रेंज के बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों दी पोक्सो अधिनियम की जानकारी
ऑपरेशन जागृति चरण-4 बालकों को यौन अपराध से सुरक्षित रखते हुए उनके सम्मान व स्वाभिमान को बनाए रखे-न्यायाधीश महेन्द्र दवे उदयपुर, 7 अक्टूबर। पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर की ओर से संचालित आपॅरेशन जागृति अभियान चरण-4 के तहत उदयपुर रेंज पर श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस के निर्देशन में आयोजित साप्ताहिक गतिविधियों के अंतिम दिन मंगलवार को बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों की रेंज स्तरीय कार्यशाला पुलिस लाइन सभागार में आयोजित हुई। कार्यशाला में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम-2012 तथा किशोर न्याय अधिनियम-2015 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए उदयपुर के कॉमर्शियल कोर्ट के न्यायाधीश महेन्द्र कुमार दवे ने कहा कि समाज…
