Year: 2025

“श्रीरामचरितमानस : राजस्थानी काव्य अनुवाद” व “रागरसरंग कुंडलिया” पुस्तकों का लोकार्पण मंगलवार को

“श्रीरामचरितमानस : राजस्थानी काव्य अनुवाद” व “रागरसरंग कुंडलिया” पुस्तकों का लोकार्पण मंगलवार को

उदयपुर, 27 अगस्त। मां मनोहरदेवी "जीजी" की 51वीं पुण्यतिथि पर 2 सितम्बर मंगलवार दोपहर दो बजे कवि, लेखक, संगीतज्ञ एवं राजस्थानी भाषा के अनुवादक पुष्कर 'गुप्तेश्वर' रचित "श्रीरामचरित मानस : राजस्थानी काव्य अनुवाद" व "रागरसरंग कुंडलिया" (शास्त्रीय संगीत के रागों के काव्यसूत्र की अनुपम पुस्तक) का लोकार्पण श्रीनादब्रह्म संस्थान एवं सहज प्रकाशन द्वारा मोहता पार्क स्थित सूचना केंद्र सभागार में साहित्य तथा संगीत के सुधिजनों की उपस्थिति में किया जाएगा। श्रीनादब्रह्म संस्थान के महासचिव अमित राव ने बताया कि लोकार्पण समारोह वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. देव कोठारी (राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व अध्यक्ष) व संगीतकार डॉ. प्रेम भंडारी…
Read More
सांसद डॉ रावत ने की जनसुनवाई, होटल एसोसिएशन ने जीएसटी दरों में कमी की मांग उठाई, टॉवर हटाने का मुद्दा भी आया

सांसद डॉ रावत ने की जनसुनवाई, होटल एसोसिएशन ने जीएसटी दरों में कमी की मांग उठाई, टॉवर हटाने का मुद्दा भी आया

-शहर व ग्रामीणों के 50 से ज्यादा प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने सोमवार को जिला परिषद स्थित सांसद कार्यालय में जन सुनवाई कर जनता के अभाव अभियोग सुने। इस दौरान शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग पुलिया, सडक व स्कूल में कमरे निर्माण आदि मांगों को लेकर पहुंचे। होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जीएसटी दरों में परिवर्तन को लेकर ज्ञापन दिया। स्थानीय नागरिकों ने कॉलोनी के बीच लगाए मोबाइल टॉवर को हटवाने की मांग की। सांसद डॉ रावत ने सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनसुनवाई की। होटल एसोसिएशन उदयपुर के…
Read More
ठोकर खाने से पहले संभल जाओ-जैनाचार्य ज्ञानचंद्र महाराज

ठोकर खाने से पहले संभल जाओ-जैनाचार्य ज्ञानचंद्र महाराज

उदयपुर। अरिहंत भवन न्यू भूपालपुरा में आयोजित धर्मसभा में बोलते हुए आचार्य ज्ञानचन्द्र महाराज ने कहा कि ठोकर इसलिए नहीं लगती कि व्यक्ति गिर जाए, बल्कि इसलिए लगती है कि व्यक्ति संभल जाए। ठोकर खाकर भी जो ना संभले, वो इंसान कैसा,समझदार तो वो है जो दूसरों की खाई ठोकरों से समझ जाए। उन्होंने कहा कि कोई जहर खाकर मरता है तो आप जहर को चखकर देखेंगे क्या? खाने से तो मरेंगे, इसलिए देखकर या जानकर ही जहर को छोड़ दिया जाता है। नंदीषेण मुनि एवं जमालि की घटनाओं से अनुभव लेकर सांसारिक आसक्ति एवं दुराग्रह से दूर रहना समझदारी…
Read More
शिक्षक सम्मान समारोह टीचर्स ट्रिब्यूट 20 को  

शिक्षक सम्मान समारोह टीचर्स ट्रिब्यूट 20 को  

उदयपुर। रोटरी क्लब उद्यम द्वारा आगामी 20 सितम्बर को समाज के सच्चे पथप्रदर्शकों के रूप में शिक्षकों को सम्मानित करने हेतु शिक्षक सम्मान समारोह टीचर्स ट्रिब्यूट-2025 आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों से चयनित शिक्षकों को उनके अमूल्य योगदान हेतु सम्मानित किया जाएगा। समाज के नवनिर्माण में अपना जीवन समर्पित करने वाले शिक्षकों का अभिनंदन करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।इस के इवेंट चेयर रोटेरियन पुष्कर चौधरी एवं रोटेरियन सार्विक दास कश्यप हैं।
Read More
उदयपुर मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, दो टूर्नामेंट में जीते कुल 30 पदक

उदयपुर मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, दो टूर्नामेंट में जीते कुल 30 पदक

उदयपुर, 1 सितम्बर। उदयपुर मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने हाल ही में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो प्रतिष्ठित कराटे प्रतियोगिताओं में कुल 30 पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। चित्तौड़गढ़ में आयोजित मेवाड कराटे लीग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक अपने नाम किए। मेवाड़ कराटे लीग में दर्श औदिच्य, जयांश मेनारिया, दिलीप सिंह, हीत वर्मा, कनिष्क पालीवाल ने स्वर्ण पदक,भव्यांशु सिंह, जयल जैन, प्रियांशी कुँवर ने रजत पदक, मुकुंद पटेल, हिमांगी शाह, नेत्रा श्रीमाली ने कांस्य पदक जीते। उदयपुर में आयोजित तृतीय शोतो कप कराटे…
Read More
एसपीएसयू कें उदयपुर सिटी ऑफिस के उद्घाटन के साथ ही बीबीए-एलएलबी पाठ्यक्रम का शुभारंभ

