विकसित भारत संकल्प अभियान संगोष्ठी के मुख्य वक्ता होंगे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
उदयपुर दिनांक 14 अक्टूबर 2025 भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देश पर केंद्र सरकार के 2047 के विकसित भारत अभियान के विजन को लेकर सम्पूर्ण राजस्थान की प्रत्येक विधानसभा में एक संगोष्ठी का आयोजन होना है इसकी तैयारी के लिए भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल पर बैठक आहूत की गई। भाजपा शहर जिला मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि बैठक के प्रारंभ में जिला उपाध्यक्ष व आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक तख्तसिंह शक्तावत ने उपस्थित ग्रामीण विधानसभा के सभी छः मण्डल के अध्यक्ष महामंत्री,पूर्व मण्डल अध्यक्ष,पार्षद,जिला परिषद सदस्य,पंचायत समिति…
