51 विद्वान ज्योतिषाचार्यों ने दिया नि:शुल्क परामर्श, प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत एवं निर्मल कुमार पंडित रहे मुख्य अतिथि
उदयपुर। जय हनुमान रामचरित मानस प्रचार समिति ट्रस्ट (उदयपुर मेवाड़), बीइंग मानव सेवा संस्थान एवं मेवाड़ ज्योतिष के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को अशोका पैलेस स्थित मधुश्री बैंक्वेट हॉल में 5वें नि:शुल्क वैदिक ज्योतिष सेवा शिविर एवं सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। शिविर में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए 300 से अधिक श्रद्धालुओं एवं लाभार्थियों ने अपनी समस्याओं के समाधान हेतु ज्योतिषीय परामर्श प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत एवं निर्मल कुमार पंडित रहे, जबकि अध्यक्षता मुकेश माधवानी ने की। समारोह में बीसीआई पिनेकल प्रेसिडेंट अंशुल मोगरा और पं. सत्यनारायण चौबीसा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थापक पं. सत्यनारायण चौबीसा ने सभी अतिथियों एवं विद्वान ज्योतिषाचार्यों का मेवाड़ी पगड़ी एवं उपर्णा ओढ़ाकर सम्मान किया।
मुकेश माधवानी ने बताया कि शिविर में 51 विद्वान ज्योतिषाचार्यों ने कुंडली, हस्तरेखा, वास्तु, विवाह, प्रश्न ज्योतिष, रेकी, टैरो कार्ड एवं वैदिक ज्योतिष से जुड़े विभिन्न विषयों पर नि:शुल्क मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान पं. सत्यनारायण चौबीसा ने ज्योतिष के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन व्यक्ति के जीवन की बाधाओं को दूर कर सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।
समारोह में संस्था के विस्तार एवं सुचारू संचालन हेतु नई नियुक्तियों की घोषणा भी की गई। मुकेश माधवानी, आनंद गुप्ता एवं डॉ. सुनिल शर्मा को समिति का संरक्षक मनोनीत किया गया, जबकि विजय सिंह कच्छावा को प्रचार-प्रसार मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
विशेषज्ञों ने दिया ज्योतिष एवं कुंडली संबंधी परामर्श
मुकेश माधवानी ने बताया कि शिविर में पं. सुरेश त्रिपाठी द्वारा कुंडली, वास्तु एवं हस्तरेखा, डॉ. भगवतीशंकर व्यास द्वारा कुंडली एवं वास्तु ज्योतिष, शंकरलाल साहू द्वारा कुंडली एवं हस्तरेखा ज्योतिष एवं वास्तुविद् के रूप में, डॉ. कुंजन आचार्य द्वारा कुंडली, जीवन, विवाह एवं वास्तु संबंधी विशेष मार्गदर्शन, पं. सूर्यप्रकाश श्रीमाली द्वारा ज्योतिष परामर्श, ओम मोटवानी, डॉ. चंद्रकांता कुमावत, राकेश कुमार, डॉ. महेंद्र सेन, प्रेम नारायण कुमावत तथा नीलू कच्छारा द्वारा कुंडली परामर्श, डॉ. मंजू शर्मा द्वारा एस्ट्रोलॉजी तथा पं. प्रकाश चंद्र द्वारा परसाई उपाय ज्योतिष संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त डॉ. कालिंदी पुरोहित द्वारा वैदिक ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ के रूप में, डॉ. चंद्र रेखा शर्मा द्वारा कुंडली विशेषज्ञ, डॉ. प्रवीणा मायुर द्वारा वास्तुशास्त्राचार्य एवं नाड़ी ज्योतिषाचार्य, ईश्वर जैन कौस्तुभ द्वारा हस्तरेखा विशेषज्ञ, आचार्य धीरज शिवदत्त आमेटा द्वारा वैदिक ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुशास्त्र, डॉ. रचना शर्मा, हर्षा शर्मा एवं डॉ. संगीता पालीवाल द्वारा कुंडली विशेषज्ञ तथा योगिता पंवार द्वारा टैरो कार्ड के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन किया।
