Month: September 2025

डूंगरपुर : शहरी सेवा शिविर अभियान अब 17 सितंबर से, वार्ड वाइज होंगे शिविर

डूंगरपुर : शहरी सेवा शिविर अभियान अब 17 सितंबर से, वार्ड वाइज होंगे शिविर

डूंगरपुर, 13 सितंबर/सेवा पखवाड़ा अंतर्गत शहरी सेवा शिविर अभियान अब 17 सितंबर से प्रारंभ होंगे। नगर परिषद आयुक्त प्रकाश डूडी ने बताया कि समस्त शिविर नगर परिषद कार्यालय डूंगरपुर में प्रातः 9:30 बजे से 6:30 तक आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संशोधित तिथि के अनुसार 17 सितंबर को संख्या 8, 9 एवं 10 हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 18 सितंबर को वार्ड संख्या 11, 12, 13 में, 19 सितंबर को वार्ड संख्या 14,15,16 में, 23 सितंबर को वार्ड संख्या 17 18 19 में, 24 सितंबर को वार्ड संख्या 20,21,22 में, 26 सितंबर को वार्ड संख्या…
Read More
भारतीय काल गणना और ज्योतिष को सरल रूप में समाज तक पहुंचाने की आवश्यकता – निम्बाराम 

भारतीय काल गणना और ज्योतिष को सरल रूप में समाज तक पहुंचाने की आवश्यकता – निम्बाराम 

प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आरंभ -देश भर से आए विद्वान और शोधार्थी कर रहे मंथन उदयपुर, 13 सितम्बर। भारतीय काल गणना और ज्योतिष पूर्ण रूप से खगोल-भूगोल और विज्ञान आधारित है। इसे सहज और सरल रूप में उदात्त भाव से समाज तक पहुंचाने की आवश्यकता है। इसके लिए हमें स्वयं संकल्पित होना होगा। यह आह्वान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने शनिवार को यहां प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ में भारतीय काल गणना, पंचांग और ज्योतिष विषय पर संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में किया। प्रताप गौरव…
Read More
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की प्रो वाइस चांसलर  डॉ  फिलपोट तथा निदेशक डॉ बेंजामिन  रविवार 14 को उदयपुर में देंगे व्याख्यान

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की प्रो वाइस चांसलर  डॉ  फिलपोट तथा निदेशक डॉ बेंजामिन  रविवार 14 को उदयपुर में देंगे व्याख्यान

कैम्ब्रिज इंडिया रिसर्च फाउंडेशन और विद्या भवन का संयुक्त आयोजन व्हाट मेकस अस ह्यूमन  थीम पर होगा  विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिकों का उद्बोधन मानव भ्रूण, कोशिकाओं तथा तंत्रिका तंत्र पर कैंब्रिज विश्वविद्यालय में हुई  महत्वपूर्ण खोजों से कराएंगे अवगत कैंसर,  स्नायु रोगों तथा उम्र जनित बीमारियों को समझने व    सटीक उपचार के लिए विशिष्ठ है यह शोध उदयपुर। मानव भ्रूण, कोशिकाओं तथा तंत्रिका तंत्र पर कैंब्रिज विश्वविद्यालय में हुए महत्वपूर्ण शोधों  से कैंसर,  स्नायु रोगों तथा उम्र जनित बीमारियों को समझने व सटीक उपचार  प्राप्त करने में सहायता मिल रही है।  मानव भ्रूण  के  नई दृष्टि से अध्ययन सहित  स्टेम सेल, कोशिकीय रिप्रोग्रामिंग, मानव भ्रूण मॉडलिंग, 3 डी आर्गन कल्चर,  आईवीएफ पर कैंब्रिज में…
Read More
सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आव्हान अधिक से अधिक हो रक्तदान

सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आव्हान अधिक से अधिक हो रक्तदान

उदयपुर दिनांक 13 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल पर प्रातः 10 बजे शहर जिला उदयपुर की कार्यशाला जिलाध्यक्ष ग़ज़पालसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई।  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़े की शुरुआत आगामी दिनांक 17 सितम्बर से की जा रही है जिसके अंतर्गत रक्तदान महादान स्वच्छता अभियान विकसित भारत चित्रकला आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी अपनाओ लोकल का स्वर जैसे कई कार्यक्रमों का आयोजन कर आम जन को सेवा सहायता प्रदान करने के साथ-साथ जोड़ने के लिए कार्य किया जाएगा। सेवा पखवाड़ा के तहत रखी गई कार्यशाला में नेक्स्ट जन जीएसटी रिफॉर्म्स आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान…
Read More
प्रवासी कुमावत समाज समिति ने किया देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत को अभिनंदन पत्र भेंट

प्रवासी कुमावत समाज समिति ने किया देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत को अभिनंदन पत्र भेंट

