Year: 2025

ऐश्वर्या कॉलेज में ऐश्वर्या अवार्ड फिट किड योगी 2025 समारोह का आयोजन

ऐश्वर्या कॉलेज में ऐश्वर्या अवार्ड फिट किड योगी 2025 समारोह का आयोजन

उदयपुर। ऐश्वर्या कॉलेज में ऐश्वर्या अवॉर्ड-फिट किड योगी 2025 कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों से आए 100 से अधिक विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट योग प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को योग और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। समारोह का शुभारंभ अतिथि, प्रोफेसर पेसिफिक कॉलेज डॉ. वत्सला सिंह और साइकोलॉजिस्ट अक्षरा दामले ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम प्रभारी शमील शेख ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके योग कौशल के लिए प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान किए गए। विद्यार्थियों ने विभिन्न योग…
Read More
जैन महिला मंच ने किया डांडिया धमाल

जैन महिला मंच ने किया डांडिया धमाल

उदयपुर। जैन महिला मंच ने नवरात्रि महोत्सव के दौरान डांडिया धमाल का कार्यक्रम आयोजित किया। मंत्री ज्योति जैन ने बताया कि इसमें बेस्ट डांडिया जोड़ी, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट परफोर्मेंस और साथ ही 10. सांत्वना,पुरूस्कार एवं सभी मंच सदस्याओं के लिए आकर्षक उपहार भी दिये गये। सभी उपहार मुक्ता कोठारी,ज्योति जैन व स्नेह लता चैरड़िया, पुष्पा कंठालिया की ओर से दिये गये।  प्रोग्राम की संयोजक दीपिका पोखरना व शिल्पा कोठारी थी। मंच अध्यक्ष वंदना बाबेल ने सभी अतिथियों व मंच मेंबर का स्वागत किया। आभार मंत्री ज्योति जैन ने दिया। बेस्ट क्वीन का पुरूस्कार दिप्ती तलेसरा, विघा जैन को, बेस्ट डांडिया…
Read More
प्रतापगढ़ : पीपलखूंट सीएचसी मामले में जांच कमेटी की रिपोर्ट

प्रतापगढ़ : पीपलखूंट सीएचसी मामले में जांच कमेटी की रिपोर्ट

प्रतापगढ़, 23 सितंबर। वरिष्ठ चिकित्सक राजकुमार जोशी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय उच्च जांच कमेटी द्वारा प्राप्त विस्तृत जांच रिपोर्ट के अनुसार, रोगी योगेश जायसवाल (तहसीलदार, तहसील पीपलखूंट) को दिनांक 22.09.2025 को सुबह सीने और पेट में दर्द, घबराहट, सांस की तकलीफ और अर्धमूर्धित अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलखूंट निजी वाहन से लाया गया। कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ ने उन्हें तुरंत आपातकालीन कक्ष में भर्ती किया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलखूंट में चिकित्सक श्री नितेश डिण्डोर चिकित्सालय परिसर में स्थित स्टाफ क्वाटर में मौजूद थे। उनके परामर्श पर श्री नरेश निनामा (SNO), मरीज को…
Read More
हाथी पोल थाने के सामने करणी माता मंदिर में नवरात्रि के दिनों में करणी माता दूध पीते हुए – वीडियो वायरल

हाथी पोल थाने के सामने करणी माता मंदिर में नवरात्रि के दिनों में करणी माता दूध पीते हुए – वीडियो वायरल

उदयपुर। हाथी पोल थाने के सामने स्थित करणी माता मंदिर से नवरात्रि के दिनों में एक अद्भुत और चमत्कारी दृश्य सामने आया है। प्रदेशभर के शक्तिपीठों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और भक्तों की कतारें लगातार बढ़ रही हैं, वहीं इस मंदिर में करणी माता को दूध पीते हुए देखा जाना हर श्रद्धालु के हृदय में गहरी आस्था और विश्वास को जगाता है। यह चमत्कारी वीडियो श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, उदयपुर के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह चुंडावत ‘गढ़पुरा’ द्वारा हमें भेजकर अवगत कराया गया। करणी माता का दूध पीना केवल एक अद्भुत दृश्य नहीं है, बल्कि यह…
Read More
27 सितंबर को उदयपुर में होगा विशाल सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम

27 सितंबर को उदयपुर में होगा विशाल सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम

-उपमुख्यमंत्री दिव्या कुमारी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों के आने की संभावना, आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी खास आकर्षण उदयपुर। कला एवं संस्कृति विभाग, राजस्थान सरकार के निर्देशन में राजस्थान सिंधी अकादमी, झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत और शहीद हेमू कालानी युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर में 27 सितंबर, शनिवार शाम 6 बजे एक भव्य सिंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन टाउन हॉल स्थित सुखाड़िया रंगमंच पर संपन्न होगा। विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल : कार्यक्रम संयोजक राजेश खत्री ने जानकारी दी कि इस अवसर पर प्रदेश व शहर की कई प्रमुख हस्तियां आमंत्रित की गई हैं। इनमें राज्यसभा सांसद चन्नीलाल गरासिया,…
Read More
वुशु प्रतियोगिता में विजडम की प्रियांशी ने जीता रजत पदक

