उदयपुर। सखी क्लब मितवा समिति ने आज राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बुझड़ा, ग्रिवा उदयपुर में 20 टेबल-चेयर सेट का डोनेशन किया गया। यह कार्यक्रम संरक्षिका मंजू सिंघटवाडिया के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उप संरक्षिका निधि कुमट और सुनीता मोदी सहित अध्यक्ष नीतू सरूपरिया, सचिव रंजना चैधरी, मोनिका नाहर और मधु भंडारी उपस्थित थे। अध्यक्ष नीतू सरुपरिया ने बताया कि यह डोनेशन विद्यालय के शैक्षिक माहौल को बेहतर बनाने और बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने के उद्देश्य से किया गया । सखी क्लब मितवा सोसायटी ने इससे पहले स्वतंत्रता दिवस पर भी बूझडा विद्यालय में स्कूल…
उदयपुर। सेंट ग्रिगोरियस सी. से. स्कूल, उदयपुर की बालिकाओं ने जिला से राष्ट्रीय स्तर तक शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय व शहर का नाम रोशन किया है। बालिका (अन्डर-19) टीम ने सीबीएसई राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में उपविजेता की ट्रॉफी के साथ रजत पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबॉल में अपना दबदबा स्थापित किया। इससे पूर्व, टीम ने सीबीएसई पश्चिम क्षेत्रीय प्रतियोगिता (चुरू) में स्वर्ण पदक तथा 69वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अन्डर-19 में स्वर्ण व अन्डर-17 में कांस्य पदक जीता। विद्यालय प्रबंधक रे. फादर वर्गीस थॉमस, प्रबंधन समिति के सदस्यों, प्राचार्या श्रीमती शुभा जोस ने इस सफलता पर गर्व व्यक्त…
उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. काॅलेज आॅफ एज्यूकेशन, उमरड़ा, उदयपुर में महाविद्याालय बी.एड़ प्रथमवर्ष नव प्रवेशार्थियों का स्वागत अभिनन्दन एवं हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबन्ध कमिटी की सदस्या श्रीमती पूर्वी तम्बोली रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. पूर्णिमा नराणिया ने की। कार्यक्रम में द्वितीय वर्ष की छात्राध्यापिकाओं ने स्वागत नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किये और नव प्रवेशार्थियों को कुमकुम तिलक एवं गुड धनिया खिला कर मुह मीठा करवाया साथ ही द्वितीय वर्ष की छात्राध्यापिकाओं ने महाविद्यालय पर अपने शैक्षिक एवं व्यावहारिक अनुभवों को नव प्रवेशार्थयों…
मधु सरीन, शरद राठौड़, शकुंतला पोरवाल और रजनी शर्मा ने उठाया बीड़ा,फिर महिलाओं व स्वयं सेवी संस्थाओं का कारंवा जुटता गया उदयपुर। कहा जाता है कि समाज सेवा करने का यदि आपका उद्देश्य सही हो तो उस राह पर अकेले चलते रहने के बावजूद कारवां जुटता चला जाता है और ऐसा ही कुछ समाज सेविकाओं विशेष रूप से मधु सरीन, शरद राठौड़,शकुन्तला पोरवाल व रजनी शर्मा के साथ हुआ। पंजाब में आयी बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिये आवश्यक सामग्री की सूची पंजाब से मंगवायी और उसी के अनुसार कुछ सामग्री एकत्रित की। जिसका अन्य महिलाओं व स्वयं सेवी संस्थाओं…
श्री दशा हुमड़ जैन समाज का आयोजन उदयपुर। श्री दशा हुमड़ जैन समाज द्वारा आज गायरियावास स्थित चन्द्र भवन में पयुर्षण पर्व की समाप्ति पर तपस्वी सम्मान अलंकरण,छात्रवृत्ति वितरण,प्रतिभा सम्मान एवं सर्वयशा दशा हुमड़ जैन महिला परिषद की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समारेाह गौरव के रूप में शहर विधायक ताराचंद जैन, मुख्य अतिथि केएसजीआर ग्रुप के निदेशक कीर्ति शीतल डागरिया,कुलदीप शुभि धन्नावत,समारोह अध्यक्ष प्रशान्त नयना दोशी,व विशिष्ठ अतिथि के रूप में नरेनद्र निरंजना कोठारी,सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शंातिलाल वेलावत मौजूद थे। दशा हुमड़ जैन मसाज के अध्यक्ष सुन्दरलाल डागरिया ने…
उदयपुर। अणुव्रत विश्व भारती द्वारा अहमदाबाद में आयोजित 76 वे अधिवेशन उन्नयन में अणुव्रत समिति उदयपुर द्वारा किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय नगर समिति में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान मिला। अधिवेशन में अध्यक्ष प्रणिता तलेसरा, मंत्री लक्ष्मी कोठारी, कोषाध्यक्ष मधु सुराणा, क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट की संयोजक नीता खोखावत, मंजू इटोदिया, अलंका सुराणा, हेमलता नागौरी आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर उदयपुर समिति को अणुव्रत वाटिका के लिए भी पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन में 500 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। समिति को स्मृतिचिन्ह व बैनर देकर सम्मानित किया गया। यह अधिवेशन आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य…
