Year: 2025

15 से 18 जनवरी तक आयोजित होगा बर्ड फेस्टिवल का 12वां संस्करण

15 से 18 जनवरी तक आयोजित होगा बर्ड फेस्टिवल का 12वां संस्करण

“ब्लैक नेक्ड स्टोर्क” रहेगा फ्लैगशिप पक्षी उदयपुर बर्ड फेस्टिवल 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित उदयपुर, 25 सितम्बर। वन भवन, उदयपुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में गुरुवार को उदयपुर बर्ड फेस्टिवल 2026 की तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित हुई। मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एस.आर. यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उत्सव के सफल आयोजन हेतु सभी की भागीदारी के संबंध में चर्चा की गई। बर्ड फेस्टिवल के आयोजन की रूपरेखा के बारें में जानकारी देते हुए उप वन संरक्षक (वन्यजीव) यादवेंद्र सिंह चूंडावत ने बताया कि  15 जनवरी को बर्ड रेस एवं फोटोग्राफी वर्कशॉप (निकोन व केनन)…
Read More
लोकसेवक के रूप में अपने दायित्वों का करें निष्ठा से निर्वहन

लोकसेवक के रूप में अपने दायित्वों का करें निष्ठा से निर्वहन

जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के नवनियुक्त 703 कार्मिकों का अभिनंदन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की बांसवाड़ा यात्रा का सीधा प्रसारण उदयपुर, 25 सितम्बर। जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजनगुरूवार को जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में हुआ। कार्यक्रम के दौरान बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति मेंआयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। साथ ही जिले के नवनियुक्त 703 कार्मिकों का अभिनंदन करते हुए सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन तथा विशिष्ट अतिथि…
Read More
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की डबोक हवाई अड्डे पर अगवानी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की डबोक हवाई अड्डे पर अगवानी

जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने किया स्वागत उदयपुर, 25 सितम्बर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वायुसेना के विशेष विमान से उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।प्रधानमंत्री वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बांसवाड़ा पहुंचे तथा वहां परमाणु बिजलीघर के शिलान्यास समारोह में भाग लेकर शाम को पुनः डबोक एयरपोर्ट लौटे तथा वायुसेवा के विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री श्री मोदी गुरूवार दोपहरकरीब साढ़े 12 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचे। यहां सहकारिता मंत्री श्री गौतम कुमार दक, उदयपुर शहर विधायक श्री ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री…
Read More
बैंक के सामने से 93 साल के बुजुर्ग को अगवा कर लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

बैंक के सामने से 93 साल के बुजुर्ग को अगवा कर लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार

• घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और लूट की संपूर्ण राशि ₹50000 नगद बरामद जयपुर 25 सितंबर। चित्तौड़गढ़ जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने 93 साल के एक बुजुर्ग को बैंक से अपहरण कर उनके साथ मारपीट कर 50,000 रुपये लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने न सिर्फ दोनों लुटेरों को पकड़ा बल्कि पूरी लूटी हुई रकम और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली हैं। एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 4 सितंबर को महेशपुरम निवासी 93 वर्षीय मनोहर सिंह चुण्डावत अपनी पेंशन निकालने के लिए एसबीआई बैंक गए थे। उन्होंने…
Read More
काव्य रश्मिका की काव्य गोष्ठी संपन्न

काव्य रश्मिका की काव्य गोष्ठी संपन्न

उदयपुर। काव्य रश्मिका की काव्य गोष्ठी गुरुवार को रवीन्द्र फाईन आर्टस् अकादमी - सहेली नगर के तत्वावधान में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि जयपुर से पधारे श्री निशांत मिश्रा थे। विशिष्ट अतिथि श्रीमती पूनम भू एवं अध्यक्षता श्री अरुण त्रिपाठी जी ने की। अतिथियों का सम्मान स्मृति चिन्ह एवं उपरणा पहनाकर किया गया । काव्य गोष्ठी का शुभारंभ सरस्वती वंदना "रौशनी के गीत गाऊॅ चाॅंदनी के गाॅंव में, शारदे तुझको बुलाऊं रागिनी के गाॅंव में" डॉ. शकुंतला सरुपरिया जी के मधुर स्वर से हुआ। शांति और वीरता का अद्भुत संतुलन मां चंद्रघंटा के आशीर्वाद से काव्य और सुरों की रस धारा…
Read More
डीपीएस, उदयपुर के क्रिकेट खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम में चयन

