सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार पर मिलेंगी शुद्ध मिठाईयां
संभागीय आयुक्त ने किया मिठाई दरों के पोस्टर का विमोचन उदयपुर, 15 अक्टूबर। सहकारी उपभोक्ता थोक भण्डार, उदयपुर की ओर से इस वर्ष भी दीपावली पर्व पर आमजन को शुद्ध मिठाईयां वाजिब दाम पर उपलब्ध कराई जाएगी। मिठाईयों के विक्रय दर के पोस्टर का विमोचन बुधवार को संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया। मिठाईयों की गुणवत्ता के संबध में भण्डार महाप्रबन्धक डॉ प्रमोद कुमार से सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की। उन्होने वर्तमान स्थिति और आमजन के स्वास्थ्य को देखते हुए उदयपुर भण्डार के इन प्रयासों को सराहनीय बताया। इन मिठाइयों के विक्रय संबंध में आयुक्त महोदया ने व्यापक प्रचार प्रसार करने…
