Year: 2025

दीनदयाल उपाध्याय की जन्मभूमि धानक्या में डॉ. विप्लवी सम्मानित

दीनदयाल उपाध्याय की जन्मभूमि धानक्या में डॉ. विप्लवी सम्मानित

जयपुर, 25 सितंबर। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति, जयपुर द्वारा 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जन्मभूमि "धानक्या" में आयोजित समारोह में दीनदयाल उपाध्याय के पत्रकार जीवन पर शोध की पीएचडी कर 'पत्रकार दीनदयाल उपाध्याय' पुस्तक का लेखन करने वाले, पूर्व पार्षद डॉ. विजय विप्लवी को राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सम्मानित किया। उक्त जानकारी देते हुए समिति के सचिव प्रतापभानु सिंह शेखावत ने बताया कि पं. उपाध्याय की 109वीं जयन्ती के अवसर पर डॉ. विप्लवी को  प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व साहित्य भेंट सम्मानित किया गया। शेखावत ने बताया कि डॉ. विप्लवी ने सुखाडिया विश्वविद्यालय उदयपुर…
Read More
ओमशंकर दिवेदी बने अध्यक्ष

ओमशंकर दिवेदी बने अध्यक्ष

उदयपुर, 24 सितम्बर। महर्षि दधिची आश्रम संस्थान शाखा चंगेड़ी फतहनगर (उदयपुर) के चुनावों में ओमशंकर द्विवेदी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश दाधीच के निर्देशन में हुए चुनावों में मनोहर शंकर व्यास को उपाध्यक्ष, जगदीश चंद्र मंत्री, ओम प्रकाश व्यास कोषाध्यक्ष, रामलाल पंचोली को उपमंत्री, बनाया गया। गोविन्द लाल जोशी को संरक्षक एवं पवन कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
Read More
प्रधानमंत्री राजस्थान को देंगे 1 लाख 8 हजार 468 करोड़ रुपए की परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात

प्रधानमंत्री राजस्थान को देंगे 1 लाख 8 हजार 468 करोड़ रुपए की परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25 सितम्बर को रहेंगे बांसवाड़ा दौरे पर माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र की रखेंगे आधारशिला बासवाड़ा, 24 सितम्बर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार (25 सितम्बर) को एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बांसवाड़ा से 1 लाख 22 हजार 670 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री राजस्थान को 42 हजार करोड़ रुपए की माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना सहित 1 लाख 8 हजार 468 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात देंगे। वे इस अवसर पर…
Read More
हर सोमवार को सुरों की मण्डली मिला करेगी सरकारी अधिकारी व मंत्रियों से : मुकेश माधवानी

हर सोमवार को सुरों की मण्डली मिला करेगी सरकारी अधिकारी व मंत्रियों से : मुकेश माधवानी

उदयपुर में प्रस्तावित संगीत संग्रहालय की बैठक हुई सम्पन्न अशोका पैलेस में उदयपुर। उदयपुर में प्रस्तावित संगीत संग्रहालय को लेकर सुरों की मंडली के संस्थापक एवं समाजसेवी मुकेश माधवानी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री माधवानी ने कहा – “यह हमारा सामूहिक सपना है। इसे साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर मेहनत करनी होगी। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक हमारी बात पहुँचानी होगी। इसके लिए हम पोस्टकार्ड अभियान, सोशल मीडिया, राजनीतिक और प्रशासनिक सहयोग के माध्यम से अपनी आवाज़ उठाएँगे।” इस अवसर पर लगभग 41 से अधिक सुरो…
Read More
उदयपुर में संगीत संग्रहालय की स्थापना को मिला उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का समर्थन, बोले – सरकार भी संगीत और कला को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध

उदयपुर में संगीत संग्रहालय की स्थापना को मिला उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का समर्थन, बोले – सरकार भी संगीत और कला को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध

उदयपुर। सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी और डॉ. कामिनी व्यास रावल ने राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा को उदयपुर में संगीत संग्रहालय की स्थापना के लिए एक प्रार्थना पत्र सौंपा। उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार भी कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हरसंभव सहयोग करेगी। उपमुख्यमंत्री के इस आश्वासन को उदयपुर में संगीत और संस्कृति के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।…
Read More
खिरनी की नई प्रजाति की राजस्थान में पहली उपस्थिति