डीपीएस, उदयपुर के क्रिकेट खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम में चयन

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के क्रिकेट के खिलाड़ियों ने सीबीएसई द्वारा आयोजित अंडर-19 वर्ग हेतु वेस्ट जोन क्रिकेट ट्रायल्स में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान पर जीत हासिल की है। विद्यालय में क्रिकेट के कोच शुभम परिहार ने बताया कि यह क्रिकेट ट्रायल्स तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश व गुजरात के कुल 600 खिलाड़ियों के बीच था। इस कड़े मुकाबले में दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर के राज्यवर्धन सिंह चुंडावत व श्रवण देवासी ने स्वर्ण पदक तथा पराक्रम सिंह ने रजत पदक प्राप्त कर प्रतियोगिता में सबसे ऊपर अपनी जगह बना ली…
Read More
रोटरी क्लब दृष्टि की ओर से मेवाड़ गरबा महोत्सव आयोजित

रोटरी क्लब दृष्टि की ओर से मेवाड़ गरबा महोत्सव आयोजित

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर दृष्टि द्वारा शुभकेसर गार्डन में मेवाड़ गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरूणोदय आटर््स के पुष्पेंद्र एवं विशिष्ठ अतिथि संतोष कालरा थे। गरबा महोत्सव में महिलाओं व सदस्यों ने विभिन्न भजनों पर गरबा कर माहौल बनाया। सभी महिला सदस्य गरबा की पारम्परिक वेशभूषा में नृत्य किये। कार्यक्रम संयोजक भरत वर्मा, कार्यक्रम में संरक्षक डॉ. स्वीटी छाबड़ा, सार्जेंट एट आर्म्स वैशाली मोटवानी, उपाध्यक्ष सुनीता सिंघवी, कार्यकारी सदस्य रश्मि बोहरा सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।
Read More
डॉ.दीपांकर ने जीता युगल का खिताब

डॉ.दीपांकर ने जीता युगल का खिताब

उदयपुर। अंतर राष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) द्वारा जयपुर में 22 से 26 सितम्बर तक जयपुर में चल रही आईटीएफ मास्टर्स टेनिस प्रतियोगिता आईटीएफ-200 में उदयपुर के वेस्टर्न इस खिलाड़ी डा. दिपांकर चक्रवर्ती ने युगल का खिताब जीता। फाइनल में दिपांकर चक्रवर्ती और दिल्ली के पवन जैन की जोड़ी ने अनिल सचदेवा एवं जी. रामचंदानी की जोडी को 6-3, 7-6 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। सिंगल्स फाइनल में दिपांकर उप विजेता रहे। सिंगल्स फाइनल में दिपांकर को कड़े संघर्ष में 7-5, 6-4 से पवन जैन ने पराजित किया  उल्लेखनीय है कि दीपांकर और पवन जैन दोनों ही 60 वर्ष…
Read More
सांसद डॉ रावत की अनुशंसा पर झाडोल में राजस्थान ग्रामीण बैंक की शाखा स्वीकृत

सांसद डॉ रावत की अनुशंसा पर झाडोल में राजस्थान ग्रामीण बैंक की शाखा स्वीकृत

-शाखा का निर्माण कार्य प्रगति पर, जल्द शुभारंभ होगा उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत की अनुशंसा पर जिले की ग्राम पंचायत झाडोल, तहसील सराड़ा में राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक (अब राजस्थान ग्रामीण बैंक) की शाखा स्वीकृत कर दी गई और जल्द ही यह शाखा प्रारंभ हो जाएगी। सांसद डॉ रावत ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक की शाखा सराडा तहसी के झाडोल में खुलवाने का आग्रह किया था। बैंक के मुख्य प्रबंधक योगेन्द्र सोनी द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार शाखा खोलने के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक से आवश्यक कार्यवाही…
Read More
error: Content is protected !!