महान गायक मुकेश के रूहानी गीतों से सजी सुरमई शाम 

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर की उभरती प्रतिभाओं को मंच देने के लिए प्रतिष्ठित सुर संगम ग्रुप द्वारा पार्श्वगायक मुकेश चन्द्र माथुर का 103वां जन्मदिन बड़े जोश से मनाया गया ।
ग्रुप की संयोजिका वीनू वैष्णव ने बताया कि मुकेश की जन्म जयंती माह में “आवाज़ जो सीधे रूह को छू ले..” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें 18 सदस्यों ने 36 एकल एवं युगल नग़मे पेश कर उन्हें जन्मदिन का संगीतमय तौफा दिया ।
कार्यक्रम संयोजक चन्द्र प्रकाश गन्धर्व ने अपने उद्बोधन में कहा कि पार्श्वगायक मुकेश चन्द्र माथुर का फिल्मी संगीत में अविस्मरणीय योगदान रहा है, जो आज भी उनके गीतों से अमर है । उनकी दिलकश आवाज़ ने संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया है और उनके गीतों ने जीवंतता दी है ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुकेश की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ । लगभग तीन घंटे से अधिक चले कार्यक्रम में पीयूष व्यास ने में तो एक ख्वाब हूं…,कभी कभी मेरे दिल में…,सुरेन्द्र दक ने हम तुमसे मोहब्बत..,आ अब लौट चले…, सी.पी.गन्धर्व ने चांद आहे भरेगा…,जिक्र होता है जब कयामत का…,वीनू वैष्णव ने दो कदम तुम भी…,हुस्न ए जाना इधर आ…,विनोद कल्याणा ने जो तुमको हो पसंद…,क्या खूब लगती हो..,प्रियंका चुण्डावत ने एक प्यार का नगमा…,दिल की नज़र से.., हेमन्त सूर्यवंशी ने में ना भूलूंगा..,खुशी की वो रात आई…….,सुरेन्द्र दत्त व्यास ने दिल जलता है तो…,हम तो तेरे आशिक़ है…,प्रिंस डायमंड ने कहीं दूर जब दिन…,चले जाना जरा ठहरो…,पवन शर्मा ने तुम बिन जीवन कैसे बिता…, याद रहेगा प्यार का ये…, ओम प्रकाश भट्ट मेरा जूता है जापानी…,सुहाना सफ़र और मौसम…,ख़ुश्बू जैन ने हमसफर मेरे हमसफर….,बोल मेरी तकदीर…,कविता सांखला ने ओरे ताल मिले नदी के जल…,धीरे धीरे बोल कोई…,मंजू भानावत ने जीना यहाँ मारना यहां…,मेरा प्यार भी तू है…, दिलीप वर्मा ने सजनवा बेरी हो गए..,एक दिन बिक जाएगा…,सुषमा वर्मा ने डम डम डिगा डिगा…,राम करे ऐसा हो जाए…,
कमलेश कुमावत ने सुहानी चांदनी राते…,महबूब मेरे महबूब… अखिलेश शर्मा ने मुझको इस रात की…,जी हम तुम चोरी से…, सदाबहार एवं कालजयी गीत प्रस्तुत कर संपूर्ण माहौल संगीत से सराबोर कर दिया । जिसकी श्रोताओं ने खूब प्रशंसा की और दिल खोल कर आनन्द लिया ।
कार्यक्रम के अंत में जुलाई माह में ग्रुप के सदस्य कविता सांखला एवं पीयूष व्यास का जन्मदिन होने से कार्यक्रम में केक कटिंग कर बधाईयां दी गई तथा नए सदस्य अखिलेश शर्मा को उपरना पहना कर और सुषमा वर्मा को बेस्ट सिंगर का खिताब ग्रुप के संयोजक वीनू वैष्णव एवं सी.पी.गन्धर्व ने उपरना एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में प्रस्तुत सभी गीतो के ट्रेक एवं साउंड कंट्रोल वीनू वैष्णव, कार्यक्रम संचालन पवन शर्मा एवं धन्यवाद सी.पी.गन्धर्व द्वारा ज्ञापित किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!