Read More
शिया दाउदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन की सिटी पैलेस में डॉ. लक्ष्यराज सिंह से शिष्टाचार भेंट

शिया दाउदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन की सिटी पैलेस में डॉ. लक्ष्यराज सिंह से शिष्टाचार भेंट

मेवाड़ के महाराणाओं और शिया दाउदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरुओं के ऐतिहासिक संबंधों पर दोनों के बीच सारगर्भित चर्चा हुई उदयपुर व्यूज उदयपुर. शिया दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन बुधवार को सिटी पैलेस पहुंचें। डॉ. सैयदना साहब के सिटी पैलेस आगमन पर मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के श्रीजी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने गर्मजोशी के साथ अगवानी कर मेवाड़ी परम्परा का निर्वहन किया। डॉ. सैयदना को सिटी पैलेस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। दरबार हॉल, फतह प्रकाश में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और डॉ. सैयदना साहब के बीच करीब आधे घंटे तक शिष्टाचार भेंट हुई।…
Read More
मध्यस्थता केंद्रों में सेवाएं देने के लिए 25 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

मध्यस्थता केंद्रों में सेवाएं देने के लिए 25 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

उदयपुर, 20 अगस्त। राजस्थान राज्य विधिक सेवा सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश गुप्ता के निर्देशों के क्रम में राजीनामा योग्य प्रकरणों के वैकल्पिक विवाद निस्तारण एवं मध्यस्थता गतिविधियों के सफल एवं सुचारू संचालन के क्रम में उदयपुर एवं तालुकाओं पर संस्थापित मध्यस्थता केन्द्रो में मध्यस्थ के रूप में सेवाएं प्रदान करने के इच्छुक सक्षम तथा योग्य व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व्यक्ति 25 अगस्त तक आवेदन जमा करा सकते हैं। मध्यस्थगण का पैनल तैयार करने के लिए यथा सम्भव उच्च न्यायालय द्वारा जारी किये गये वैक्ल्पिक विवाद निस्तारण…
Read More
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोदारा 21 से उदयपुर संभाग के प्रवास पर

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोदारा 21 से उदयपुर संभाग के प्रवास पर

उदयपुर, 20 अगस्त। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री श्री सुमित गोदारा 21 अगस्त से उदयपुर संभाग के प्रवास पर रहेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि श्री गोदारा 21 अगस्त को सुबह 7.55 बजे वायुयान से डबोक आएंगे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा चित्तौड़गढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। चित्तौडगढ़ में सुबह 10 विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद प्रेस कांफ्रेन्स को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 2 बजे प्रतापगढ़ पहुंच कर 3 बजे विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। साथ ही प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे। श्री गोदारा शाम 6 बजे…
Read More
निराश्रित घूम रहे गौवंश को गौशालाओं में शिफ्ट करने की करें कार्यवाही – जिला कलेक्टर

निराश्रित घूम रहे गौवंश को गौशालाओं में शिफ्ट करने की करें कार्यवाही – जिला कलेक्टर

सार्वजनिक स्थलों एवं सड़कों पर विचरण कर रहे निराश्रित/लावारिस गोवंश की समस्या के समाधान हेतु बैठक आयोजित उदयपुर, 20 अगस्त। राज्य सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के क्रम में बुधवार को जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट मिनी सभागार में सार्वजनिक स्थलों एवं सड़कों पर विचरण कर रहे निराश्रित/लावारिस गोवंश की समस्या के समाधान हेतु बैठक आयोजित हुई। इसमें नगर निकाय, पंचायती राज, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशुपालन विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जिला कलेक्टर द्वारा सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर निराश्रित गोवंश की समस्या के स्थायी समाधान हेतु विभागवार निर्देश दिए गए। जिला…
Read More
परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के लिए किया पाबंद

परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के लिए किया पाबंद

जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक, दिए निर्देश उदयपुर, 20 अगस्त। विभिन्न माध्यमों से दर्ज आमजन की परिवेदनाओं के निस्तारण को लेकर जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को कलक्ट्रेट मिनी सभागार में समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला कलक्टर ने सीपीजीआरएएमएस, प्रधानमंत्री कार्यालय, राजस्थान संपर्क पोर्टल तथा जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त हुई परिवेदनाओं की विभाग वार समीक्षा की। 30 दिन से अधिक समय से लंबित प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए परिवेदनाओं के गुणवत्तापूर्वक त्वरित निस्तारण के लिए पाबंद किया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री…
Read More
तीन पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 21 को

तीन पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 21 को

पंचायत उपचुनाव - 2025 मतदान वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित उदयपुर, 20 अगस्त। पंचायत उपचुनाव- 2025 के तहत जिले की तीन पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्य के 3 रिक्त पदों पर निर्वाचन के लिए मतदान प्रक्रिया 21 अगस्त को होगा। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता के निर्देशन में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान दिवस पर संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की गई है। पंचायत उप चुनाव के तहत उदयपुर जिले की पंचायत समिति खेरवाड़ा में पंचायत समिति सदस्य वार्ड संख्या 12, झाड़ोल में वार्ड संख्या 2 एवं सायरा में वार्ड…
Read More
300 विद्यार्थियों को निःशुल्क स्टेशनरी एवं बैग वितरित

300 विद्यार्थियों को निःशुल्क स्टेशनरी एवं बैग वितरित

उदयपुर, 20 अगस्त । स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जावर (गिर्वा) में कक्षा एक से दस तक  के 300 विद्यार्थियों को जावर माइंस की सहयोगी एपिरोक कंपनी के सहयोग से बैग व स्टेशनरी निशुल्क वितरित की गई । संस्था प्रधान गोविंद औदिच्य ने बताया कि संस्थान के प्रमुख समेत कई पदाधिकारीयो ने स्वयं उपस्थित रहकर यह वितरण कार्य किया। विद्यालय परिवार ने संस्थान का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। जलापूर्ति एक दिन आगे बढाई उदयपुर, 20 अगस्त। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के तहत मानसी वाकल झाड़ोल से विद्युत शट डाउन होने के कारण नगर उपखण्ड सप्तम  प्रताप नगर से 21…
Read More
विधायक मीणा ने किया 84 लाख रूपए के विकास कार्यों का शिलान्यास

विधायक मीणा ने किया 84 लाख रूपए के विकास कार्यों का शिलान्यास

ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने उदयपुर, 20 अगस्त। उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने बुधवार को उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 84 लाख रूपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही ग्रामीणों से रूबरू होते हुए अभाव अभियोग सुने। विधायक श्री मीणा ने ग्राम तितरड़ी में शिवम् विहार कॉलोनी मेंं 65 लाख रूपये की लागत से सड़क व नाली निर्माण एवं जयश्री कॉलोनी में 19 लाख रूपये की लागत से सड़क व नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। साथ ही यहां पर विभिन्न समस्याओं को लेकर मौके पर अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान कराने के लिए निर्देशित…
Read More
error: Content is protected !!