देश-विदेश से आई टीमें पारंपरिक मेवाड़ी स्वागत से अभिभूत, उदयपुर बना खेल भावना का संगम स्थल
पधारो म्हारा देस” थीम के साथ सीबीएसई नेशनल शतरंज चैम्पियनशिप 2025-26 का आगाजः 2 सितम्बर को होगा भव्य उद्घाटन समारोह झीलों की नगरी उदयपुर अब बुद्धि और रणनीति के खेल शतरंज का राष्ट्रीय मंच बन गई है। पहली बार सीबीएसई नेशनल शतरंज चैम्पियनशिप 2025-26 का आयोजन यहाँ हो रहा है, जिसकी मेजबानी एमडीएस पब्लिक स्कूल कर रहा है। प्रतियोगिता 2 सितम्बर से 5 सितम्बर तक चलेगी। आज, 1 सितम्बर को देशभर और विदेशों से 100 से अधिक स्कूलों की 700 से अधिक खिलाड़ियों की टीमें उदयपुर पहुँचीं। विदेशी प्रतिनिधित्व में मस्कट, ओमान, दोहा ,कतर, दुबई, बहरीन एवं कुवैत सहित खाड़ी…
