राष्ट्रीय एकता दिवस पर खेलगांव में हुआ आयोजन
तैराकी स्पर्धा में दिखा उत्साह उदयपुर, 31 अक्टूबर। लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई की 150 वी जयन्ती के अवसर पर एक जिला एक खेल/पंच गौरव योजना अन्तर्गत जिला प्रशासन, एन.सी.सी., क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र शुक्रवार को सांय 3.00 बजे महाराणा प्रताप खेलगॉव उदयपुर तरणताल पर तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गो के तैराकी द्वारा भाग लिया जाएगा। प्रतियोगिता 50, 100 एवं 200 मीटर फ्री स्टाईल, 50 , 100 एवं 200 ब्रेस्ट, 50, 100, 200 बेक स्ट्रोक एवं 50 एवं 100 मीटर बटर फलाई की प्रतियोगिता आयोजित की…
