देवस्थान विभाग द्वारा तीर्थ यात्रियों को आर्थिक सहायता
सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा योजना आर्थिक सहायता के लिए 31 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन उदयपुर, 31 अक्टूबर। प्रदेश सरकार के देवस्थान विभाग की सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा योजना के तहत देश में लद्दाख स्थित सिन्धु दर्शन यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों को यात्रा पूर्ण करने के पश्चात् अधिकतम 15 हजार रूपए प्रति यात्री आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत आवेदक को 31 अक्टूबर 2025 तक उक्त यात्रा सम्पन्न करते हुए 31 दिसम्बर 2025 तक लिखित आवेदन संबंधित सहायक देवस्थान विभाग कार्यालय में प्रस्तुत करना है जिससे आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त किया जा सके। सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा योजना…
