Month: October 2025

हल्दीघाटी योद्धाज, अरावली एवेंजर्स और पिछोला पैंथर्स ने जीते मैच

हल्दीघाटी योद्धाज, अरावली एवेंजर्स और पिछोला पैंथर्स ने जीते मैच

उदयपुर प्रीमियर लीग उदयपुर। यूपीएल (उदयपुर प्रीमियर लीग) के तहत बुधवार को हल्दीघाटी योद्धा ने फतह फाल्कन को 13 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हल्दीघाटी योद्धा  ने 153 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी फतह फाल्कन निर्धारित ओवर्स में 140 ही बना सकी।  मैन ऑफ द मैच ओम बडलियास ने 3 विकेट लिए। दूसरे मैच में अरावली अवेंजर्स ने  लेक टाइटंस को 4 विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच चेतन वैष्णव ने 2 विकेट लिए। तीसरे मैच में  पिछोला पैंथर्स  ने चेतक स्टालिन्स को 13 रन से हराया। श्रेय रावल ने शानदार ऑलराउंड  करते हुए 34…
Read More
समाज कल्याण सप्ताहः दिव्यांग कल्याण दिवस का कार्यक्रम का आयोजन

समाज कल्याण सप्ताहः दिव्यांग कल्याण दिवस का कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुर, 7 अक्टूबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मंगलवार को समाज कल्याण सप्ताह के समापन के अवसर पर दिव्यांग कल्याण दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अति. जिला एवं सेशन न्यायाधीश कुलदीप शर्मा, विशिष्ठ अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज परमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरीश भटनागर संयुक्त निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा की गई। कार्यक्रम के आरम्भ में गिरीश भटनागर द्वारा सभी का स्वागत किया एवं सप्ताह की दिवसवार गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक कैलाश मानव द्वारा संस्था द्वारा किये गये अब तक के कार्यो का…
Read More
राजस्थान पर्यटन की पहल : गांधी ग्राउण्ड में 15 नवम्बर को होगा घूमर महोत्सव

राजस्थान पर्यटन की पहल : गांधी ग्राउण्ड में 15 नवम्बर को होगा घूमर महोत्सव

कलक्ट्रेट में हुई तैयारी बैठक, सौंपे दायित्व उदयपुर 07 अक्टूबर। राज्य सरकार की पहल पर 15 नवंबर को राज्य के सातों संभागीय मुख्यालयों पर घूमर महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्य की पारंपरिक शाही धरोहर घूमर नृत्य को नए उत्साह और रंगत के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। उदयपुर में घूमर महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन एवं एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट मिनी सभागार में बैठक हुई। प्रारम्भ में संयुक्त निदेशक, पर्यटन सुश्री सुमिता सरोच ने कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की। बैठक में प्रतिभागियों की संख्या अधिक…
Read More
आबकारी विभाग की कार्यवाही : रात 8 बजे बाद शराब विक्रय करते 4 गिरफ्तार

आबकारी विभाग की कार्यवाही : रात 8 बजे बाद शराब विक्रय करते 4 गिरफ्तार

उदयपुर, 7 अक्टूबर। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने हेतु जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के साथ ही आबकारी नियमों के अनुरूप शराब की दुकानों पर रात्रि 8 बजे बाद शराब विक्रय करने पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। उदयपुर शहर के सूरजपोल एवं चांदपोल क्षेत्र में सोमवार को रात्रि 8 बजे बाद शराब विक्रय करने पर संबंधित शराब दुकानों के 4 सेल्समेन को गिरफ्तार कर नियमानुसार अभियोग दर्ज किया गया। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन उदयपुर ओपी जैन के अनुसार प्रदेश में रात्रि 8 बजे बाद मदिरा विक्रय की…
Read More
सतरंगी शास्त्रीय प्रस्तुतियों से सजा मीरा कला मंदिर का रंगमंच

सतरंगी शास्त्रीय प्रस्तुतियों से सजा मीरा कला मंदिर का रंगमंच

-70वें मीरा महोत्सव पर भक्तिमती मीरा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर वक्ताओं ने रखे विचार -भक्तिमार्ग का अनुपम उदाहरण बताया भक्तिमती मीरा को -मीरा के भजनों से गूंजा मीरा कला मंदिर उदयपुर, 7 अक्टूबर। संत कवयित्री भक्तिमती मीरा को समर्पित मीरां-प्रकाश वर्मा फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे दो दिवसीय 70वें मीरा महोत्सव का समापन मंगलवार को हुआ। समापन पर शास्त्रीय प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन, भरतनाट्यम, वाद्य यंत्रों पर समधुर वादन की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। संयोजक लव वर्मा ने बताया कि सेक्टर-11 स्थित मीरा कला मंदिर के प्रकाश वर्मा ऑडिटोरियम में ‘कृष्ण की विरहणी मीरा’…
Read More
रामज गांव में जमी जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल

रामज गांव में जमी जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल

कई परिवेदनाओं का हाथों-हाथ निस्तारण उदयपुर, 7 अक्टूबर। ग्रामीण क्षेत्रों के आमजन की समस्याओं एवं परिवेदनाओं के निस्तारण के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित रात्रि चौपाल का क्रम जारी है। इसी कड़ी में जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में मंगलवार को गिर्वा उपखण्ड की पंचायत समिति कुराबड़ अंतर्गत ग्राम पंचायत रामज के अटल सेवा केंद्र परिसर रात्रि चौपाल हुई। जिला कलक्टर श्री मेहता ने ग्रामीणों की समस्याएं एक-एक कर सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। कलक्टर ने कहा कि रात्रि चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों तक प्रशासन की पहुँच सुनिश्चित करना…
Read More
राजकीय वृद्धाश्रम, बलीचा रहे बुजुर्ग ने मनाई पिकनिक

राजकीय वृद्धाश्रम, बलीचा रहे बुजुर्ग ने मनाई पिकनिक

उदयपुर। राजकीय वृद्धाश्रम, बलीचा में रह रहे बुजुर्ग आवासियों को बस द्वारा पिकनिक पर ले जाया गया। 25 बुजुर्गों को फतेहसागर ले जाया गया, वहाँ स्थित गार्डन में वृद्धजनों ने विभिन्न मनोरंजन गेम्स का आनन्द लिया तथा बुजुर्गों को उनकी पसंद अनुसार चाट, गोलगप्पे आदि खिलाए गए। वृद्धाश्रम निवासी वयोवृद्ध श्रीमती ज्ञानी बाई ने बताया कि बरसात के मौसम में पिकनिक बहुत वर्षों बाद मनाई है। बचपन की याद दिला दी वहीं दूसरे आवासियों ने भी इस हेतु सहमती जताई, दूसरे बुजुर्ग जो बाहर से आए हुए हैं, उन्होंने भी कहा कि जैसा हमें आने से पूर्व तारा संस्थान के…
Read More
शरद पूर्णिमा उत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब

शरद पूर्णिमा उत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब

संकट मोचन बालाजी पंच देवरिया मंदिर पर हुआ भव्य आयोजन उदयपुर। श्री बजरंगबली प्रचार समिति द्वारा आयोजित शारदीय पूर्णिमा उत्सव आज दिनांक 7 अक्टूबर 2025, मंगलवार को संकट मोचन बालाजी पंच देवरिया मंदिर पर श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। समिति व्यवस्थापक पंडित पवन कुमार सुखवाल ने बताया कि उत्सव की शुरुआत संध्या 5:00 बजे नगर के विद्वान पंडितों — पं. मधुसूदन सुखवाल, महेश श्रीमाली, दुष्यंत कुमावत — के सानिध्य में श्री बालाजी महाराज का तेल की धार पर रुद्राभिषेक पाठ के साथ हुई। इसके उपरांत ठाकुर जी को चंद्रमा की शीतल रोशनी में विराजमान कराया गया। कार्यक्रम…
Read More
डॉ. कर्नाटक ‘राष्ट्रीय कृषि-नवाचार रत्न पुरस्कार-2025‘ से सम्मानित

डॉ. कर्नाटक ‘राष्ट्रीय कृषि-नवाचार रत्न पुरस्कार-2025‘ से सम्मानित

 उदयपुर। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) नई दिल्ली, द्वारा प्रायोजित दौ दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भू-स्थानिक दृष्टिकोण: एक सामाजिक परिप्रेक्ष्य” का उद्घाटन 07 अक्टूबर, 2025 को संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा में हुआ। इस अवसर पर महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक को कृषि नवाचार एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, अग्रणी नवाचारों और समर्पित सेवा के लिए प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय कृषि-नवाचार रत्न पुरस्कार-2025‘ से सम्मानित किया गया है। संगम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर करुणेश सक्सेना ने बताया कि यह सम्मान डॉ. कर्नाटक द्वारा कृषि-प्रौद्योगिकियों और सतत कृषि पद्धतियों के…
Read More
उदयपुर में जागरूकता रैली में दिया बाल संरक्षण का संदेश

उदयपुर में जागरूकता रैली में दिया बाल संरक्षण का संदेश

ऑपरेशन जागृति चरण-04 उदयपुर, 7 अक्टूबर। राजस्थान पुलिस द्वारा राज्यव्यापी ऑपरेशन जागृति चरण-04 के तहत रेंज के सभी जिलों में पोक्सो अधिनियम पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को उदयपुर जिला मुख्यालय पर जागरूकता रैली निकालकर बाल संरक्षण का संदेश दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में उदयपुर रेंज पुलिस और यूनिसेफ राजस्थान के सहयोग से संचालित पुलिसिंग फॉर केयर ऑफ चिल्ड्रन कार्यक्रम अंतर्गत मनाए गए जागरूकता सप्ताह के अंतिम दिन उदयपुर में पॉक्सो अधिनियम की जानकारी देने के लिए आयोजित इस जागरूकता रैली को पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल…
Read More
error: Content is protected !!