Month: September 2025

प्रतापगढ़ : केजीबीवी सालमगढ़ में मनाया गया शिक्षक दिवस

प्रतापगढ़ : केजीबीवी सालमगढ़ में मनाया गया शिक्षक दिवस

प्रतापगढ़ :  देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस 5 सितंबर को पूरे देश में गुरुजनों को समर्पित शिक्षक दिवस मनाया जाता है, जिसके तहत प्रत्येक व्यक्ति अपने गुरुजनों का सम्मान करता है तथा उनके सफल जीवन में शिक्षकों के योगदान को याद करता है। इसके साथ ही देश की भावी पीढ़ी के निर्माण में लगे वर्तमान शिक्षकों को भी इस अवसर पर श्रेष्ठ कार्य करने पर सम्मानित किया जाता है।  इसी कड़ी में प्रतापगढ़ जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सालमगढ़ (अरनोद) में आज शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया।  इस आयोजन के मुख्य अतिथि मुख्य…
Read More
 खत्म हुआ इंतजार, नेहरू गार्डन के नए रूप का हुआ दीदार

 खत्म हुआ इंतजार, नेहरू गार्डन के नए रूप का हुआ दीदार

जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने किया नेहरू उद्यान का लोकार्पण म्युजिकल फाउण्टेन, फसाड लाइट सहित अन्य विकास कार्यों का भी शिलान्यास उदयपुर, 5 सितम्बर। शहर के पंचगौरव में गौरव शामिल विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील के मध्य स्थित नेहरू उद्यान में भ्रमण का चार सालों से चल रहा इंतजार आखिरकार शुक्रवार को खत्म हुआ। जीर्णोद्धार के बाद उद्यान के नए स्वरूप का शहरवासियों और पर्यटकों ने दीदार किया। इससे पूर्व राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उद्यान का लोकार्पण किया। फतहसागर झील के मध्य लगभग 2.00 हैक्टेयर…
Read More
पर्ची सरकार के शासन में कानून व्यवस्था बिल्कुल खत्म – कचरू लाल चौधरी

पर्ची सरकार के शासन में कानून व्यवस्था बिल्कुल खत्म – कचरू लाल चौधरी

उदयपुर के एमबी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही बांसवाड़ा की मासूम पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उदयपुर। 05 सितंबर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि दक्षिणी राजस्थान के बांसवाड़ा में विगत 20 अगस्त को नाबालिग मासूम बच्ची के साथ स्कूल जाते समय दरिंदो द्वारा की गई बर्बरता के बाद उसे गंभीर हालत में उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल में भर्ती कराने के मामले में आज उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने एमबी अस्पताल जाकर पीड़िता के परिजनों के साथ उनका दुख साझा किया। साथ ही अस्पताल के…
Read More
भीलवाड़ा : देश के विकास में शिक्षकों की भूमिका अहम – कोठारी

भीलवाड़ा : देश के विकास में शिक्षकों की भूमिका अहम – कोठारी

भीलवाड़ा 5 सितम्बर। भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने कहा की देश के विकास में शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया है । कोठारी आज शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे । उन्होंने  देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ राधाकृष्णन को नमन करते हुए कहा की शिक्षक  हम सभी के जीवन में बहुत बड़ी भूमिका अदा करते हैं । आज देश की प्रगति के पीछे कहीं ना कहीं भारत के शिक्षको का ही हाथ है जिन्होंने अपनी लगन और मेहनत से कितने ही प्रशासनिक अधिकारी, इंजीनियर ,डॉक्टर  और सैनिक देश की सेवा…
Read More
श्री गुप्तेश्वर महादेव मेला कल से शुरू आज रात्रि में होगा जागरण

श्री गुप्तेश्वर महादेव मेला कल से शुरू आज रात्रि में होगा जागरण

उदयपुर। प. पू. ब्रह्मलीन महंत श्री बृज बिहारी वन जी महाराज की पावन तपोस्थली उदयपुर का अमरनाथ श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भाद्रपद पूर्णिमा को दो दिवसीय मेले का आयोजन होगा , मंदिर अधिष्ठाता महंत श्री तन्मय वन जी महाराज ने बताया इस वर्ष भादवि पूर्णिमा का मेला दिनांक 7 और 8 सितंबर रविवार और सोमवार को आयोजित होगा । मेले के आयोजन को लेकर भक्तों के सहयोग से सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है, प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रात्रि जागरण भजन सत्संग अनन्त चतुर्दशी रात्रि को होगा जो कि इस बार…
Read More
श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन अब ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को देगा प्रशिक्षण, गोगुंदा शाखा का शुभारंभ

श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन अब ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को देगा प्रशिक्षण, गोगुंदा शाखा का शुभारंभ

