Month: November 2025

खनन गतिविधियों से जुड़े कार्य दिसंबर के दूसरे पखवाड़े से होंगे पेपरलेस

खनन गतिविधियों से जुड़े कार्य दिसंबर के दूसरे पखवाड़े से होंगे पेपरलेस

ऑनलाईन निष्पादन के लिए अधिकारी पाबंद उदयपुर, 23 नवंबर। खान विभाग ऑनलाईन कार्यनिष्पादन के प्रति गंभीर हो गया है। उदयपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद, जोधपुर और कोटा वृत के माइंस विभाग के अधिकारियों की उदयपुर चेंबर ऑफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्री परिसर में रविवार को ओरियंटेशन कार्यशाला में अधिकारियों को विस्तार से जानकारी देने के साथ सख्ती से पाबंद किया गया है। एक दिवसीय ओरियंटेशन कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए निदेशक खान श्री महावीर प्रसाद मीणा ने स्पष्ट कहा कि 15 दिसंबर से खान विभाग के कार्यालयों में खनन गतिविधियों से संबंधित कार्य ऑनलाईन ही होंगे। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पंचनामा और निरीक्षण के मोबाइल एप, 14…
Read More
उदयपुर को मिला ‘बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन’ अवॉर्ड  आउटलुक ट्रैवलर अवॉड्र्स 2025 में एक बार फिर चमका राजस्थान

उदयपुर को मिला ‘बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन’ अवॉर्ड  आउटलुक ट्रैवलर अवॉड्र्स 2025 में एक बार फिर चमका राजस्थान

उदयपुर,23 नवंबर। झीलों की नगरी उदयपुर ने वेडिंग टूरिज़्म में अपने महत्व को एक बार फिर साबित करते हुए आउटलुक ट्रैवलर अवॉड्र्स 2025 में ‘बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन’ का खिताब हासिल किया। यह अवॉर्ड शनिवार को नई दिल्ली स्थित हयात रीजनसी में आयोजित भव्य समारोह में घोषित किया गया। सिक्किम के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री टी.टी. भूटिया द्वारा राजस्थान पर्यटन के अतिरिक्त निदेशक आनंद त्रिपाठी और संयुक्त निदेशक (उदयपुर) सुमिता सारोच को प्रदान किया गया। गौरतलब है कि डेस्टिनेशन वेडिंग श्रेणी में राजस्थान लगातार अग्रणी रहा है। महलों, झीलों और मेवाड़ी धरोहर की वजह से उदयपुर वर्षों से देश-विदेश के…
Read More
लफ़्ज़ों की महफ़िल की काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह अशोका पैलेस में हुआ आयोजित

लफ़्ज़ों की महफ़िल की काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह अशोका पैलेस में हुआ आयोजित

उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था लफ़्ज़ों की महफ़िल की हर माह आयोजित होने वाली काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को अशोका पैलेस के बैंक्वेट हॉल में किया गया। इस गोष्ठी में शहर के कई वरिष्ठ और युवा कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं और श्रोताओं का दिल जीत लिया। संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि गोष्ठी मे अक्टूबर माह में आयोजित काव्य प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए। प्रथम स्थान श्री सुभाष  अग्रवाल "साकी",  द्वितीय स्थान श्री मनोहर डेम्बला तथा तृतीय स्थान श्रीमती नूतन बेदी ने प्राप्त किया तथा इन्हें विशेष पुरस्कार…
Read More
गंगा प्रवाह यात्रा का उदयपुर में प्रवेश

गंगा प्रवाह यात्रा का उदयपुर में प्रवेश

उदयपुर. सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली से निकली गंगा प्रवाह यात्रा दिनांक 24 नवम्बर 2025 को सायं 4 बजे प्रताप नगर चौराया प्रवेश करेगी। भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आज पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल पर तैयारी बैठक रखी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर विभिन्न संगठनों तथा कई प्रदेशों के 325  प्रतिनिधि गणमान्य तथा वरिष्ठजन इस यात्रा में सम्मिलित है जो दिल्ली से अलवर,कोटा,चित्तौड़गढ़ से आज उदयपुर होते हुये केवड़िया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल गुजरात पहुंचेगी। जिसका जगह जगह पर स्वागत अभिनंदन,पुष्पवर्षा की जा रही। है…
Read More
’बी एन आई उदयपुर विश्व का सर्वश्रेष्ठ रीजन घोषित

’बी एन आई उदयपुर विश्व का सर्वश्रेष्ठ रीजन घोषित

उदयपुर। आस्ट्रेलिया के सिडनी में चल रहे बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल का ग्लोबल सम्मिट में बीएनआई उदयपुर को विश्व भर में सर्वाधिक रिटेंशन के लिए सर्वश्रेष्ठ रीजन घोषित किया गया। उदयपुर बीएनआई के फाउंडर एवं कार्यकारी अध्यक्ष अनिल छाजेड़ ने बताया कि विश्व भर में सभी सदस्य आपसी सहयोग से सालाना 340000 करोड़ रुपए का व्यापार करते हैं। उदयपुर में अभी 6 चैप्टर एवं 210 से ज्यादा सदस्य आपसी सहयोग से अच्छा व्यापार कर रहे। जल्द ही उदयपुर बी एन आई कॉरपोरेट एवं टोपाज चैप्टर लॉन्च करने जा रहा है।
Read More
रक्तदान शिविर में 55 यूनिट रक्तदान हुआ

