Month: November 2025

भव्य आयोजन की तैयारी शुरू-पुष्प बाल मेला का प्रथम निमंत्रण पत्र बोहरा गणेश जी को दिया ,गुरु समाधि पर चढ़ाया गया

भव्य आयोजन की तैयारी शुरू-पुष्प बाल मेला का प्रथम निमंत्रण पत्र बोहरा गणेश जी को दिया ,गुरु समाधि पर चढ़ाया गया

उदयपुर। श्री देवेन्द्र धाम ट्रस्ट की ओर से आयोजित किये जाने वाले पुष्प बाल मेले का प्रथम निमंत्रण पत्र आज बोहरा गणेजी मन्दिर में श्री देवेंद्र धाम ट्रस्ट की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रजनी डांगी के नेतृत्व में भेंट किया गया तथा गुरू समाधि पर चढ़ाया गया। आयोजन समिति के अर्पित बड़ाला ने बताया कि प्रथम निमंत्रण पत्र भगवान बोहरा गणेश जी के चरणों में एवं द्वितीय निमंत्रण पत्र पूज्य गुरु उपाध्याय भगवंत पुष्कर मुनि जी म.सा. की समाधि पर अर्पित किया गया। इस अवसर पर सफल आयोजन हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया गया। आयोजन समिति से हर्षित सिंघवी ने बताया कि…
Read More
डीपीएस, उदयपुर की दीमाइरा और तितिक्षा ने स्केटिंग में फहराया परचम

डीपीएस, उदयपुर की दीमाइरा और तितिक्षा ने स्केटिंग में फहराया परचम

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की होनहार छात्रा दीमाइरा खंडेलवाल और तितिक्षा भारद्वाज ने हाल ही में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण व रजत पदक अपने नाम किए। स्केटिंग के कोच धीरज देवड़ा ने बताया कि दीमाइरा ने 500 मीटर रेस तथा वन लैप रोड रेस में बेहतरीन प्रदर्शन कर दो रजत पदक तथा तितिक्षा ने 500 मीटर रेस में स्वर्ण पदक व वन लैप रोड रेस में रजत पदक हासिल कर अग्रिम पंक्ति में स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता एस आर एन इंटरनेशनल स्कूल, जयपुर में आयोजित हुई थी, जिसमें अनेक राज्यों…
Read More
चित्तौड मे निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

चित्तौड मे निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

उदयपुर। नवरत्न चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में एवं बद्री लाल चावला के सहयोग से चित्तौड़ स्थित गांधी नगर में आयोजित निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ आज विधिवत रूप से मुख्य अतिथि सिए (डा.) अर्जुन मूंदड़ा राष्ट्रीय सलाहकार भारतीय सदभावना मंच एवं मैनेजिंग ट्रस्टी द्वारा किया गया। अध्यक्षता भाजपा आपदा राहत विभाग राजस्थान ने प्रदेश संयोजक “राजस्थान गौरव” डा. जिनेन्द्र शास्त्री (प्रदेश संयोजक भारतीय सदभावना मंच)ने की। विशेष अतिथि बद्री लाल चावला, आबिद शेख (राष्ट्रीय संयोजक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सेवा), भरत जागेटिया, गोपाल मूंदड़ा, इरशाद चैन वाला एवं लखनऊ से पधारे आयुर्वेद विशेषज्ञ डा. पंकज गोयल का स्वागत कर चिकित्सा…
Read More
पृथ्वी राणा वीर शिवा की अमिट विरासत वाले हैं, तुम्हें मुबारक रहे इंडिया, हम तो भारत वाले हैं

पृथ्वी राणा वीर शिवा की अमिट विरासत वाले हैं, तुम्हें मुबारक रहे इंडिया, हम तो भारत वाले हैं

(खेरवाड़ा में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देर रात तक जम रहे श्रोता) उदयपुर। जिले के खेरवाड़ा कस्बे के संयुक्त व्यापार महासंघ द्वारा नए बस स्टैंड परिसर में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। देश के विख्यात कवि बलवंत जैन बल्लू के मंच संचालन में संपन्न इस कवि सम्मेलन में देश भर के ख्याति प्राप्त कवियों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर उपस्थित हजारों श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। संयुक्त व्यापार महासंघ के संरक्षक पारस जैन एवं महामंत्री चिराग कोठारी ने बताया कि व्यापार महासंघ के अध्यक्ष अमित कलाल के जन्मदिन पर एक शाम स्वदेशी के नाम आत्मनिर्भर भारत…
Read More
ऑपरेशन चक्रव्यूह सफल: एमडी ड्रग्स और टांके के साथ दो गिरफ्तार

