हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन , उठाया मेले का लुत्फ
श्री गुप्तेश्वर महादेव का मेला संपन्न* प. पू. ब्रह्मलीन महंत श्री 1008 श्री बृज बिहारी वन जी महाराज की पावन तपोस्थली उदयपुर का अमरनाथ श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर दो दिवसीय मेला भक्ति–भाव के साथ शांति से हुआ पूर्ण । मंदिर अधिष्ठाता महंत श्री तन्मय वन जी महाराज ने बताया कि खंडग्रास चंद्र ग्रहण के मोक्ष के बाद ब्रह्ममुहुर्त में श्री गुप्तेश्वर महादेव का विधिवत् अभिषेक किया गया और 7:15 बजे आरती की गई , आरती के बाद से ही दिन भर मंदिर पर महादेव के जयघोष के साथ भक्तों का तांता लगा रहा और शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने…
