लफ़्ज़ों की महफ़िल की काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह अशोका पैलेस में हुआ आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था लफ़्ज़ों की महफ़िल की हर माह आयोजित होने वाली काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को अशोका पैलेस के बैंक्वेट हॉल में किया गया। इस गोष्ठी में शहर के कई वरिष्ठ और युवा कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं और श्रोताओं का दिल जीत लिया।

संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि गोष्ठी मे अक्टूबर माह में आयोजित काव्य प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए।

प्रथम स्थान श्री सुभाष  अग्रवाल “साकी”,  द्वितीय स्थान श्री मनोहर डेम्बला तथा तृतीय स्थान श्रीमती नूतन बेदी ने प्राप्त किया तथा इन्हें विशेष पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शहर के वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. श्रीनिवासन  अय्यर को पगड़ी, शाॅल, उपरना ओढ़ाकर तथा अभिनंदन पत्र  एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

संयोजक पं. पुरुषोत्तम शाकद्वीपीय ‘प्रेमी’ ने बताया कि  आज की काव्य गोष्ठी में डाॅ. शाहिद इकबाल शेख, कमल प्रकाश मेहता, मनोहर डेम्बला, शाहिद हुसैन शैदा,  बंसीलाल लोहार, पं.पुरूषोत्तम शाकद्वीपीय “प्रेमी” ,प्रकाश तातेड, आसमा बेगम,  प्रोफेसर विमल शर्मा, डॉक्टर शीतल श्रीमाली, अमृता बोकडिया, ईश्वर जैन कौस्तुभ , गुलजार चित्तौडगढी, सुभाष अग्रवाल, संजय गुप्ता देवेश,   साबिरा पलाना वाला, विनोद उपाध्याय, शाद उदयपुरी, हेमलता वर्मा, डाॅ. नरेश शर्मा, ममता महात्मा, संजय व्यास, श्याम मठपाल, एडवोकेट रियाज खान, शकील अलाउद्दीन, सकीना आलम शाह, नूतन वेदी, कुमार हरीश “अमित”, डॉक्टर श्रीनिवासन अय्यर, प्रिय सुमित कटारिया, सपना जैन शाह, प्रकाश तातेड, दक्षेस पानेरी आदि  ने अपनी रचनाएं सुनाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!