विश्व कल्याण एवं आपदाओं से राहत हेतु विश्व शान्ति की कामना हेतु जारी
नव दिवशीय शतचंडी महायाग एवं महारुद्राभिषेक अनुष्ठान आज अंतिम दिन उदयपुर। परम पूज्य ब्राह्मलीन महंत श्री 1008 श्री बृज बिहारी बन जी महाराज की तपोस्थली उदयपुर का अमरनाथ “श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पऱ महंत श्री 108 श्री तन्मय बन महाराज के पंचम चातुर्मास सिमोल्लघन से पूर्व लाभ पंचमी से प्रारम्भ हुआ नव दिवशीय शतचंडी महायाग एवं महारुद्राभिषेक अनुष्ठान 3 नवम्बर को सम्पन्न होगा। भगवान् श्री गुप्तेश्वर महादेव और भगवती विमलाम्बा के सानिध्य में संपन्न हो रहा है। जिसके निमित्त महंत श्री तन्मय बन महाराज द्वारा पिछले 4 महीने से लगातार कठोर तप करते हुए भक्तो के सहयोग से नवकुण्डीय यज्ञशाला…
