विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर अलख नयन मंदिर आई इंस्टीट्यूट द्वारा विद्यालयों में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित
उदयपुर। विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर ’’अलख नयन मंदिर आई इंस्टीट्यूट, उदयपुर’’ द्वारा आज उदयपुर ज़िले के विभिन्न विद्यालयों में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 1621 विद्यार्थियों की आँखों की जाँच की गई तथा उन्हें नेत्र संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। यह नेत्र परीक्षण शिविर मुख्य रूप से फतेहनगर एवं वल्लभनगर क्षेत्र की टीम द्वारा आयोजित किया गया। इस टीम में ऑप्टोमेट्रिस्ट राकेश, परमिला, रतन, हर्षित और कैलाश, विज़न टेक्नीशियन विष्णु,आशु, चेतना, जसोदा, खुशबू एवं क्.व्.।. के विद्यार्थी पायल, दिव्या और तनीष्का शामिल थे। इस शिविर की संपूर्ण रूपरेखा…
