होटल कजरी में 110 किलोवॉट सोलर प्लांट का उद्घाटन
आरटीडीसी की हरित पहल उदयपुर, 15 अक्टूबर। प्रदेश को स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) ने ऊर्जा दक्षता और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है। आरटीडीसी के अध्यक्ष एवं प्रमुख शासन सचिव पर्यटन श्री राजेश यादव तथा पर्यटन आयुक्त एवं प्रबंध निदेशक आरटीडीसी श्रीमती रुक्मणि रियार नेबुधवार को होटल कजरी, उदयपुर का दौरा कर 110 किलोवॉट क्षमता वाले नवीन सोलर प्लांट का विधिवत उद्घाटन किया। प्रारंभ में दोनों अधिकारियों के कजरी पहुंचने पर महाप्रबंधक कमलेश कुमार वर्मा सहित स्टाफ…
