उदयपुर। राजस्थान रोलर खेल संघ का संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संघ के मुख्य संरक्षक के रूप में लक्ष्मण सिंह झाला, चेयरपर्सन के रूप में नेहा पालीवाल तथा अध्यक्ष के रूप में विक्रम सिंह देवरड़ा को नियुक्त किया गया है।
संघ में उपाध्यक्ष गौरव सांखला और दारा सिंह, महासचिव मनजीत सिंह गहलोत, कोषाध्यक्ष मीजान हाफिज अहमद तथा सहसचिव निशांत हर्ष और निर्मल सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सदस्य के रूप में अरविंद कुमार, हीरालाल डांगी, चिराग जैन और ज्योति सोनी को शामिल किया गया है।
बैठक में आगामी भारतीय रोलर स्केटिंग महासंघ कीबोर्ड से आयोजित 63वीं राष्ट्रीय स्तर की रोलर खेल चैम्पियनशिप, जो 5 से 15 दिसम्बर तक विशाखापटनम में आयोजित होगी, को लेकर चर्चा की गई। इसके तहत राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता 24 से 26 अक्टूबर तक उदयपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि चैम्पियनशिप की तैयारियाँ जोरों पर हैं और राज्य भर से खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ताकि राजस्थान के प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रदर्शन कर सकें।
इसकी जानकारी संघ के महासचिव मनजीत सिंह ने दी