ऑपरेशन चक्रव्यूह सफल: एमडी ड्रग्स और टांके के साथ दो गिरफ्तार

• एनडीपीएस के झूठे केस में फंसाने की साजिश नाकाम; ₹2 लाख की एमडी जब्त, पुरानी रंजिश का पर्दाफाश जयपुर 07 नवम्बर। जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन में चलाए गए ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत प्रतापगढ़ पुलिस ने एक बड़ी और सुनियोजित साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस की सक्रियता से न केवल अवैध मादक पदार्थ एमडी और उसमें मिलाए जाने वाला टांका जब्त किया गया, बल्कि एक निर्दोष व्यक्ति को झूठे एनडीपीएस मामले में फंसाने की योजना भी विफल कर दी गई। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसपी आदित्य ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस…
Read More
फाइनेंस कर्मियों से डबल लूट का खुलासा: ₹2.19 लाख कैश लेकर भागने वाले 6 बदमाश गिरफ्तार

फाइनेंस कर्मियों से डबल लूट का खुलासा: ₹2.19 लाख कैश लेकर भागने वाले 6 बदमाश गिरफ्तार

• प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, जंगल के रास्ते लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो अलग-अलग वारदातों में शामिल थे आरोपी प्रतापगढ़ 07 नवम्बर। प्रतापगढ़ जिले में फाइनेंस कंपनियों के फील्ड कर्मियों को निशाना बनाकर की गई लूट की दो बड़ी वारदातों में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। देवगढ़ थाना पुलिस की विशेष टीम ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया, जिसने दो अलग-अलग घटनाओं में कुल ₹2 लाख 19 हजार 767 की लूट को अंजाम दिया था। एसपी बी आदित्य ने बताया कि पहली घटना 16 सितम्बर की है, भारत बैंक फाइनेंस में…
Read More
मुकेश अंबानी ने नाथद्वारा में किए श्रीनाथजी के दर्शन

मुकेश अंबानी ने नाथद्वारा में किए श्रीनाथजी के दर्शन

राजसमंद, 7 नवम्बर : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार शाम नाथद्वारा पहुंचकर भगवान श्रीनाथजी की भोग आरती झांकी के दर्शन किए। वे शाम 5:10 बजे हवेली पहुंचे और दर्शन के बाद मोती महल गए। मंदिर के तिलकायत पुत्र विशाल बावा ने उन्हें रजाई और ऊपरना ओढ़ाकर प्रसाद एवं आशीर्वाद प्रदान किया। मुकेश अंबानी और विशाल बावा ने करीब आधे घंटे तक विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर अंबानी ने ‘यात्री एवं वरिष्ठ सेवा सदन’ बनाने की घोषणा की। यह सदन 100 से अधिक कमरों की क्षमता वाला होगा और दूर-दराज से आने वाले वृद्ध वैष्णवों…
Read More
मतदाताओं से किया संवाद, बीएलओ को मैपिंग की गति बढ़ाने के निर्देश

मतदाताओं से किया संवाद, बीएलओ को मैपिंग की गति बढ़ाने के निर्देश

मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम- फील्ड वैरिफिकेशन के लिए मतदाताओं के बीच पहुंचे अधिकारी उदयपुर, 7 नवम्बर। जिले में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में संबंधित निर्वाचन अधिकारियों ने फील्ड वेरिफिकेशन किया। वहीं, उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हिरण मगरी सेक्टर 5, गायत्री सेवा संस्थान के पास, सेक्टर-6, पानेरियों की मादडी आदि क्षेत्रों में मतदाताओं से संवाद किया। सम्बंधित बीएलओ से गणना प्रपत्र वितरण के बारे में जानकारी ली और बीएलओ को मैपिंग की गति बढ़ाने के निर्देश…
Read More
जनजातीय गौरव दिवस जनजाति विरासत और संघर्ष की अमर स्मृति

जनजातीय गौरव दिवस जनजाति विरासत और संघर्ष की अमर स्मृति

मुख्यमंत्री का उदयपुर दौरा भगवान बिरसा मुण्डा के योगदान को आमजन तक पहुंचाना हमारा दायित्व- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री ने बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती पर डूंगरपुर में प्रस्तावित राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा की आदिवासी गौरव को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर उदयपुर/जयपुर, 7 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा ने 19वीं शताब्दी के अंत में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष कर आजादी के आंदोलन को मजबूत आधार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच से देशभर में जनजातीय गौरव से जुड़े विविध आयोजन हो रहे हैं। 15…
Read More
प्रदेश में 2 लाख 98 हजार लीटर से अधिक वॉश नष्ट

प्रदेश में 2 लाख 98 हजार लीटर से अधिक वॉश नष्ट

96 लाख से अधिक की विदेशी मदिरा जब्त प्रभावी कार्रवाई सहित अभियान जारी - 986 केस दर्ज - 321 गिरफ्तार उदयपुर, 7 नवम्बर। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने हेतु 16 अक्टूबर से 16 नवम्बर तक जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए अब तक 96 लाख 99 हजार रूपए की भारत निर्मित विदेशी मदिरा जब्त की गई। प्रदेश में 2 लाख 98 हजार लीटर वॉश नष्ट करते हुए 986 अभियोग दर्ज कर 321 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी आयुक्त श्री नकाते के अनुसार…
Read More
error: Content is protected !!