वुशु प्रतियोगिता में विजडम की प्रियांशी ने जीता रजत पदक

उदयपुर। शिक्षा विभाग की ओर से मिकाडो स्कूल में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में विजडम पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत सातवीं कक्षा की छात्रा प्रियांशी पटेल ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को विभिन्न मोर्चों में मात देकर रजत पदक पर कब्जा जमाया। मिक्स मार्शल आर्ट एकेडमी में कड़ी मेहनत कर वुशु के विभिन्न गुर सीखे और इसी के बलबूते पर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
Read More
राइजिंग भारत समिट में प्रवीण सुथार को लंदन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड से सम्मानित

राइजिंग भारत समिट में प्रवीण सुथार को लंदन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड से सम्मानित

उदयपुर। राजधानी जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित “राइजिंग भारत समिट एंड अवार्ड 2025” कार्यक्रम में उदयपुर के युवा उद्योगपति, लोटस हाई टेक इंडस्ट्रीज के फाउंडर तथा फोर्टी राजस्थान ब्रांचेज चेयरमैन प्रवीण सुथार को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें उद्योग जगत में नवाचार को प्रोत्साहित करने, उद्यमशील नेतृत्व स्थापित करने, एमएसएमई सेक्टर को सशक्त बनाने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया। प्रवीण सुथार ने फोर्टी उदयपुर शाखा की स्थापना कर व्यापारियों और उद्यमियों के लिए एक सशक्त मंच तैयार किया। इसके…
Read More
उदयपुर के 15 खिलाड़ी राष्ट्रीय पेनकेक सिलाट चैम्पियनशिप 2025 के लिए चयनित

उदयपुर के 15 खिलाड़ी राष्ट्रीय पेनकेक सिलाट चैम्पियनशिप 2025 के लिए चयनित

उदयपुर, 23 सितम्बर। उदयपुर के 15 खिलाड़ियों का चयन 13वीं राष्ट्रीय पेनकेक सिलाट चैम्पियनशिप 2025 के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 25 से 29 सितम्बर तक कोप्पल, कर्नाटक में आयोजित होगी, जिसमें प्री-टीन, सब-जूनियर और जूनियर वर्ग के मुकाबले होंगे। उदयपुर पेनकेक सिलाट एसोसिशन के मुख्य सचिव हरीश कुमार सांवरिया ने बताया की राजस्थान टीम में शामिल उदयपुर के इन 15 खिलाड़ियों में 8 बालिकाएँ और 7 बालक हैं। उन्होंने बताया कि चैम्पियनशीप के लिये बालिकाओं में सनाया जैन,आराध्या चैधरी, प्रिया सुहालका, कुवीरा व्यास, धनीषा जैन, भव्या हंडेरिया, प्रांशी प्रजापत, हर्षिता चैधरी,बालकों में दिव्यांश शर्मा,लेखाश कावड़िया, प्रगन्य श्रीवास्तव, वरद…
Read More
राधाकृष्ध्ण की सुंदर झांकी बनी आकर्षण केन्द्र

राधाकृष्ध्ण की सुंदर झांकी बनी आकर्षण केन्द्र

उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की ओर से भगवान अग्रसेनजी के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा में अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला इकाई एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त रूप से राधा कृष्ण की सुंदर झांकी आकर्षण का केंद्र बनी। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल के अनुसार शोभा यात्रा में सभी का मन मोहने वाली सुंदर झांकी राधा कृष्ण की जोड़ी के रूप में बग्घी में सवार होकर प्रमुख मार्ग से निकली। जगह जगह समाज जनों द्वारा पुष्प वर्षा की गई।
Read More
महावीर जैन जागृति परिषद् 28 को करेगी उपनगरीय क्षेत्र के सकल जैन समाज के 100 तपस्वियों का अभिनंदन

महावीर जैन जागृति परिषद् 28 को करेगी उपनगरीय क्षेत्र के सकल जैन समाज के 100 तपस्वियों का अभिनंदन

उदयपुर। हिरण मगरी उपनगरीय परिक्षेत्र के सकल जैन समाज की प्रतिनिधी संस्था महावीर जैन  जागृति परिषद् द्वारा 28 सितम्बर को सेक्टर 3 स्थित श्री नेमीनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर प्रांगण में दोपहर 2 बजे तपस्वी अभिनंदन समारोह आयोजित किया जायेगा। कोर कमेटी प्रमुख हिम्मत लाल वया एवं संयोजक आर.सी. मेहता ने बताया कि इस सन्दर्भ में आयोजित बैठक में उपरोक्त निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि हिरण मगरी परिक्षेत्र में इस वर्ष चार्तुमास काल में 8 व अधिक उपवास की तपस्या करने वाले लगभग  100 तपस्वी श्रावक - श्राविकाओं का सम्मान किया जायेगा। आयोजन समिति के सुशील बांठिया  व राजेन्द्र डांगा…
Read More
error: Content is protected !!