-नारी वैभव मुहिम के तहत ग्रामीण क्षेत्र में शाखाएं खोलेंगे: आकाश बागडी उदयपुर। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की गोगुंदा शाखा का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य समारोह के साथ हुआ। इसी के साथ संगठन की ग्रामीण क्षेत्र में इस पहली शाखा का शुभारंभ हुआ। यहां नारी वैभव मुहिम के तहत 450 से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि उदयपुर व जोधपुर के बाद गोगुंदा में संगठन की यह तीसरी शाखा शुरु की गई है। शुक्रवार को मुख्य अतिथि विधायक…
Read More
नारायण चिल्ड्रन एकेडमी में गुरुजनों का सम्मान

नारायण चिल्ड्रन एकेडमी में गुरुजनों का सम्मान

शिक्षक दिवस पर प्रमाण पत्र और दुपट्टा पहनाकर किया गया अभिनंदन उदयपुर, 5 सितंबर।  नारायण सेवा संस्थान की नारायण चिल्ड्रन एकेडमी में शिक्षक दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने प्रधानाध्यापिका डॉ. अर्चना गोलवलकर सहित सभी शिक्षकों को सम्मान-पत्र और दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों की भूमिका निभाते हुए आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने गुरु मंत्र एवं गुरुदेव कैलाश ‘मानव’ का स्मरण कर गीत, नृत्य और कविताओं के माध्यम से अपने शिक्षकों के प्रति श्रद्धा एवं आभार प्रकट किया। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि…
Read More
ईश्वर के प्रति प्रेम बंधन नहीं, मुक्ति का मार्गः जैनाचार्य ज्ञानचंद्र महाराज

ईश्वर के प्रति प्रेम बंधन नहीं, मुक्ति का मार्गः जैनाचार्य ज्ञानचंद्र महाराज

उदयपुर। न्यू भूपालपुरा स्थित अरिहंत भवन में आयोजित चातुर्मासिक धर्मसभा में आचार्य ज्ञानचन्द्र महाराज ने कहा कि भगवान से प्रेम का बंधन ऐसा है जो आत्मा को बांधता नहीं है बल्कि प्रभावी ढंग से बंधनों से मुक्ति दिला देता है। जहां तन से प्रेम है, तन से जुड़ा सुख है, जो तन से संबंध हैं, वो तन के नष्ट होने के साथ नष्ट हो जाते हैं।  पति-पत्नी, भाई-बहन, पुत्र पिता, नाना, दादा ये सब रिश्ते तन से जुड़े हैं, जो कभी भी बिखर जाते हैं। उन्होंने कहा कि जो आत्मा से जुड़ा रिश्ता होता है, वो परमात्मा तक साथ जाता…
Read More
अनंत चतुर्दशी पर पूर्ण होगा प्रयुषण पर्व पूर्ण होने पर निकलेगी शांतिनाथ भगवान की पालकी

अनंत चतुर्दशी पर पूर्ण होगा प्रयुषण पर्व पूर्ण होने पर निकलेगी शांतिनाथ भगवान की पालकी

उदयपुर। सुप्रकाश ज्योति मंच की ओर से अनंत चतुर्दशी पर पूर्ण होने वाले पयुर्षण पर्व के उपलक्ष में ध्यानोदय तीर्थ बालीचा पर कल 1008 शांति नाथ की नगरभ्रमण पालकी शोभा यात्रा निकलेगी। चेयरमैन ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि अंनत कर्मो की नीर्जरा पर्व अनंत चतुर्दशी 6 सितबर को प्रयुषण महा पर्व पर के पूर्ण आहुति पर ध्यानोदय तीर्थ बालीचा में 1008 कामधेनु शांतिनाथ भगवान की पालकी शोभायात्रा निकलेगी। प्रातः 7 बजे मुख्य मुलनायक स्वर्ण काया प्रतिमा पर विशेष रसो का महा अभिषेक एवं पूर्ण पंचामृत महा शांति धारा और विशेष द्रव्यों से घी एवं धूप के साथ हवन विश्व शांति…
Read More
बास के पौधों का विकास देखकर राज्यपाल हुए अभिभूत, ग्रामवासियों का जताया आभार

बास के पौधों का विकास देखकर राज्यपाल हुए अभिभूत, ग्रामवासियों का जताया आभार

उदयपुर। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने ऋषभदेव के उपखंड क्षेत्र के निचला मांडवा गांव का दौरा कर वहां खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा 4 वर्ष पूर्व वर्ष 2021 को लगाएं गये 5000 बास के पौधों का अवलोकन किया तथा पौधों की विकास को देखकर अभिभूत हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस बंजर भूमि में घास भी उगना मुश्किल था, वहां ग्रामीणों ने प्रयास कर पथरीली जगह को उपजाऊ बना दिया तथा आज वहां शानदार बांस के पौधे लहलहा रहे हैं। इस कार्य के लिए उन्होंने ग्रामीण जनता का आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार…
Read More
error: Content is protected !!