उदयपुर। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की ओर से चलाए गए सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण में भाग लेने वाली के दूसरे बैच की छात्राओं की परीक्षा सोमवार को संपन्न हुई। इसमें उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को अब अलग-अलग रोजगार से जोडा जाएगा। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि संगठन ने नारी वैभव मुहिम के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला शुरु की थी। इसमें 250 से ज्यादा महिलाओं को सिलाई व ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया गया। दूसरे बैच में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं के लिए…
उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर के प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय (सीटीएई) में आज भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में अभियंता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. सुनील जोशी, अधिष्ठाता, सीटीएई ने की, जिन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए अपना प्रथम उद्बोधन दिया। अपने प्रेरणादायक भाषण में प्रो. जोशी ने विद्यार्थियों को पारंपरिक क्षेत्रों से आगे बढ़कर चिकित्सा, रक्षा और फार्मा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नवाचार, अनुसंधान और उत्पाद विकास के माध्यम से योगदान देने के लिए प्रेरित किया। छात्र कल्याण सहायक अधिष्ठाता डॉ. विक्रमादित्य दवे ने सर विश्वेश्वरैया के जीवनवृत्त और योगदान पर आधारित एक प्रस्तुति दी, जिसमें उनके अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र सेवा के मूल्यों को विद्यार्थियों के समक्ष प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। डॉ. दवे ने बताया कि इस कार्यक्रम में कुल 300 से अधिक छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. रवि शंकर मेघवाल, इंजी. विक्रम सीरवी, डॉ. खेमराज मीणा, इंजी. विवेक मीणा, श्री मनोज असावरा, तथा श्री राम स्वरूप जैसे संकाय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ी। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें छात्रों ने सर विश्वेश्वरैया के पदचिन्हों पर चलते हुए नवाचार, उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने समर्पण को दोहराया।
उदयपुर, 14 सितम्बर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार की मेजबानी में 69वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्षीय बालक एवं बालिका लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आगाज हुआ। द्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉज खिलाड़ी विशाखा मेघवाल, मीरा दौजा एवं डाली गमेती थे । विशिष्ट अतिथि ऊकार प्रधानाचार्य भावना बत्रा, बड़ंगा प्रधानाचार्य हेमलता पोरवाल, राजस्थान शारीरिक शिक्षा संघ के राज्य महामंत्री भेरू सिंह राठौड़, जिला परिषद सदस्य वक्ताराम गमेती, समाजसेवी कमलेश पालीवाल थे । अध्यक्षता पीईईओ धार डॉ सत्य नारायण सुथार ने की । प्रतियोगिता संयोजक भारत भूषण जोशी के अनुसार उद्घाटन समारोह के पश्चात अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय…
हरिदास जी की मगरी से पिछोला रिंग रोड लिंक सड़क मार्ग का लोकार्पण कार्यक्रम पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ लोकार्पण कार्यक्रम उदयपुर, 14 सितंबर। पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया रविवार को अपने गृह क्षेत्र उदयपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित हरिदास जी की मगरी से पिछोला रिंग रोड लिंक सड़क मार्ग का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा शहर सुंदर से सुंदर बने इस हेतु हम सभी मिलकर प्रयास करें।…