Year: 2025

सुखाड़िया सर्कल उद्यान का होगा समेकित सौंदर्यीकरण

सुखाड़िया सर्कल उद्यान का होगा समेकित सौंदर्यीकरण

जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण, दिए प्लान तैयार करने के निर्देश दशहरा-दीपावली मेले को लेकर भी लिया व्यवस्थाओं का जायजा उदयपुर, 2 सितम्बर। नगर निगम उदयपुर के प्रशासक एवं जिला कलक्टर नमित मेहता ने मंगलवार को शहर के सुखाड़िया सर्कल उद्यान का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्हें सर्कल के संपूर्ण क्षेत्र का समेकित प्लान बनाकर सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिए। इससे पूर्व उन्होंने आगामी दिनों में प्रस्तावित दशहरा-दीपावली मेले को लेकर भी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। जिला कलक्टर श्री मेहता मंगलवार शाम को सुखाड़िया सर्कल पहुंचे। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना सहित अन्य अधिकारीगण भी…
Read More
चेन्नई में चमके उदयपुर के खिलाड़ी, मानस भील ने जीता ब्रॉन्ज

चेन्नई में चमके उदयपुर के खिलाड़ी, मानस भील ने जीता ब्रॉन्ज

उदयपुर। चेन्नई में आयोजित नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राजस्थान का मान बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में उदयपुर के नन्हे खिलाड़ी मानस भील ने अंडर-11 आयु वर्ग, 42 किलो वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। मानस ने नेशनल स्तर पर पहुँचने के लिए पहले स्टेट चैंपियनशिप में भाग लिया था, जहां उन्हें सिल्वर मेडल हासिल हुआ था। गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी ने नेशनल में हिस्सा नहीं लिया, जिसके चलते मानस को मौका मिला और उन्होंने कर्नाटक व कोलकाता के खिलाड़ियों को हराकर शानदार खेल दिखाते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।…
Read More
महिलाओं के लिए व्यापार में नए अवसर, बीसीआई दे रहा है आत्मनिर्भरता का मंच : प्रीती सक्सैना

महिलाओं के लिए व्यापार में नए अवसर, बीसीआई दे रहा है आत्मनिर्भरता का मंच : प्रीती सक्सैना

उदयपुर :आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत साबित कर रही हैं और व्यापार भी इसका अपवाद नहीं है। वित्तीय स्वतंत्रता की इच्छा और काम-जीवन में संतुलन बनाए रखने की आकांक्षा ने कई महिलाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित किया है। महिलाओं के लिए व्यापार के अवसर अनंत हैं – ऑनलाइन रिटेल, डिजिटल मार्केटिंग, हेल्थ और वेलनेस कोचिंग, टिफिन सर्विस और बेकरी जैसे नए विचार न केवल लाभदायक हैं बल्कि समाज को नई दिशा भी देते हैं। सरकार भी महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए मुद्रा लोन योजना, अन्नपूर्णा योजना और महिला उद्यम निधि जैसी योजनाओं…
Read More
उत्तर पश्चिम रेलवे की बैठक में उदयपुर के प्रमुख मुद्दे रखेंगे सांसद डॉ रावत

उत्तर पश्चिम रेलवे की बैठक में उदयपुर के प्रमुख मुद्दे रखेंगे सांसद डॉ रावत

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक के साथ होगी बैठक उदयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के अंतर्गत अजमेर व जोधपुर मंडल के परिक्षेत्र से संबंधित सांसदों की एक बैठक उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक के साथ 19 सितंबर को जयपुर में उत्तर पश्चिम रेलवे, प्रधान कार्यालय में आयोजित होगी। इस बैठक में सांसद डॉ मन्नालाल रावत भी भाग लेंगे। बैठक में अजमेर व जोधपुर मण्डलों से संबंधित सुझावों एवं कार्यसूची पर चर्चा की जायेगी। सांसद डॉ रावत इस बैठक में उदयपुर से दक्षिणी भारत और उत्तरी भारत को जोड़ने वाली ट्रेन चालू करने, उदयपुर से दिल्ली वंदे भारत ट्रेन चालू करने, उदयपुर…
Read More
उदयपुर में रुणीचे रा राजा बाबा श्री रामदेव का अमृत कथा महोत्सव 4 से 6 सितंबर तक

उदयपुर में रुणीचे रा राजा बाबा श्री रामदेव का अमृत कथा महोत्सव 4 से 6 सितंबर तक

कोलकोता के कथावाचक जयप्रकाश महाराज सुनाएंगे कथा उदयपुर। श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट की ओर से उदयपुर में पहली बार रुणीचे रा राजा बाबा श्री रामदेव की तीन दिवसीय अमृत कथा महोत्सव का आयोजन 4 सितंबर से साईफन चौराहा पर होगा। श्री खाटू श्याम मित्र मण्डल ट्रस्ट के संरक्षक गौरी शंकर अग्रवाल ने बताया कि कलियुग के अवतारी बाबा रामदेवजी का भादवा महोत्सव के तहत 4 सितंबर से 6 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ शुभ सुन्दर टॉवर, साईफन चौराहा, उदयपुर में अमृत कथा महोत्सव आयोजित होगा। कोलकोता के विख्यात कथावाचक जयप्रकाश महाराज अपने मधुर स्वरों से बाबा की…
Read More
उदयपुर के अपूर्व दवे ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में मिला कांस्य पदक