खिरनी की नई प्रजाति की राजस्थान में पहली उपस्थिति

उदयपुर, 24 सितंबर। राजस्थान की जैव विविधता में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए खिरनी की नई प्रजाति की पहली उपस्थिति उदयपुर जिले में दर्ज की गई है। खिलौने बनाने के लिए उपयुक्त मानी जाने वाली इस लकड़ी की नई प्रजाति राइटिया डोलीकोकारपा को पूर्व वन अधिकारी एवं पर्यावरणविद् डॉ. सतीश कुमार शर्मा और फाउंडेशन फॉर ईकोलॉजिकल सिक्योरिटी के फील्ड बायोलॉजिस्ट डॉ. अनिल सरसावन ने खोजा है। यह खोज उदयपुर जिले के उबेष्वर वन क्षेत्र और गोगुन्दा तहसील के ओबरा खुर्द गांव में हुई है। इस नई खोज के साथ उदयपुर में अब राहटिया वंश की खिरनी की कुल तीन…
Read More
रैली के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

रैली के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

उदयपुर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े 2025 के अंतर्गत और भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद-राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो, क्षेत्रीय केन्द्र, उदयपुर के तत्वावधान और डॉ. बी. एल. मीना, क्षेत्रीय केन्द्र प्रमुख के मार्गदर्शन में सलूम्बर जिले के बनोदा गाँव में महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल के 130 छात्रों द्वारा स्वच्छता और पर्यावरण जिम्मेदारी के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को प्रेरित करने के लक्ष्य के साथ एक जीवंत स्वच्छता ही सेवा जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें स्कूली छात्र स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर चल रहे थे और नारे लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे थे। स्वच्छता रैली का उद्देश्य…
Read More
26 कार्टन अवैध शराब बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार

26 कार्टन अवैध शराब बरामद, 2 अभियुक्त गिरफ्तार

विशेष निरोधात्मक अभियान आबकारी निरोधक टीम की गोगुन्दा में कार्यवाही उदयपुर, 24 सितम्बर। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी निरोधक टीम वृत गोगुन्दा क्षेत्र ने गोगरूद, क्यारी में गश्त व दबिश कार्यवाही करते हुए सेई बांध, बेकरिया, खेराड़िया, घणावल में मय जाप्ता आवासीय मकानों में दबिश देकर अवैध भण्डारण की गई 26 कार्टन मदिरा बरामद की गई। मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार अभियोग दर्ज किया गया। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन उदयपुर ओपी जैन, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी…
Read More
श्री मेवाड़ मूर्तिपूजक महिला ग्रुप के तप अभिनंदन समारोह में 150 तपस्वियों का हुआ सम्मान

श्री मेवाड़ मूर्तिपूजक महिला ग्रुप के तप अभिनंदन समारोह में 150 तपस्वियों का हुआ सम्मान

- तपस्या एवं चौबीसी प्रतियोगिता में बहुरानी मंडल रहा प्रथम उदयपुर, 24 सितम्बर। श्री मेवाड़ मूर्ति पूजक महिला ग्रुप की ओर से तपस्या एवं चौबीसी गीत प्रतियोगिता तथा तपस्वियों का तप अभिनंदन कार्यक्रम नवरतन जिरावला पारसनाथ मंदिर उपाश्रय में भव्य रूप से आयोजित किया गया। श्री मेवाड़ मूर्ति पूजक महिला ग्रुप की अध्यक्ष  विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि इस अवसर पर परम साध्वी कीर्तिरेखा श्रीजी, मयूर रेखा श्रीजी, गंभीर रेखा श्रीजी, अर्हद रेखा श्रीजी तथा मनन रेखा श्रीजी के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में 150 तपस्वी बहनों का तप अभिनंदन किया गया। इनमें 8 उपवास  एवं उससे अधिक उपवास, 11 उपवास,…
Read More
टीएसपी/नॉन टीएसपी से शिक्षकों का समायोजन गृह जिलों में करने की माँग

टीएसपी/नॉन टीएसपी से शिक्षकों का समायोजन गृह जिलों में करने की माँग

फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली अ के तत्वावधान में टीएसपी से नॉन टीएसपी में समायोजित/वंचित शिक्षकों के गृह जिलों में पदस्थापन हेतु भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली जंक्शन में हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेशाध्यक्ष रमेशचन्द्र पुष्करणा थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह झाला ने की। विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शिक्षामंत्री के विशेषाधिकारी अभयसिंह राठौड़,संभाग संगठन मंत्री राजेन्द्रसिंह सारंगदेवोत,मण्डल संयुक्त मंत्री रमेशचंद्र पुरोहित, चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष पूरणमल लोहार, भोमसिंह चुण्डावत, घनश्याम पुजारी, सह संयोजक मदनलाल श्रीमाली, पुष्करलाल बड़गुर्जर, सुधीर कुमार शर्मा, भानसिंह राव, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा…
Read More
error: Content is protected !!