उदयपुर, 13 सितम्बर। प्रवासी कुमावत क्षत्रिय समाज समिति की ओर से शनिवार को उदयपुर प्रवास पर आए राजस्थान सरकार के देवस्थान, गोपालन और पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री जोराराम कुमावत का यहां सर्किट हाउस में उपरणा ओढ़ाकर व अभिनंदन पत्र भेंटकर सम्मान किया गया। मीडिया प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि समिति के अध्यक्ष हरीश आसीवाल, सचिव मोहनलाल लाडणवां,  कोषाध्यक्ष शिवबक्सराम निमिवाल के नेतृत्व में समिति पदाधिकारियों ने मंत्री जोराराम कुमावत से उदयपुर में प्रवासी कुमावत समाज समिति की ओर से किए जा रहे सामाजिक सरोकार, समाज उत्थान, भवन निर्माण व्यवस्थाय और शिक्षा क्षेत्र के कार्यों से अवगत कराया। मंत्री…
Read More
जीरो डोजर बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करने पर जोर शहरी क्षेत्र में टीकाकरण पर विशेष वर्कशॉप आयोजित

जीरो डोजर बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करने पर जोर शहरी क्षेत्र में टीकाकरण पर विशेष वर्कशॉप आयोजित

उदयपुर, 12 सितम्बर : शहरी क्षेत्र में नियमित टीकाकरण के माइक्रो प्लानिंग को मजबूत बनाने के लिए आरएनटी मेडिकल कॉलेज सभागार में एक दिवसीय मीटिंग और वर्कशॉप आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शहर प्रभारी उप निदेशक डॉ. कैलाश शर्मा ने की। इसमें डब्ल्यूएचओ के सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉ. अक्षय व्यास, फील्ड मॉनीटर डॉ. निर्भय सिंह, डॉ. चेतन, डॉ. विद्या और गिरीश मेघवाल उपस्थित रहे। सीएमएचओ डॉ. शंकर एच बामनिया ने बताया कि वर्कशॉप में बच्चों को जीरो डोजर यानी टीकाकरण से छूटे बच्चों की पहचान कर उनका समयबद्ध टीकाकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके तहत 17…
Read More
उदयपुर सलूंबर मेगा हाईवे पर ट्रैक्टर पलटने से मजदूर घायल, छह से अधिक गंभीर

उदयपुर सलूंबर मेगा हाईवे पर ट्रैक्टर पलटने से मजदूर घायल, छह से अधिक गंभीर

उदयपुर, 12 सितम्बर : सलूंबर मेगा हाईवे पर एक गंभीर सड़क हादसे में छह से अधिक मजदूर घायल हो गए। यह दुर्घटना औडा के समीप हाईवे पर चल रहे रेलिंग निर्माण कार्य के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसी समय आसपास कार्य कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर तेज गति से चल रहा था और अचानक असंतुलित होकर पलट गया। इसके कारण मजदूरों पर भारी वाहन गिर गया, जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग चीख-पुकार करने लगे।…
Read More
दिनदहाड़े सूना मकान बना निशाना, जेवर और नकदी लेकर फरार चोर

दिनदहाड़े सूना मकान बना निशाना, जेवर और नकदी लेकर फरार चोर

उदयपुर, 12 सितम्बर : शहर के सुखेर थाना क्षेत्र के न्यू भूपालपुरा इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर वहां रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, न्यू भूपालपुरा निवासी अब्दुल रौफ खान नवनीत मोटर्स की वर्कशॉप में काम करते हैं। गुरुवार सुबह वे रोजाना की तरह घर का ताला लगाकर नौकरी पर चले गए। उनकी पत्नी स्कूल टीचर है और इन दिनों बच्चों…
Read More
तार चोरी का प्रयास: करंट लगने से दो युवकों की मौत, 72 घंटे बाद भी नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस आज करेगी अंतिम संस्कार

तार चोरी का प्रयास: करंट लगने से दो युवकों की मौत, 72 घंटे बाद भी नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस आज करेगी अंतिम संस्कार

उदयपुर, 12 सितम्बर : जिले के गोगुंदा उपखंड क्षेत्र में बीते मंगलवार को तार चोरी के प्रयास में दो युवकों की मौत हो गई थी। जिनकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि सायरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पानेर ग्राम पंचायत के भोपाखेत में मंगलवार देर रात ये हादसा हुआ था। जिसमें 33 केवी विद्युत लाइन के पोल में फॉल्ट कर केबल चोरी का प्रयास कर रहे दो अज्ञात युवकों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी। सायरा थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। थानाधिकारी…
Read More
लोक अदालत आज: आमजन को मिलेगा त्वरित न्याय

लोक अदालत आज: आमजन को मिलेगा त्वरित न्याय

उदयपुर, 12 सितम्बर : राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज उदयपुर जिला सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में किया जाएगा। जिला प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता तथा सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि लोक अदालत में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। इसमें बिजली-पानी से संबंधित विवाद, धन वसूली, श्रम एवं नियोजन प्रकरण, मोटर दुर्घटना क्लेम, भरण-पोषण, उपभोक्ता मामले, बैंक विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरण, किरायेदारी और वाणिज्यिक विवाद आदि शामिल रहेंगे। इसके अतिरिक्त प्री-लिटिगेशन स्तर के मामले भी निस्तारित किए जाएंगे। प्राधिकरण ने आमजन से अपील की…
Read More
error: Content is protected !!