उदयपुर के अपूर्व दवे ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में मिला कांस्य पदक

उदयपुर। उदयपुर, राजस्थान के अपूर्व थेवे ने एक नया इतिहास रचते हुए हैदराबाद में आयोजित प्रतिष्ठित आईसीएन (आई कंपलीट नेचर) इंटरनेशनल बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। यह पहली बार है जब उदयपुर से किसी एथलीट ने इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिनिधित्व किया और पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। आईसीएन एक वैश्विक फेडरेशन है, जो 88 देशों में सक्रिय है और शुद्ध, ड्रग-फ्री प्रतियोगिताओं के लिए प्रसिद्ध है। इसके विश्वभर में 31,000 से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं। 34 वर्षीय अपूर्व ने अपनी फिटनेस यात्रा सिर्फ़ फिट रहने के उद्देश्य से शुरू…
Read More
अखिल भारतीय साहित्य परिषद उदयपुर इकाई की 2025 से 2028 की कार्यकारिणी का गठन

अखिल भारतीय साहित्य परिषद उदयपुर इकाई की 2025 से 2028 की कार्यकारिणी का गठन

उदयपुर, 01 सितम्बर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की उदयपुर इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के अतिथि गृह के सेमिनार हॉल में सम्पन्न हुआ. परिषद के विभाग संयोजक डॉ. आशीष सिसोदिया ने अपने उद्बोधन में परिषद के सिद्धांतों को उल्लेखित करते हुए साहित्यकार की समाज में भूमिका को रेखांकित किया. तत्पश्चात सिसोदिया ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों की सहमति से आशा पाण्डेय ओझा 'आशा' को अध्यक्ष मनोनीत किया गया. परिषद की महानगर इकाई के संरक्षक मंडल में कर्नल प्रोफेसर एस.एस सारंगदेवोत, डॉ. देव कोठारी, प्रो.पी.के .दशोरा, प्रो. एम. जी. वार्ष्णेय, डॉ. प्रदीप कुमावत, ए.के गुप्ता, डॉ कुंदन कोठारी,…
Read More
नाबालिगों का अपहरण और लूट: दो इनामी अपराधी सलाखों के पीछे

नाबालिगों का अपहरण और लूट: दो इनामी अपराधी सलाखों के पीछे

• चित्तौड़गढ़ पुलिस ने इंदौर से भाड़े पर ली गई कार और नाबालिग बहनों के अपहरण के मामले में मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार चित्तौड़गढ़ 01 सितंबर। चित्तौड़गढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट और दो नाबालिग बहनों के अपहरण के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। यह घटना रावतभाटा में जनवरी महीने में हुई थी, जहाँ आरोपियों ने एक किराए की होंडा अमेज कार को लूटने के बाद उसी गाड़ी से दो सगी बहनों का अपहरण कर लिया…
Read More
‘लाइन्स एंड स्टोरीज ऑफ उदयपुर’ प्रदर्शनी का भव्य समापन

‘लाइन्स एंड स्टोरीज ऑफ उदयपुर’ प्रदर्शनी का भव्य समापन

150 हफ्तों की कला यात्रा ने दी नई रचनात्मक ऊर्जा अंतरिक्ष यात्री सुधांशु शुक्ला के वीडियो संवाद ने प्रदर्शनी को बनाया यादगार उदयपुर, 31 अगस्त। झीलों की नगरी उदयपुर में कला और संस्कृति का संगम लिए ‘लाइन्स एंड स्टोरीज ऑफ उदयपुर – 150 वीक्स ऑफ अर्बन स्केचिंग’ प्रदर्शनी का शनिवार को आरके मॉल में सफल समापन हुआ। अर्बन स्केचर्स उदयपुर कम्युनिटी और क्रिएटिव सर्किल द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय कला उत्सव ने शहरवासियों, विद्यार्थियों और कलाकारों को रचनात्मकता से भरपूर अनूठा अनुभव दिया। सुधांशु शुक्ला हुए कलाकारों से मुखातिब : समापन मौके पर हाल ही में अंतरिक्ष यात्रा से लौटे भारतीय…
Read More
फायरिंग कर लूट के प्रयास का आरोपी छुरे के साथ गिरफ्तार, बूंदी और बारां पुलिस को थी तलाश

फायरिंग कर लूट के प्रयास का आरोपी छुरे के साथ गिरफ्तार, बूंदी और बारां पुलिस को थी तलाश

मंदिरों का चोर और लुटेरा है आरोपी, 44 संगीन मामलों में है दर्ज जयपुर 1 सितंबर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बारां पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिस पर हत्या, लूट, नकबजनी और हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामलों में 44 मुकदमे दर्ज हैं। यह आरोपी मंदिरों में चोरी करने और लूट की वारदात को अंजाम देने में भी शामिल था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरविजन और पुलिस उप-अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह आढ़ा के…
Read More
error: Content is protected !!