एसपीएसयू कें उदयपुर सिटी ऑफिस के उद्घाटन के साथ ही बीबीए-एलएलबी पाठ्यक्रम का शुभारंभ

उदयपुर, 1 सितम्बर। सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय (एसपीएसयू), भटेवर ने छात्रों तक अपनी पंहुच को आसान बनाते हुए विश्वविद्यालय ने शहर के मध्य 221 अशोक नगर मेन रोड, माया मिष्ठान के पास अपने नए सिटी ऑफिस के शुभारंभ के साथ ही शिक्षा जगत में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 5 वर्षीय एकीकृत बीबीए-एलएलबी कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की। इस अभिनव पहल ने विश्वविद्यालय को छात्रों, अभिभावकों और उद्योग जगत के बीच और अधिक सुलभ बना दिया है। सिटी ऑफिस का उद्घाटन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष एवं कुलपति डॉ. पृथ्वी यादव ने किया। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ0 यादव…
Read More
उदयपुर में पर्यटन विशेषज्ञ यशवर्धन राणावत को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ‘मेवाड़ लोक रत्न सम्मान’ से अलंकृत किया गया

उदयपुर में पर्यटन विशेषज्ञ यशवर्धन राणावत को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ‘मेवाड़ लोक रत्न सम्मान’ से अलंकृत किया गया

उदयपुर, रविवार । जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ, उदयपुर के एम.वी. श्रमजीवी कॉलेज में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रीय लोक अधिकार मंच की ओर से उदयपुर के प्रख्यात पर्यटन विशेषज्ञ और होटल एसोसिएशन उदयपुर के उपाध्यक्ष  यशवर्धन राणावत को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ‘मेवाड़ लोक रत्न सम्मान’ से अलंकृत किया गया। यह सम्मान यशवर्धन राणावत को उदयपुर पर्यटन के क्षेत्र में उनके निरंतर, अथक और जमीनी स्तर पर किए गए उत्कृष्ट कार्यों की मान्यता स्वरूप प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए समारोह की गरिमा बढ़ाई।…
Read More
शिक्षा व संस्कार ही सभ्य समाज के निर्माण की बुनियाद है – डॉ. भगवती प्रकाश शर्मा

शिक्षा व संस्कार ही सभ्य समाज के निर्माण की बुनियाद है – डॉ. भगवती प्रकाश शर्मा

ब्राम्हण बड़ा नागदा समाज कल्याण संस्थान की प्रतिनिधि सभा का अधिवेशन आयोजित उदयपुर/राजसमन्द/चित्तौड़गढ़ 31 अगस्त/ ब्राम्हण बड़ा नागदा समाज कल्याण संस्थान की प्रतिनिधि सभा का आयोजन संस्थान के अध्यक्ष डॉ. भगवती प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में 31 अगस्त, रविवार को उदयपुर शहर के निम्बार्क शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में हुआ। कार्यक्रम में संरक्षक के रूप में एमपीयूएटी के पूर्व कुलपति डॉ. उमाशंकर शर्मा, धर्मनारायण नागदा, साहित्यकार माधव नागदा तथा महामंत्री डॉ. नारायणलाल जोशी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों ने मां सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. भगवती प्रकाश शर्मा ने उपस्थित सभी ग्रामों के प्रतिनिधियों…
Read More
जीवंत राष्ट्र के लिए जागृत समाज का होना आवश्यक – श्री राम प्रसाद

जीवंत राष्ट्र के लिए जागृत समाज का होना आवश्यक – श्री राम प्रसाद

संघ शताब्दी वर्ष पर त्याग और समर्पण को समर्पित ‘सुन्दर स्मृति व्याख्यानमाला’ का प्रथम पुष्प सम्पन्न राजसमन्द। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष यात्रा को समर्पित "सुन्दर स्मृति व्याख्यानमाला" का प्रथम पुष्प रविवार को जिला परिषद सभागार, राजसमंद में आयोजित हुआ। व्याख्यानमाला का यह आयोजन ध्येयनिष्ठ स्वयंसेवक स्व. सुन्दर लाल पालीवाल की स्मृति में किया गया, जिन्होंने स्त्री सम्मान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया और आजीवन संघ कार्य में समर्पित रहे। व्याख्यानमाला के मुख्य वक्ता, धर्म जागरण समन्वय के अखिल भारतीय विधि प्रमुख श्री राम प्रसाद जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी…
Read More
विश्व की सामूहिक चेतना की भाषा है हिंदी: अनिल सक्सेना ‘ललकार’

विश्व की सामूहिक चेतना की भाषा है हिंदी: अनिल सक्सेना ‘ललकार’

संपूर्ण वैश्विक परिदृश्य में हिंदी की उपयोगिता” विषय पर विशेष संगोष्ठी सम्पन्न राजस्थान के साहित्यिक आंदोलन का दो दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न उदयपुर, 31 अगस्त 2025। राजस्थान के साहित्यिक आंदोलन की श्रृंखला में डॉ. भंवर सुराणा स्मृति अभिनंदन समिति एवं विश्व हिंदी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ओरिएंटल पैलेस रिसोर्ट सभागार में “संपूर्ण वैश्विक परिदृश्य में हिंदी की उपयोगिता” विषय पर विशेष संगोष्ठी एवं अभिनंदन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष, राजस्थान साहित्यिक आंदोलन के संयोजक-सूत्रधार एवं राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के संस्थापक अध्यक्ष अनिल सक्सेना ‘ललकार’ ने कहा कि हिंदी आज केवल भाषा नहीं, बल्कि विश्व की सामूहिक…
Read More
error: Content is protected !!