अतिवृष्टि से प्रभावित मार्गों पर प्रशासन की तत्परता, अस्थायी मरम्मत से सुचारू हुआ यातायात
जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में मुस्तैद है जिला प्रशासन की पूरी टीम उदयपुर,07 सितंबर। हाल ही में हुई अतिवृष्टि से जिले के विभिन्न क्षेत्रों की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। खासतौर पर वे मुख्य मार्ग, जिन पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है, सबसे अधिक प्रभावित हुए। इससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में सार्वजनिक निर्माण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न क्षतिग्रस्त मार्गों पर अस्थायी मरम्मत करते हुए यातायात बहाल किया है। विभाग की टीमों ने स्थिति का आकलन कर उन…