रक्तदान शिविर में 55 यूनिट रक्तदान हुआ

उदयपुर। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर, सुंदर देवी कोठारी ट्रस्ट उदयपुर, तुलसी निकेतन रेजिडेंशियल स्कूल और माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर-उदयपुर द्वारा सयुक्त तत्वाधान में आज तुलसी निकेतन रेजिडेंशियल स्कूल, सेक्टर-4, उदयपुर में रक्तदान अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लड बैंक के सदस्यों की टीम द्वारा रक्त संग्रह किया गया। एमईएआई सदस्यों और अन्य लोगों द्वारा 55 यूनिट रक्त दान किया गया। इस अवसर पर माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया, उदयपुर के सचिव आसिफ एम अंसारी, संयुक्त सचिव डाँ. हितांशु कौशल, कार्यालय सहायक सत्य नारायण जोशी सहित रक्तदान किया गया। इस अवसर पर एमईएआई के पूर्व अध्यक्ष अरूण कुमार…
Read More
डीपीएस, उदयपुर के होनहारों का राइफल शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

डीपीएस, उदयपुर के होनहारों का राइफल शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के होनहार विद्यार्थियों ने प्री नेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में उत्साहपूर्वक भाग लेकर शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल चैंपियनशिप में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। राइफल शूटिंग कोच प्रवीण सिंह सोलंकी ने बताया कि कक्षा 11 के कार्तिक सिंह ने 10 मीटर रेंज में तीन माह के अभ्यास में 400 में से 360 अंक प्राप्त किए और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए। कक्षा 12 की इष्टी सिंह देवड़ा ने एसजीएफआई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 10 व 25 मीटर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक प्राप्त कर  साथ राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुई है। इसी क्रम…
Read More
सोजतिया चेरिटेबल ट्रस्ट इस वर्ष भी दस हजार स्वेटर वितरित करेगा

सोजतिया चेरिटेबल ट्रस्ट इस वर्ष भी दस हजार स्वेटर वितरित करेगा

उदयपुर। सोजतिया चैरिटेबल ट्रस्ट, उदयपुर के चेयरमेन प्रोफेसर रणजीत सिंह सोजतिया ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोजतिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दस हजार स्वेटर विद्यार्थियों को वितरित किये जाएंगे, जिसकी शुरुआत आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय पारगी फला, पीपलवास, उदयपुर,  आंगनबाड़ी केंद्र पारगीफला पीपलवास उदयपुर तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपावास  कोटडी जिला राजसमंद में विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित करते हुए किया। उन्होंने कहा आगामी सर्दी को देखते हुए इस स्वेटर वितरण अभियान की शुरुआत की जा चुकी है जो आने वाले दिनों में उदयपुर संभाग के विभिन्न जिलों में वितरीत किए जाएंगे। चेयरमेन प्रोफेसर सोजतिया ने…
Read More
उत्पादों के जरिये बाजार में कदम रखने जा रहा बीसीआई  ,पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का शुभारम्भ

उत्पादों के जरिये बाजार में कदम रखने जा रहा बीसीआई  ,पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का शुभारम्भ

उदयपुर, 22 नवंबर। भारत के सबसे उभरता हुआ बिजनेस नेटवर्किंग ग्रुप बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) अब उत्पादों के जरिए बाजार में भी कदम रखने जा रहा है। बिजनेस सर्कल इंडिया ने उदयपुर में अपने नए उत्पाद बीसीआई पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का शुभारंभ किया। इस नये पानी का उत्पाद एलीवैट बेवरेजेस के साथ साझेदारी में तैयार किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसका मकसद लोगों को शुद्ध, ताजगीभरा और मिनरल से भरपूर पानी उपलब्ध कराना है। लॉन्च कार्यक्रम के दौरान बिजनेस सर्कल इंडिया के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि यह पानी प्राकृतिक स्त्रोतों से लिया गया है और…
Read More
उदयपुर को मिलेगी फिल्म सिटी की सौगातःदी क्लिक सिटी जनवरी 2026 में होगी तैयार

उदयपुर को मिलेगी फिल्म सिटी की सौगातःदी क्लिक सिटी जनवरी 2026 में होगी तैयार

-बॉलीवुड सेलिब्रिटीज करेंगे ग्रैंड ओपनिंग, 40 से अधिक शूटिंग सेट होंगे मुख्य आकर्षण’ -उदयपुर में फिल्म सिटी का सपना हुआ पूरा उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर अब कला और मनोरंजन की दुनिया में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है। बड़गाँव तहसील के डांगीयों की हुंदर गाँव में उदयपुर की सबसे आधुनिक फिल्म सिटी एंड लग्जरी स्टे-दी क्लिक सिटी का निर्माण अंतिम चरण में पहुँच चुका है। यह भव्य फिल्म सिटी जनवरी के आखिरी सप्ताह में बॉलीवुड के प्रसिद्ध सितारों की उपस्थिति में भव्य रूप से उद्घाटित की जाएगी। थीम आधारित 40 सेट्स होंगे तैयार-दी क्लिक सिटी के सुमित लेखारी…
Read More
error: Content is protected !!